MEXT Scholarship: भारतीय छात्रों को जापान दे रहा फ्री में पढ़ाई करने का मौका, अभी करें अप्लाई
Kaushiki | Apr 15, 2025, 12:09 IST
mext scholarship,
MEXT छात्रवृत्ति जापान सरकार द्वारा दी जाने वाली एक महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति है, जो भारतीय छात्रों को जापान में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका देती है। इसमें कोर्स फीस, यात्रा खर्च और मासिक भत्ता जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
MEXT Scholarship:MEXT (Monbukagakusho Scholarship) छात्रवृत्ति जापान सरकार के तहत अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए दी जाने वाली एक छात्रवृत्ति है।
यह छात्रवृत्ति कई प्रकार की होती है, जो स्नातक अध्ययन (Undergraduate studies), स्नातकोत्तर अध्ययन (postgraduate studies), शॉर्ट-टर्म एक्सचेंज, टीचर ट्रेनिंग और टेक्निकल ट्रेनिंग को कवर करती है।
इनमें से पोस्टग्रेजुएट स्टडी के लिए दी जाने वाली छात्रवृत्ति में सबसे अधिक स्लॉट होते हैं और यह कई देशों के छात्रों के लिए उपलब्ध होती है। ये छात्रवृत्ति भारतीय छात्रों के लिए भी अवेलेबल है।
यह एक बेहतरीन मौका है उन छात्रों के लिए जो जापानी भाषा और संस्कृति के बारे में जानते हैं और जापान में पढ़ाई करना चाहते हैं। इस आर्टिकल में हम MEXT स्नातकोत्तर छात्रवृत्ति के बारे में बताएंगे।
ये खबर भी पढ़ें... Cambridge University Scholarship दे रही विदेश में मास्टर्स का मौका, ऐसे करें आवेदन
MEXT छात्रवृत्ति के तहत, आपकी टाइम पीरियड है:
वह व्यक्ति आवेदन कर सकता है जो उस देश से हो, जिसका जापान से कूटनीतिक संबंध (Diplomatic relations with Japan) है।
आवेदन करने वाले को आवेदन की पात्रता मानक (Embassy-Recommended और University-Recommended MEXT) को पूरा करना होगा।
For Graduates
For Undergraduates
ये खबर भी पढ़ें... Orange Tulip Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए नीदरलैंड्स में पढ़ाई के अवसर
(एजुकेशन न्यूज, सरकारी योजनाएं, भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप, Study Abroad)
यह छात्रवृत्ति कई प्रकार की होती है, जो स्नातक अध्ययन (Undergraduate studies), स्नातकोत्तर अध्ययन (postgraduate studies), शॉर्ट-टर्म एक्सचेंज, टीचर ट्रेनिंग और टेक्निकल ट्रेनिंग को कवर करती है।
इनमें से पोस्टग्रेजुएट स्टडी के लिए दी जाने वाली छात्रवृत्ति में सबसे अधिक स्लॉट होते हैं और यह कई देशों के छात्रों के लिए उपलब्ध होती है। ये छात्रवृत्ति भारतीय छात्रों के लिए भी अवेलेबल है।
यह एक बेहतरीन मौका है उन छात्रों के लिए जो जापानी भाषा और संस्कृति के बारे में जानते हैं और जापान में पढ़ाई करना चाहते हैं। इस आर्टिकल में हम MEXT स्नातकोत्तर छात्रवृत्ति के बारे में बताएंगे।
ये खबर भी पढ़ें... Cambridge University Scholarship दे रही विदेश में मास्टर्स का मौका, ऐसे करें आवेदन
स्कॉलरशिप का मेन ऑब्जेक्टिव
इस स्कॉलरशिप का मेन ऑब्जेक्टिव भारत और जापान के रिश्तों को और मजबूत बनाना है। इसके तहत छात्रों को जापान में उच्च शिक्षा लेने का मौका मिलता है। इसमें छात्रों को कोर्स फीस, यात्रा खर्च और मासिक भत्ता जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जिससे उन्हें पढ़ाई में कोई परेशानी नहीं होती। यह स्कॉलरशिप छात्रों को जापानी संस्कृति और भाषा को जानने का भी अवसर देती है।
स्कॉलरशिप के फायदे
- मंथली अलाउंस: चुने गए छात्रों को जापानी सरकार 143,000-145,000 येन (लगभग 75,790- 76,850 रुपए ) प्रति माह मंथली अलाउंस मिलता है, जो उनके सारे खर्चों को कवर करता है। यह राशि हर साल बदल सकती है, क्योंकि इसे महंगाई दर के हिसाब से एडजस्ट किया जाता है।
- कोर्स की फीस: इस स्कॉलरशिप के तहत छात्रों को किसी भी प्रकार की कोर्स फीस नहीं देनी होगी।
- यात्रा खर्च: जापान जाने और वापस लौटने के लिए हवाई यात्रा खर्च भी जापान सरकार द्वारा कैरी किया जाएगा।
- जिन छात्रों का चयन "Domestic Selection" योजना के तहत Top Global Universities में किया जाता है, उन्हें जापान जाने के लिए यात्रा खर्च नहीं दिया जाता है, क्योंकि यह मान लिया जाता है कि वे पहले से ही जापान में रह रहे हैं।
MEXT छात्रवृत्ति का टाइम पीरियड
- रिसर्च (नॉन-डिग्री प्रोग्राम): अगर आप अप्रैल में जापान पहुंचते हैं तो आपको 24 महीने तक छात्रवृत्ति मिलेगी और अगर आप फॉल सेमेस्टर (सितंबर/अक्टूबर) में जाते हैं, तो आपको 18 महीने तक छात्रवृत्ति मिलेगी।
- मास्टर के छात्र: 24 महीने तक।
- डॉक्टोरल छात्र: 36 महीने तक (कुछ 4 साल के मेडिकल डिग्री के लिए यह 48 महीने हो सकता है)।
एप्लीकेशन की शर्तें
- यह स्कॉलरशिप उन छात्रों को दी जाएगी जो अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए जापान में एडमिशन पाने के इच्छुक हैं और जिन्होंने जापानी भाषा और संस्कृति का एक साल से ज्यादा समय तक अध्ययन किया हो।
- प्रिलिमिनार्य सिलेक्शन में डाक्यूमेंट्स की जांच होगी, उसके बाद रिटेन एग्जामिनेशन और इंटरव्यू होगा।
कौन आवेदन कर सकता है
आवेदन करने वाले को आवेदन की पात्रता मानक (Embassy-Recommended और University-Recommended MEXT) को पूरा करना होगा।
कैसे आवेदन करें
- आप जापानी एम्बेसी या कांसुलेट से आवेदन कर सकते हैं।
- आप सीधे जापानी विश्वविद्यालय में भी आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन की विशेष प्रक्रिया और फॉर्म एम्बेसी या विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होते हैं।
आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत
- एम्बेसी आवेदन: आमतौर पर अप्रैल या मई में शुरू होती है।
- विश्वविद्यालय आवेदन: फॉल (सितंबर/अक्टूबर) में शुरू होती है।
- हर एम्बेसी और विश्वविद्यालय की आवेदन तिथियां अलग-अलग हो सकती हैं, इसलिए सही जानकारी के लिए उन्हें सीधे जांचें।
- बाकी की जानकारी आप इस लिंक पर पढ़ सकते हैं 👇...
For Graduates
For Undergraduates
ये खबर भी पढ़ें... Orange Tulip Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए नीदरलैंड्स में पढ़ाई के अवसर
(एजुकेशन न्यूज, सरकारी योजनाएं, भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप, Study Abroad)
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari