Free MIT Courses के साथ बिना किसी फीस के सीखें टेक्नोलॉजी की नई स्किल्स

Kaushiki | Jun 17, 2025, 14:13 IST
Share
mit free online course
mit free online course

MIT ने 10 फ्री ऑनलाइन कोर्सेज शुरू किए हैं, जो छात्रों और पेशेवरों को नई स्किल्स सीखने का मौका देते हैं। ये कोर्स बिना किसी शुल्क के हैं और विशेष रूप से उन लोगों के लिए हैं जो अपनी जानकारी बढ़ाना चाहते हैं।

Career Guidance: आजकल के छात्र और प्रोफेशनल अक्सर अपनी करियर को नई दिशा देने के लिए फ्री और हाई क्वालिटी वाली शिक्षा की तलाश में रहते हैं। वे बिना किसी इकनोमिक बर्डन के नई जानकारी और कौशल हासिल करना चाहते हैं, ताकी उनकी स्किल्स बढ़ सके।

ऐसे में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) ने उन सभी लिए एक बेहतरीन मौका पेश किया है। MIT ने 10 फ्री ऑनलाइन कोर्सेज शुरू किए हैं, जो विद्यार्थियों और पेशेवरों के लिए बिल्कुल मुफ्त हैं।

फ्री ऑफ कॉस्ट

इन कोर्सेज के माध्यम (Education news) से छात्र अपनी विशेषज्ञता बढ़ा सकते हैं। MIT का यह इनिशिएटिव खासतौर पर उन विद्यार्थियों के लिए है, जो इकनोमिक कंस्ट्रेंट्स के कारण हायर एजुकेशन करने से वंचित रह जाते हैं।

इन कोर्सेज में फीस की कोई जरूरत नहीं है और न ही आपको किताबों की जरूरत पड़ेगी। इन फ्री कोर्सेज से वे नई कौशल गेन कर सकते हैं और अपनी पसंदीदा फील्ड्स में एक्सपर्टइज हासिल कर सकते हैं। आइए जानें उन सभी कोर्सेज के नाम....

ये खबर भी पढ़ें...Digital Nomad Career : दुनिया घूमते-घूमते मोटी कमाई के साथ बनेगा करियर, जानें कैसे

🖥️ Introduction to Computer Science

यह कोर्स कंप्यूटर साइंस और प्रोग्रामिंग के बेसिक प्रिंसिपल्स को समझने में मदद करता है। इसमें Python प्रोग्रामिंग भाषा का उपयोग करके आप प्रोग्रामिंग की शुरुआत कर सकते हैं।

आजकल हर इंडस्ट्री में टेक्निकल स्किल्स की जरूरत बढ़ रही है। तो ऐसे में Python एक बेहद पॉपुलर लैंग्वेज है, खासकर डेटा साइंस, वेब डेवलपमेंट और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में।


सैलरी:
पाइथन डेवलपर की सैलरी लगभग 6 लाख रुपए से 12 लाख रुपए प्रति वर्ष तक हो सकती है।

💻 Machine Learning with Python

इस कोर्स में आप सीखेंगे कि मशीन लर्निंग को Python का उपयोग करके कैसे लागू किया जाता है। यह कोर्स उन लोगों के लिए आदर्श है जो डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं।

यह कोर्स आपको मशीन लर्निंग एल्गोरिदम, डेटा प्रोसेसिंग और मॉडल निर्माण की पूरी प्रक्रिया सिखाता है।

सैलरी:
Machine Learning Engineer की सैलरी लगभग 8 लाख रुपए से 15 लाख रुपए प्रति वर्ष तक हो सकती है।

📈 Introduction to Computational Thinking

यह कोर्स आपको डेटा साइंस और कॅल्क्युलेटिव थिंकिंग के बारे में सिखाता है, जो आजकल के डेटा-चालित दुनिया में बेहद जरूरी हैं। इस कोर्स में आप डेटा के आधार पर समस्याओं को हल करने के तरीके सीखेंगे और कैसे कॅल्क्युलेटिव थिंकिंग से आपको बड़े डेटा से इनसाइट्स मिल सकती हैं।

सैलरी:
डेटा साइंस की सैलरी 6 लाख रुपए से 15 लाख रुपए प्रति वर्ष हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें... सपनों को देनी है उड़ान तो ये Women Oriented Career ऑप्शन रहेंगे बेस्ट, ऐसे करें शुरुआत

💡 Supply Chain Analytics

यह कोर्स सप्लाई चेन मैनेजमेंट और एनालिटिक्स पर केंद्रित है, जो बिजनेस पर्सपेक्टिव से जरूरी है। इस कोर्स में आप सप्लाई चेन के विभिन्न पहलुओं को समझेंगे, जैसे इन्वेंट्री मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक्स और डाटा एनालिटिक्स का उपयोग।

सैलरी:
सप्लाई चेन मैनेजमेंट की सैलरी 5 लाख रुपए से 10 लाख रुपए प्रति वर्ष हो सकती है।

🎯 Understanding the World Through Data

इस कोर्स के जरिए आप सीखेंगे कि डेटा का विश्लेषण करके दुनिया को कैसे बेहतर समझा जा सकता है। यह कोर्स आपको डेटा एनालिसिस और डेटा विजुअलाइजेशन के बारे में सिखाता है, जिससे आप किसी भी डेटा सेट को अर्थपूर्ण तरीके से समझ सकते हैं।

सैलरी:
डाटा एनालिस्ट की सैलरी 4 लाख रुपए से 8 लाख रुपए प्रति वर्ष तक हो सकती है।

🌐 Artificial Intelligence

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के बेसिक प्रिंसिपल्स के बारे में विस्तार से जानें और इस क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत करें। यह कोर्स आपको AI के सिद्धांत, एल्गोरिदम और तकनीकों से फेमिलिअर कराता है, जो आजकल के तकनीकी उद्योग में बेहद जरूरी हैं।

सैलरी:
AI Specialist की सैलरी लगभग 10 लाख रुपए से 20 लाख रुपए प्रति वर्ष हो सकती है।

🚀Computational Thinking for Modeling

यह कोर्स आपको मॉडलिंग और सिमुलेशन के माध्यम से गणनात्मक सोच को समझने का मौका देता है। इसमें आप विभिन्न समस्याओं के कम्प्यूटेशनल सलूशन और सिमुलेशन को समझेंगे और लागू करेंगे। यह कोर्स इंजीनियरिंग, विज्ञान और गणित में करियर बनाने वालों के लिए बेहद उपयोगी है।

सैलरी:
कम्प्यूटेशनल साइंटिस्ट की सैलरी 7 लाख रुपए से 12 लाख रुपए प्रति वर्ष हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें...क्या है Law Information Career? जानें इस फील्ड में करियर बनाने की पूरी डिटेल गाइडलाइन्स

📖 Foundations of Modern Finance

यह कोर्स आपको मॉडर्न फाइनेंसियल प्रिंसिपल्स के बारे में जानकारी देगा, जो बिजनेस और आर्थिक क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए बेहद जरूरी है। इस कोर्स में आप वित्तीय निर्णयों के बेसिक प्रिंसिपल्स और वित्तीय मॉडलिंग को समझेंगे।

सैलरी:
फाइनेंसियल एनालिस्ट की सैलरी 5 लाख रुपए से 9 लाख रुपए प्रति वर्ष हो सकती है।

📚 The Secret of Life

जीवन के रहस्यों को समझने के लिए यह एक अनोखा कोर्स है, जिसमें जीवविज्ञान और जीवन के बुनियादी पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।

यह कोर्स जीवन और उसकी जटिलताओं को समझने के लिए साइंटिफिक एप्रोच से जीवन के बारे में बुनियादी बातें सिखाता है। यह कोर्स जीवन विज्ञान और बायोलॉजी के शौकिन लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर है।

सैलरी:
बायोलॉजिस्ट की सैलरी 3 लाख रुपए से 8 लाख रुपए प्रति वर्ष हो सकती है।

🎓The Science of Uncertainty and Data

यह कोर्स आपको डेटा के माध्यम से अनिश्चितताओं को समझने और उनका समाधान ढूंढने के तरीके सिखाएगा। इसमें आप डेटा में अनिश्चितता को समझने और निर्णय लेने के लिए सही तरीके सीखेंगे।

डेटा एनालिटिक्स और रिस्क मैनेजमेंट के क्षेत्र में यह कोर्स जरूरी है और इन क्षेत्रों में विशेषज्ञों की मांग बढ़ रही है।

सैलरी:
रिस्क एनालिस्ट की सैलरी 5 लाख रुपए से 10 लाख रुपए प्रति वर्ष हो सकती है।

MIT के बारे में

मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT), अमेरिका का एक प्रमुख और विश्व प्रसिद्ध तकनीकी विश्वविद्यालय है, जो कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में स्थित है। यह संस्थान इंजीनियरिंग, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, गणित, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर फोकसऔर चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में अग्रणी है।

MIT Free Online Courses का उद्देश्य शिक्षा, रिसर्च और इनोवेशन के जरिए समाज को बेहतर बनाना है। इसके छात्रों और प्रोफेसरों ने दुनिया भर में नवाचार और शोध में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Course Link https://www.edx.org/school/mitx
Official Website www.mit.edu

💡📈 इन कोर्सेज को करने के बाद, आपके पास वेरियस टेक्निकल और बिजनेस एरियाज में रोजगार के बेहतरीन अवसर होंगे और आप अपनी स्पेशलिसशन को एक नए स्तर पर ले जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...Career in Sports : खेलकूद या गेम्स में है इंट्रेस्ट, तो स्पोर्ट्स में बना सकते हैं करियर

Tags:
  • Artificial Intelligence
  • AI
  • Education news
  • Python
  • आर्टिफिशल इंटेलिजेंस
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर फोकस
  • Free Online Courses
  • career guidance
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती