ISRO Summer Internship छात्रों को दे रहा साइंटिस्ट बनने का शानदार मौका, जानें कैसे करें आवेदन

Kaushiki | Jun 15, 2025, 14:33 IST
Share
ISRO इंटर्नशिप 2025
ISRO इंटर्नशिप 2025

ISRO के मास्टर कंट्रोल फैसिलिटी (MCF) ने 2025 के लिए समर इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जानें आवेदन प्रक्रिया, एलिजिबिलिटी और इम्पोर्टेन्ट डेट्स...

ISRO मास्टर कण्ट्रोल फैसिलिटी हर साल छात्रों को गर्मी में समर इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट काम का मौका देता है। यह प्रोग्राम अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टोरल छात्रों के लिए है जो इंजीनियरिंग और साइंस के फील्ड में इंटरेस्ट रखते हैं।

MCF में इंटर्नशिप से छात्रों को रियल-टाइम स्पेस ऑपरेशन, सैटेलाइट ट्रैकिंग और मिशन सपोर्ट कार्यों का अनुभव मिलता है, जो भारत के स्पेस प्रोग्राम में काम करने के लिए एक एक्सीलेंट एंट्रेंस हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें... Mahindra Internship दे रहा लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन में एक्सपर्ट बनने का मौका, 30 जून तक करें आवेदन

ISRO इंटर्नशिप

ISRO मास्टर कंट्रोल फैसिलिटी (MCF) भारत का एक प्रमुख केन्द्र है, जहां सैटेलाइट्स और स्पेस मिशंस की मॉनिटरिंग और कण्ट्रोल किया जाता है। यह सेंटर बैंगलोर में स्थित है और ISRO के सैटेलाइट्स की ऑपरेशन और मिशन मैनेजमेंट का कार्य संभालता है।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

इंटर्नशिप प्रोग्राम:

  • राष्ट्रीयता: भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय (UG/PG/PhD) में नामांकित होना चाहिए।
  • कोर्स टाइप: केवल नियमित ऑन-कैंपस प्रोग्राम्स के छात्र एलिजिबल हैं।
  • अकादमिक स्टेटस: 5वें सेमेस्टर (UG) / 3rd वर्ष से आगे के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
  • हाल ही में ग्रेजुएट: हाल ही में ग्रेजुएट (कोर्स पूरा करने के 6 महीने के भीतर) भी पात्र हैं।
ये खबर भी पढ़ें... Edunet Foundation Internship स्टूडेंट्स को दे रहा AI सीखने का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

प्रोजेक्ट ट्रेनी प्रोग्राम

  • B.E./B.Tech: 6th सेमेस्टर पूरा होना चाहिए। अवधि: न्यूनतम 45 दिन।
  • M.E./M.Tech: 1st सेमेस्टर पूरा होना चाहिए। अवधि: न्यूनतम 120 दिन।
  • M.Sc.: 1st सेमेस्टर पूरा होना चाहिए। अवधि: न्यूनतम 120 दिन।
  • अकादमिक प्रदर्शन: कम से कम 60% नंबर या CGPA 6.32 (10-पॉइंट स्केल) होना चाहिए।

प्रोजेक्ट का टाइम

  • इंटर्नशिप - 15 से 45 दिन
  • प्रोजेक्ट वर्क (UG)- 45 दिन
  • प्रोजेक्ट वर्क (PG/MSc)- 120 दिन
  • स्टिपेन्ड
    ध्यान दें कि MCF किसी भी इंटर्नशिप या प्रोजेक्ट प्रोग्राम के लिए स्टाइपेंड, ट्रांसपोर्ट, या रेजिडेंस नहीं देगा। सभी अरेंजमेंट कैंडिडेट के खुद ही करना होगा।

जरूरी डेट्स

  • मेन इंटर्नशिप सेशन: हर साल अगस्त से अक्टूबर तक।
  • आवेदन की समयसीमा: आवेदन कम से कम 15 दिन पहले सबमिट करना जरूरी है।
  • ऑफ-सीजन आवेदन: अवेलेबिलिटी और मिशन एक्टिविटीज के आधार पर विचार किया जा सकता है।
ये खबर भी पढ़ें... TCS Virtual Internship दे रहा है फ्री AI, क्लाउड साइंस में काम करने का मौका, करें आवेदन

आवेदन प्रक्रिया

  • ISRO के ऑफिसियल पेज पर जाएं: https://www.mcf.gov.in/website/Internship
  • डॉक्यूमेंट्स तैयार करें:
    रिज्यूमे
    विभाग/संस्था से अनुमति पत्र
    अकादमिक ट्रांसक्रिप्ट (अगर आवश्यक हो)
  • आवेदन यहां भेजें:
    Group Head, Program Planning and Evaluation Group (PPEG), Master Control Facility (MCF), ISRO, Dept. of Space, Salagame Road, Hassan – 573201 Phone: 08172-273146
    Email: head.bacs.ppe@mcf.gov.in

फाइनल ईयर प्रोजेक्ट वर्क के लिए

  • योग्यता की जांच करें: सेमेस्टर और अकादमिक स्कोर की कन्फर्मेशन करें।
    जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार करें:
  • अपडेटेड रिज्यूमे
  • कॉलेज से रिक्वेस्ट लेटर
  • सभी सेमेस्टर के मार्क शीट
  • आवेदन भेजें:
    Group Head, Program Planning and Evaluation Group (PPEG), Master Control Facility (MCF), ISRO, Dept. of Space, Salagame Road, Hassan – 573201 Phone: 08172-273146
    Email: head.bacs.ppe@mcf.gov.in

ISRO इंटर्नशिप के फायदे

MCF में इंटर्न्स और प्रोजेक्ट ट्रेनीज को इन एरियाज में काम करने का मौका मिल सकता है:

  • सैटेलाइट नियंत्रण संचालन (Satellite control operations)
  • ऑर्बिट और ट्रेजेक्टरी ट्रैकिंग (Orbit and trajectory tracking)
  • ग्राउंड स्टेशन रखरखाव (Ground station maintenance)
  • मिशन-क्रिटिकल सिस्टम (Mission-critical systems)
  • अंतरिक्ष यान टेलीमेट्री और संचार (Spacecraft telemetry and communications)

Contact Details

Phone: 08172-273146
Email: head.bacs.ppe@mcf.gov.in
Address:
Master Control Facility (MCF),
ISRO, Dept. of Space,
Salagame Road, Hassan – 573201

ये खबर भी पढ़ें... Flipkart Internship 2025 : घर बैठे फ्लिपकार्ट में ऐसी मिलेगी इंटर्नशिप, जानें पूरा प्रोसेस

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

ISRO Achievements | इसरो | internship opportunity | Internship2025 | summer internship

Tags:
  • ISRO
  • ISRO Achievements
  • internship
  • इंटर्नशिप
  • समर इंटर्नशिप
  • summer internship
  • इसरो
  • internship opportunity
  • Internship2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं