MP Board Exam Tips: हिंदी एग्जाम से लग रहा डर, तो अपनाएं टॉपर की ये टिप्स, नहीं कटेंगे नंबर

Aman Vaishnav | Dec 09, 2025, 14:02 IST
Share
Aman vaishnav (56)
Aman vaishnav (56)

हिंदी के पेपर में अच्छे नंबर लाने के लिए सिर्फ आंसर आना ही जरूरी नहीं है। अपनी कॉपी में आंसर को सही तरीके से लिखना भी बहुत जरूरी होता है। आइए कुछ आसान तरीकों को जानते हैं। जिससे हम अपनी कॉपी को और सुंदर बना सकें।

10th-12th MP Board की परीक्षाएं 11 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं। पहला पेपर हिंदी का है। हिंदी का पेपर अक्सर स्कोरिंग होता है। इसमें ज्यादा नंबर लाना आसान होता है। पर हिंदी के पेपर में हमें लिखने का तरीका भी आना चाहिए। हिंदी की कॉपी में मात्रा और साफ सुथरी हैंड राइटंग का बहुत ध्यान रखना होता है। कॉपी जितनी साफ-सुथरी होगी, चेक करने वाले पर उतना ही अच्छा असर पड़ेगा। इसलिए, पढ़ने के साथ-साथ सुंदर और सही लिखने पर भी पूरा ध्यान दें।

लिखने का सही तरीका

हिंदी के पेपर में अच्छे नंबर लाने के लिए शुरुआत भी अच्छी कपनी होगी। हिंदी में सबसे पहले व्याकरण या संदर्भ-प्रसंग-व्याख्या वाले प्रश्नों को हल करो ये बहुत आसान होते हैं। इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। चेक करने वाले पर भी अच्छा असर पड़ेगा।

Aman vaishnav (53)
Aman vaishnav (53)


ये खबर भी पढ़िए: MP Board Exam 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेंगे शॉर्ट नोट्स, रिवीजन करने में होगी आसानी

प्वाइंट्स और हेडिंग्स का यूज करें

हिंदी के पेपर (10th 12th board) में आपके लिखने का तरीका ही नंबर तय करता है। लंबे पैराग्राफ ना लिखें इससे चैक करने वाला थक जाता है। इसलिए हिंदी के पेपर में आंसर को छोटे-छोटे पॉइंट्स में बांटो। जब बड़े प्रश्नों को हल करो तो तो नई हेडिंग से शुरुआत करो। जैसे 'कवि परिचय', भाव-पक्ष या कला-पक्ष। इनके नीचे बुलेट प्वाइंट्स में लिखो। इससे चेक करने वाला जल्दी मेन बातों को पकड़ता है।

ये खबर भी पढ़िए: MP Board Exam Tips : इंग्लिश में लाने हैं पूरे मार्क्स, टॉपर की कॉपी देगी लिखने का आईडिया

Aman vaishnav (54)
Aman vaishnav (54)


कॉपी को सुंदर बनाएं

अपनी साफ-सुथरी कॉपी ही नंबरों पर असर डालती है। कॉपी सुंदर बनाने के लिए दो बातें याद रखो। पहला तो ये कि जगह छोड़ना है। दूसरा जरूरी बातें हाइलाइट करना है।दो आंसर के बीच जगह जरूर छोड़ो। कम से कम एक लाइन खाली रखो। इससे हर आंसर साफ और अलग दिखेगा। जरूरी शब्दों को अंडरलाइन करो। जैसे परिभाषा या सूत्र। यह हाइलाइटिंग बहुत काम आती है। यह चेक करने वाले का ध्यान खींचती है।

Aman vaishnav (48)
Aman vaishnav (48)


MP Board Exam Tips : जानें कैसे लिखते हैं टॉपर अपनी कॉपी, नहीं कटता एक भी नंबर, अभी से कर लें तैयारी

इन गलतियों से बचें

हिंदी के पेपर में निबंध ही हमारी कॉपी को एकदम साफ-सुथरा बनाता है। निबंध लिखते हुए हमें ध्यान रखना चाहिए कि इसे सीधे पैराग्राफ में न लिखें। हर मेन भाग को हेडिंग देकर शुरू करें, जैसे कि प्रस्तावना या उपसंहार। निबंध में आपकी राइटिंग ही चेकर का सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है। इसलिए कोशिश करें कि यहां अक्षर साफ और मात्राओं की गलती से ना हों। हर हेडिंग के बाद नया पैराग्राफ शुरू करें। कोई मुहावरा या अच्छी कहावत लिख रहे हैं, तो उसे अंडरलाइन जरूर करें।

Aman vaishnav (55)
Aman vaishnav (55)


ये खबर भी पढ़िए: फ्यूचर की तैयारी का सबसे बेस्ट तरीका का STEM Education, जानें इसके फायदे और करियर ऑप्शन्स

आंसर को सही तरीके से खत्म करें

अपने हर बड़े आंसर को निष्कर्ष के साथ खत्म करो। यह बहुत जरूरी है। इससे आपका आंसर पूरा लगता है। निष्कर्ष में मेन बात को दोहराओ। बस एक या दो लाइन काफी है। यह एक 'एंड नोट' जैसा होता है। इसका चेक करने वाले पर अच्छा असर पड़ता है। उन्हें लगता है कि आपने आंसर को अच्छे से समझा है। (Education news) ये आसान तरीके तरीके जरूर अपनाओ।

Tags:
  • MP Board
  • Education news
  • 10th 12th board
  • 10th-12th MP Board
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज