DRDO Internship 2026: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए पेड इंटर्नशिप का मौका, मिलेगा 30 हजार का स्टाइपेंड
Kaushiki | Published:
DRDO Internship 2026
DRDO की नेवल मैटेरियल्स रिसर्च लैबोरेट्री ने फाइनल ईयर BE, BTech और MSc स्टूडेंट्स के लिए 6 महीने की पेड इंटर्नशिप निकाली है। इसमें सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को स्टाइपेंड और फ्री सरकारी सर्टिफिकेट मिलेगा।
DRDO Internship 2026: अगर आप साइंस या इंजीनियरिंग के स्टूडेंट हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने एक शानदार इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है। ये इंटर्नशिप DRDO की मशहूर लैब नेवल मैटेरियल्स रिसर्च लैबोरेट्री (NMRL) में होगी।
ये लैब भारतीय नौसेना के लिए नई तकनीकें बनाती है। इस प्रोग्राम का मेन ऑब्जेक्टिव कॉलेज के छात्रों को प्रैक्टिकल रिसर्च का अनुभव देना है। छात्र सीधे टॉप गवर्नमेंट साइंटिस्ट्स की देखरेख में लाइव प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे।
इस टेक्निकल इंटर्नशिप के लिए सिर्फ कुछ खास ब्रांचेस के छात्र ही अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप MSc केमिस्ट्री, फिजिक्स या बायोटेक्नोलॉजी के छात्र हैं, तो आप योग्य हैं।
इसके अलावा केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) के छात्र भी इसके हकदार हैं। ध्यान रहे कि इन मेन ब्रांचेस के अलावा कोई दूसरी डिग्री मान्य नहीं होगी।
DRDO Recruitment पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम पूरे 6 महीने का होगा, जो 1 जुलाई 2026 से शुरू होगा। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को हर महीने 5 हजार रुपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
छह महीने में आपको कुल 30 हजार रुपए की मदद मिलेगी। लेकिन इसके लिए आपको लैब में हर महीने कम से कम 15 दिन उपस्थित रहना होगा। स्टाइपेंड का पेमेंट हर महीने नहीं बल्कि दो बराबर किस्तों में सीधे बैंक अकाउंट में होगा।
पहली किस्त 3 महीने बाद और दूसरी किस्त कोर्स पूरा होने पर मिलेगी। अगर आप अपना प्रोजेक्ट 8 से 10 महीने के लिए आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो उसकी अनुमति मिलेगी। लेकिन इस बढ़े हुए समय के लिए कोई स्टाइपेंड नहीं दिया जाएगा।
इस DRDO internship program के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट पर बेस्ड है। सबसे पहले आपके पुराने सेमेस्टर्स के मार्क्स के आधार पर छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
शॉर्टलिस्ट हुए छात्रों को जून के तीसरे हफ्ते में एक ऑनलाइन इंटरव्यू या टेक्निकल बातचीत के दौर से गुजरना होगा। इसके बाद फाइनल रिजल्ट ईमेल पर भेजा जाएगा।
इंटर्नशिप को सफलता से पूरा करने वाले हर छात्र को DRDO की तरफ से फ्री सर्टिफिकेट मिलेगा। इसके लिए आपको अपनी फाइनल प्रोजेक्ट रिपोर्ट सबमिट करनी होगी।
यदि कोई छात्र बीच में ही इस इंटर्नशिप को छोड़ देता है, तो उसे कोई सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा। साथ ही उसका बचा हुआ स्टाइपेंड भी हमेशा के लिए रोक दिया जाएगा।
Digital India Internship: भारत सरकार के साथ काम का मौका, हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपए
AICTE Internship से 10 हफ्ते में सीखें फ्री GenAI स्किल्स, करें अप्लाई
Career tips: अपने इंटरेस्ट के मुताबिक चुनना है सही स्ट्रीम, तो इन पैरामीटर्स को जरूर करें ट्राई
Career Options After 12th: 12वीं के बाद क्या करें, कंफ्यूज हैं तो ये रहा गाइडेंस
ये लैब भारतीय नौसेना के लिए नई तकनीकें बनाती है। इस प्रोग्राम का मेन ऑब्जेक्टिव कॉलेज के छात्रों को प्रैक्टिकल रिसर्च का अनुभव देना है। छात्र सीधे टॉप गवर्नमेंट साइंटिस्ट्स की देखरेख में लाइव प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे।
कौन से छात्र इस इंटर्नशिप के एलिजिबल हैं
इसके अलावा केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) के छात्र भी इसके हकदार हैं। ध्यान रहे कि इन मेन ब्रांचेस के अलावा कोई दूसरी डिग्री मान्य नहीं होगी।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
- इस इंटर्नशिप में हिस्सा लेने के लिए मैनेजमेंट ने कुछ नियम बनाए हैं।
- इंजीनियरिंग के छात्र अभी अपने कोर्स के फाइनल ईयर में होने चाहिए।
- वहीं साइंस बैकग्राउंड के छात्र अपनी MSc डिग्री के दूसरे साल में होने चाहिए।
- आपका कॉलेज या यूनिवर्सिटी AICTE या UGC से मान्यता प्राप्त होना जरूरी है।
- मार्क्स की बात करें तो इंजीनियरिंग छात्रों का स्कोर कम से कम 7.0 CGPA होना चाहिए।
- MSc के छात्रों के फर्स्ट ईयर में कम से कम 65% मार्क्स होने जरूरी हैं।
- इसके साथ ही अप्लाई करने वाले छात्र की उम्र 25 साल से कम होनी चाहिए।
- एज लिमिट एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तारीख से की जाएगी।
इंटर्नशिप पीरियड और स्टाइपेंड
छह महीने में आपको कुल 30 हजार रुपए की मदद मिलेगी। लेकिन इसके लिए आपको लैब में हर महीने कम से कम 15 दिन उपस्थित रहना होगा। स्टाइपेंड का पेमेंट हर महीने नहीं बल्कि दो बराबर किस्तों में सीधे बैंक अकाउंट में होगा।
पहली किस्त 3 महीने बाद और दूसरी किस्त कोर्स पूरा होने पर मिलेगी। अगर आप अपना प्रोजेक्ट 8 से 10 महीने के लिए आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो उसकी अनुमति मिलेगी। लेकिन इस बढ़े हुए समय के लिए कोई स्टाइपेंड नहीं दिया जाएगा।
सिलेक्शन प्रोसेस
शॉर्टलिस्ट हुए छात्रों को जून के तीसरे हफ्ते में एक ऑनलाइन इंटरव्यू या टेक्निकल बातचीत के दौर से गुजरना होगा। इसके बाद फाइनल रिजल्ट ईमेल पर भेजा जाएगा।
इंटर्नशिप को सफलता से पूरा करने वाले हर छात्र को DRDO की तरफ से फ्री सर्टिफिकेट मिलेगा। इसके लिए आपको अपनी फाइनल प्रोजेक्ट रिपोर्ट सबमिट करनी होगी।
यदि कोई छात्र बीच में ही इस इंटर्नशिप को छोड़ देता है, तो उसे कोई सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा। साथ ही उसका बचा हुआ स्टाइपेंड भी हमेशा के लिए रोक दिया जाएगा।
ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें
- इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल है। आपको सिर्फ ईमेल भेजना है।
- सबसे पहले अपनी मार्कशीट्स, कॉलेज का बोनाफाइड सर्टिफिकेट और एनओसी (NOC) की स्कैन कॉपी तैयार रखें।
- इसके साथ ही अपने पहचान पत्र की स्कैन कॉपी भी रख लें।
- अब 300 शब्दों का एक छोटा सा बायो-डाटा तैयार करें।
- इसके बाद mmg.nmrl@gov.in पर एक फॉर्म भरकर ईमेल ड्राफ्ट करें।
- सब्जेक्ट लाइन में अपनी ब्रांच का कोड जरूर लिखें।
- एप्लीकेशन PDF भेजने की आखिरी तारीख 10 जून 2026 को शाम 5:00 बजे तक है।
- अधूरे या गलत फॉर्मेट वाले ईमेल बिना किसी सूचना के रिजेक्ट कर दिए जाएंगे।
Digital India Internship: भारत सरकार के साथ काम का मौका, हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपए
AICTE Internship से 10 हफ्ते में सीखें फ्री GenAI स्किल्स, करें अप्लाई
Career tips: अपने इंटरेस्ट के मुताबिक चुनना है सही स्ट्रीम, तो इन पैरामीटर्स को जरूर करें ट्राई
Career Options After 12th: 12वीं के बाद क्या करें, कंफ्यूज हैं तो ये रहा गाइडेंस
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha