MP Board 2025 Result : खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार, जल्द आ सकता है रिजल्ट

Manya Jain | Mar 19, 2025, 14:26 IST
Share
MP BOARD RESULT 2025
MP BOARD RESULT 2025

मध्यप्रदेश बोर्ड ने 2025 की 10वीं और 12वीं परीक्षा के इवैल्यूएशन कार्य की जानकारी दी है। इस बार लगभग 17 लाख विद्यार्थी परीक्षाओं में शामिल हुए। जिनकी करीब 90 लाख उत्तरपुस्तिकाएं जांची जाएंगी।

MP Board 2025 Result : मध्यप्रदेश बोर्ड (MP Board) के अधिकारियों ने इस साल की 10वीं और 12वीं परीक्षा के इवैल्यूएशन कार्य और रिजल्ट के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इस बार, परीक्षाओं के संचालन के साथ ही कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में इस बार लगभग 17 लाख विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनकी करीब 90 लाख उत्तरपुस्तिकाएं जांची जाएंगी।

इवैल्यूएशन प्रक्रिया के तीन स्तर

इस वर्ष, इवैल्यूएशन कार्य को तीन स्तरों में विभाजित किया गया है: मुख्य परीक्षक, उप मुख्य परीक्षक, और परीक्षक। यह कदम इवैल्यूएशन में अधिक पारदर्शिता लाने और गलतियों की संभावना को कम करने के लिए उठाया गया है। इवैल्यूएशन के प्रत्येक स्तर पर दोबारा जांच होगी, ताकि छात्रों के अंक सही तरीके से दिए जाएं।

  • मुख्य परीक्षक
  • उप मुख्य परीक्षक
  • परीक्षक
अगर किसी विद्यार्थी ने एक ही उत्तर को कई बार लिखा है, तो इसे एक ही बार गणना किया जाएगा। यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि सभी उत्तरपुस्तिकाओं का इवैल्यूएशन बिना किसी त्रुटि के हो।

ये खबर भी पढ़िए...Raipur RRC SECR Recruitment : रेलवे में बंपर पदों पर भर्ती, 2 अप्रैल तक करें आवेदन

गड़बड़ी रोकने के लिए सख्त कदम

एमपी बोर्ड ने इवैल्यूएशन कर्ताओं पर गड़बड़ी रोकने के लिए नए आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत, अगर किसी इवैल्यूएशन कर्ता ने अंक देने में कोई गलतियां की हैं या खानापूर्ति करते हुए कार्य किया है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, परीक्षक और उप मुख्य परीक्षक को विशेष ट्रेनिंग दी गई है, ताकि इवैल्यूएशन के दौरान कोई त्रुटि न हो।
ये खबर भी पढ़िए...Anganwadi Bharti 2025 : 12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी, 24 मार्च तक करें आवेदन

अंक ऑनलाइन अपलोड करने का कार्य

परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के इवैल्यूएशन के साथ ही परीक्षक अंक भी ऑनलाइन अपलोड करेंगे। अगर इस दौरान कोई गलती होती है तो फिर से कार्रवाई की जाएगी। इस प्रक्रिया को पारदर्शी और सटीक बनाए रखने के लिए बोर्ड अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

कब जारी होगा रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) 2025 के 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणाम अप्रैल महीने के आखिरी हफ्ते में घोषित किए जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...MP Board Result 2025 : 10वीं-12वीं परीक्षा के मूल्यांकन में बदलाव, जानें पूरी प्रक्रिया

इवैल्यूएशन का नया आदेश

भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार के अनुसार, एक शिक्षक को एक दिन में न्यूनतम 30 और अधिकतम 45 उत्तरपुस्तिकाओं का इवैल्यूएशन (MP Board Exam 2025) करना होगा। इस दौरान, अंक भी ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। इस आदेश के बाद शिक्षक अपनी भूमिका को लेकर सतर्क और चिंतित हैं, लेकिन विभाग का कहना है कि यह कदम इवैल्यूएशन में कसावट लाने के लिए उठाया गया है।

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP Board
  • MP Board Exam News
  • mp Board 10th-12th exam
  • MP Board 10th
  • 10th-12th MP Board
  • MP Board 10th 12th
  • mp board 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि