भारत सरकार के साथ काम करने का गोल्डन चांस, MeitY Technical Internship में करें आवेदन
Manya Jain | May 30, 2025, 18:39 IST
meity technical internship
यदि आप सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और सरकारी डिजिटल परियोजनाओं में हाथ आजमाना चाहते हैं तो यह MeitY Technical Internship आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है।
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) के तहत अपनी टेक्निकल इंटर्नशिप योजना का जुलाई 2025 सत्र घोषित कर दिया है।
इस इंटर्नशिप का उद्देश्य छात्रों को आईटी क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव देना है ताकि वे सरकारी डिजिटल योजनाओं को बेहतर समझ सकें और भविष्य में करियर बनाने में मदद मिल सके।
इस योजना के तहत चयनित इंटर्न्स को हर महीने 20 हजार रुपओ का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
यह इंटर्नशिप हर साल दो बार आयोजित की जाती है, जनवरी और जुलाई में। जुलाई 2025 का यह सत्र छह महीने का होगा, जिसमें छात्रों को बिना किसी विस्तार के निर्धारित अवधि पूरी करनी होगी।
इसका मतलब है कि इंटर्नशिप की अवधि 6 महीने ही रहेगी और इसे बढ़ाया नहीं जा सकेगा।
जुलाई 2025 के आगामी सत्र में तकनीकी क्षेत्र में विभिन्न पदों पर कुल 50 इंटर्नशिप अवसर उपलब्ध होंगे। ये पद निम्नलिखित श्रेणियों में वितरित हैं:
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यता पूरी करनी होगी:
यह योजना छात्रों को आईटी और डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में काम करने का असली अनुभव देती है। इसमें छात्र विभिन्न विभागों में काम करते हुए न सिर्फ अपनी तकनीकी क्षमता बढ़ाते हैं बल्कि सरकारी योजनाओं के एक्सेक्यूशनको भी समझते हैं। यह अनुभव उनके भविष्य के लिए एक मजबूत आधार बनता है।
इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को मासिक 20 हजार रुपए की स्टाइपेंड मिलती है, जो कि उनके आर्थिक मदद के साथ-साथ इस क्षेत्र में काम करने की प्रेरणा भी प्रदान करती है।
इच्छुक छात्र और उम्मीदवार 15 जून 2025 तक इस टेक्निकल इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए समय पर आवेदन करना बहुत जरूरी है।
internship | Internship for graduates | internship opportunity | internship scheme | इंटर्नशिप स्कीम | समर इंटर्नशिप | summer internship
इस इंटर्नशिप का उद्देश्य छात्रों को आईटी क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव देना है ताकि वे सरकारी डिजिटल योजनाओं को बेहतर समझ सकें और भविष्य में करियर बनाने में मदद मिल सके।
इस योजना के तहत चयनित इंटर्न्स को हर महीने 20 हजार रुपओ का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
📅 इंटर्नशिप का समय और अवधि
इसका मतलब है कि इंटर्नशिप की अवधि 6 महीने ही रहेगी और इसे बढ़ाया नहीं जा सकेगा।
💼इंटर्नशिप के पद - जुलाई 2025 सत्र
- जावा / PHP / पाइथन / NodeJS / Dotnet डेवलपर – 6 पद
- UI-UX डिजाइनर / फ्रंटेंड डेवलपर (React/ JavaScript / Angular / Typescript) – 6 पद
- प्रोडक्ट टेस्टिंग / सिक्योरिटी टेस्टिंग / सॉफ्टवेयर टेस्टर / क्वालिटी एनालिस्ट – 11 पद
- डेटाबेस प्रोग्रामर – 6 पद
- बिजनेस एनालिस्ट – 6 पद
- डेटा इंजीनियरिंग और एनालिटिक्स – 5 पद
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस / मशीन लर्निंग / इंटरनेट ऑफ थिंग्स – 5 पद
- DevOps, ऑटोमेशन और इंफ्रा मॉनिटरिंग – 5 पद
✍एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- शैक्षणिक योग्यता:
इंजीनियरिंग स्नातक या स्नातकोत्तर (या समकक्ष) जिनके अंक कम से कम 75% हों। - उत्तीर्ण वर्ष:
2024 या 2025 में डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र तथा 2026 में अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
🎯 इंटर्नशिप का उद्देश्य और लाभ
इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को मासिक 20 हजार रुपए की स्टाइपेंड मिलती है, जो कि उनके आर्थिक मदद के साथ-साथ इस क्षेत्र में काम करने की प्रेरणा भी प्रदान करती है।
📝 आवेदन की अंतिम तिथि
🖥️ आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले MeitY या National e-Governance Division (NeGD) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इंटर्नशिप से संबंधित सूचना पढ़ें।
- यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो आपको वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए आपको अपना आधार नंबर, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भरनी होती है।
- रजिस्ट्रेशन के बाद, इंटर्नशिप आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें। इसमें आपकी शैक्षणिक योग्यता, कोर्स, कॉलेज का नाम और अन्य जरूरी विवरण मांगे जाते हैं।
- आवेदन के साथ आवश्यक डाक्यूमेंट्स जैसे कि अंकतालिका, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो आदि अपलोड करना होता है।
- इस इंटर्नशिप के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है, इसलिए आप बिना किसी शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।
- सारी जानकारी भरने और डाक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद फॉर्म को अच्छे से जांच लें और सबमिट कर दें।
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
internship | Internship for graduates | internship opportunity | internship scheme | इंटर्नशिप स्कीम | समर इंटर्नशिप | summer internship
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava