FSSAI Internship 2025 : छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, हजारों में मिलेगा स्टाइपेंड
Manya Jain | Published:
fssai internship 2025
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने छात्रों के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया है। इच्छुक उम्मीदवार 4 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह इंटर्नशिप खाद्य सुरक्षा, पोषण और सार्वजनिक स्वास्थ्य में व्यावहारिक अनुभव का मौका देती है।
FSSAI Internship 2025 : गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप व्यावसायिक कौशल विकसित करना चाहते हैं, तो एफएसएसएआई इंटर्नशिप 2025 आपके लिए सुनहरा अवसर है। यह इंटर्नशिप खाद्य सुरक्षा, पोषण और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में गहरा व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करती है।2 से 6 महीने की इस इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इच्छुक छात्र 4 अप्रैल 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं।
एफएसएसएआई इंटर्नशिप भारत के कई शहरों में होगी।
इच्छुक उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं, 12वीं, स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। B.Tech, BE, खाद्य प्रौद्योगिकी (Food Technology), जैव प्रौद्योगिकी (Biotechnology), पोषण (Nutrition), सार्वजनिक स्वास्थ्य (Public Health), फार्मेसी (Pharmacy), इंजीनियरिंग (Engineering), कानून (Law) और प्रबंधन (Management)।
ये खबर भी पढ़ें...Bank of Baroda Recruitment : सरकारी बैंक में नौकरी का मौका, 15 अप्रैल तक करें आवेदन
इंटर्नशिप का स्थान और विषय
- मुख्यालय, नई दिल्ली (New Delhi): मानव संसाधन (HR), पुस्तकालय (Library), आईटी (IT), गुणवत्ता आश्वासन (Quality Assurance)।
- WRO मुंबई (Mumbai) और SRO चेन्नई (Chennai): खाद्य आयात मंजूरी (Food Import Approval) और लाइसेंसिंग (Licensing)।
- राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशालाएं (National Food Labs), गाजियाबाद (Ghaziabad), कोलकाता (Kolkata), चेन्नई (Chennai): खाद्य नमूना (Food Sampling) और परीक्षण (Testing)।
एलिजिबिलिटी
ये खबर भी पढ़ें...Bank of Baroda Recruitment : सरकारी बैंक में नौकरी का मौका, 15 अप्रैल तक करें आवेदन
इंटर्नशिप की अवधि और भत्ता
- अवधि: 2 से 6 महीने
- मासिक भत्ता: 10,000 रुपए
- लाभ: व्यावहारिक ज्ञान, प्रमाणपत्र (Certificate) और करियर में उन्नति
आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट https://fssai.gov.in/ पर जाएं।
- इंटर्नशिप आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और इसकी प्रति सहेजें।
महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन प्रारंभ तिथि: 25 मार्च 2025।
- आवेदन की अंतिम तिथि: 4 अप्रैल 2025।
- शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की घोषणा: अप्रैल 2025 के पहले या दूसरे सप्ताह में।
इंटर्नशिप के लाभ
- छात्रों को खाद्य सुरक्षा और नियमों का गहरा ज्ञान मिलेगा।
- मासिक ₹10,000 भत्ता मिलेगा।
- एफएसएसएआई प्रमाणपत्र (FSSAI Certificate) करियर में सहायक होगा।
thesootr links
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
By Mukesh Sharma
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन
By Ramanand Tiwari