सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 10 हजार से ज्यादा बढ़ीं सीटें, MBBS और PG के एस्पिरेंट्स के लिए गोल्डन अपॉर्चुनिटी

Anjali Dwivedi | Sept 27, 2025, 16:07 IST
Share
MEDICAL COLLAGE
MEDICAL COLLAGE

यूनियन कैबिनेट ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 10,023 नई यूजी और पीजी सीटें (UG and PG Seats) बढ़ाने को मंजूरी दी है। इस ऐतिहासिक फैसले से मेडिकल छात्रों को कम फीस में MBBS और PG की पढ़ाई का मौका मिलेगा।

भारत में मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव आया है। यूनियन कैबिनेट ने सेंट्रली स्पॉन्सर्ड स्कीम (CSS) के तहत सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट सीटों में भारी वृद्धि को मंजूरी दे दी है।

इस फैसले से कुल 10 हजार 23 सीटें बढ़ाई जाएंगी, जिनमें 5023 यूजी (MBBS) सीटें और 5000 पीजी सीटें शामिल हैं।यह ग्रोथ भारतीय छात्रों के लिए एक बड़ी राहत है, जो हर साल नीट यूजी (NEET UG) और नीट पीजी (NEET PG) जैसी कठिन प्रवेश परीक्षाओं में कॉम्पटीशन करते हैं।

इस विस्तार का मेन उद्देश्य देश में डॉक्टरों की संख्या (Number of Doctors) को बढ़ाना और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है। यह योजना 2025-26 से शुरू होकर 2028-29 तक लागू की जाएगी।

प्रजेंट और फ्यूचर की सीटों का गणित

यह ग्रोथ मेडिकल कॉलेजों की वर्तमान क्षमता को काफी बढ़ा देगी:

श्रेणीग्रोथ से पहलेग्रोथग्रोथ के बाद
यूजी (MBBS) सीटें 1.18 लाख 5,023 1.23 लाख
पीजी (PG) सीटें 54 हजार5,00060 हजार
इस बड़ी छलांग से न केवल अधिक छात्रों को डॉक्टर बनने का मौका मिलेगा, बल्कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीट मिलने से वे कम फीस (Low Fees) में अपनी पढ़ाई पूरी कर पाएंगे, जिससे इकोनॉमिक बर्डन कम होगा।

कम खर्च में MBBS और PG

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क के सचिव, डॉ. शंकुल द्विवेदी के अनुसार, इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा छात्रों को होगा।

अब Government Medical College में अधिक सीटें होने से छात्र कम फीस में एमबीबीएस (MBBS) पूरी कर सकेंगे। इसके साथ ही छात्र भारत से ही मेडिकल की पढ़ाई करना पसंद करेंगे।

यह बात बहुत जरूरी है क्योंकि हर साल हजारों भारतीय छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए चीन, रूस, यूक्रेन और फिलीपींस जैसे देशों में जाते हैं, जिसके पीछे मुख्य कारण भारत में सीटों की सीमित संख्या और निजी कॉलेजों की उच्च फीस (High Fees) थी।

सीटों की संख्या में यह वृद्धि, खासकर सरकारी इंस्टीटूशन्स में, इन छात्रों को देश में रहने और क्वालिटी एजुकेशन प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

फंडिंग पैटर्न: केंद्र और राज्यों का सहयोग

इस महत्वाकांक्षी विस्तार योजना को सफल बनाने के लिए 15,034 करोड़ रुपए का भारी-भरकम निवेश किया जाएगा।

फंडिंग सोर्सअमाउंट एक्सप्लनेशन
सेंट्रल गवर्नमेंट 10,303 करोड़ रुपएसेंट्रली स्पॉन्सर्ड स्कीम (CSS) के तहत प्रमुख
स्टेट गवर्नमेंट 4,731 करोड़ रुपएराज्य सरकारें भी इस योजना के क्रियान्वयन में
यह साझा वित्तीय भागीदारी सुनिश्चित करती है कि देश के विभिन्न राज्यों में, विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है, नए मेडिकल कॉलेज स्थापित हों और मौजूदा कॉलेजों की क्षमता बढ़ाई जा सके।

नेशनल हेल्थ और मेडिकल एजुकेशन पर प्रभाव

यह फैसला केवल छात्रों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे नेशनल हेल्थ लैंडस्केप के लिए दूरगामी परिणाम लाएगा।

NEET कॉ्मपटीशन और क्वालिटी

  • बढ़ता कॉम्पटीशन: यूजी और पीजी सीटें (UG and PG Seats) बढ़ने से निश्चित रूप से नीट यूजी (NEET UG) और नीट पीजी (NEET PG) में आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ेगी। हालांकि सीटों में वृद्धि हुई है, फिर भी क्वालिटी बनाए रखने के लिए कॉ्मपटीशन करना पड़ेगा।
  • रूरल हेल्थ: अधिक डॉक्टर तैयार होने से ग्रामीण और रिमोट एरियाज में डॉक्टरों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। भारत को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानकों के अनुसार डॉक्टर-जनसंख्या अनुपात (Doctor-Patient Ratio) को बेहतर बनाने के लिए अधिक डॉक्टरों की आवश्यकता है।
  • स्पेशलाइजेशन को बढ़ावा: पीजी सीटें (PG Seats) बढ़ने से विभिन्न स्पेशलाइजेशन में ट्रेन्ड डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी, जिससे देश की समग्र स्वास्थ्य सेवा प्रणाली उन्नत होगी।
यह ऐतिहासिक निर्णय (Historical Decision) दर्शाता है कि सरकार चिकित्सा शिक्षा (Medical Education) के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और देश के हर कोने तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह आने वाले वर्षों में भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव (Positive Change) लाएगा।

ये खबरें भी पढ़े...

CBSE ने शुरू की Single Girl Child Scholarship 2025 के लिए आवेदन, 70% मार्क्स वाली छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 500 रुपए

Adani Group Scholarship: IIM कोलकाता के छात्रों के लिए 1.62 करोड़ की स्कॉलरशिप

मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी, पीएम विद्यालक्ष्मी योजना से मिलेगा बिना गारंटी एजुकेशन लोन, जानें पूरी डिटेल्स

यंगस्टर्स की एजुकेशन के लिए भारत सरकार दे रही स्पेशल फेलोशिप प्रोग्राम



Tags:
  • MBBS
  • एमबीबीएस
  • NEET
  • चिकित्सा शिक्षा
  • Government Medical College
  • सरकारी मेडिकल कॉलेज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा