CM Yuva internship Yojna में करें आवेदन, काम के साथ हर महीने मिलेंगे 8000 रुपए

Manya Jain | Apr 18, 2025, 17:51 IST
Share
CM YUVA INTERNSHIP YOJNA
CM YUVA INTERNSHIP YOJNA

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना युवाओं को विकास योजनाओं में शामिल करने और सरकारी कार्यों का अनुभव प्राप्त करने का अवसर देती है। इस योजना में चयनित युवाओं को 8 हजार रुपए हर महीने स्टायपेंड भी मिलता है।

मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को विकास योजनाओं में भागीदारी का अनुभव देना है। इस योजना के माध्यम से युवा न केवल सरकारी योजनाओं को समझने का अवसर प्राप्त करते हैं, बल्कि उन्हें कार्य अनुभव भी मिलता है, जिससे वे अपने करियर में आगे बढ़ सकते हैं।

योजना का लाभ

मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को विकास कार्यों में शामिल करके उन्हें नीति निर्माण और प्रशासन के पहलुओं को समझने का अवसर देना है। इसके तहत चयनित युवाओं को हर महीने 8 हजार रुपए का स्टायपेंड मिलेगा और वे मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र के रूप में कार्य करेंगे।

ये भी पढ़े...Languages For Foreign Jobs : ये भाषाएं दिला सकती हैं आपको विदेश में लाखों की जॉब

एलिजिबिलिटी

  • आयु सीमा: आवेदक की आयु 18 वर्ष से 29 सालके बीच होनी चाहिए।
  • शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों को ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • निवास : आवेदक को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में आवेदक के डाक्यूमेंट्स की जांच की जाती है और सही पाए जाने पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। चयनित आवेदकों को एसएमएस या ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड से 15 इंटर्न्स का चयन किया जाएगा, और कुल मिलाकर प्रदेश के 4695 युवाओं का चयन किया जाता है।

ये भी पढ़े...Cadence Scholarship : आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए बेस्ट है ये स्कॉलरशिप

डाक्यूमेंट्स

  • समग्र आईडी
  • पहचान पत्र (जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, आदि)
  • 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्कैन किए हुए हस्ताक्षर

हेल्पलाइन और संपर्क जानकारी

किसी भी सहायता के लिए आवेदक निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर और ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं।

  • मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना हेल्पलाइन नंबर: 0755 2700800
  • अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान हेल्पलाइन: 0755 2777316, 0755 2777317, 0755 2770367
  • ई सर्विसेज पोर्टल हेल्पडेस्क ईमेल: eservices@mp.gov.in
  • अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान ईमेल: aiggpa@mp.gov.in
ये भी पढ़े...MP के अतिथि विद्वानों के लिए खुशखबरी, नई शिक्षा नीति में बदलाव, जल्द होगी नियुक्ति

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले, आवेदक को ई सर्विसेज पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • पूरा नाम
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासवर्ड
लॉगिन और आवेदन

  • रजिस्ट्रेशन के बाद, आवेदक को ई सर्विसेज पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद, "भर्ती एवं रोजगार" पर क्लिक करें और "मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना" को चुनें।
  • व्यक्तिगत जानकारी
  • शैक्षिक योग्यता
  • पिछले अनुभव की जानकारी
  • डाक्यूमेंट्स अपलोड
आवेदन जमा करना

  • सभी जानकारी सही से भरने और डाक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद, "सबमिट" पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, आवेदक का आवेदन पत्र सबमिट हो जाएगा।
चयन और सूचना

  • आवेदक के आवेदन और डाक्यूमेंट्स की गहनता से जांच की जाएगी।
  • सही पाए जाने पर, चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
  • यदि आवेदक का नाम मेरिट में आता है, तो उसे एसएमएस या ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



mp yojana | summer internship | सरकारी योजनाएं | Education news | top education news

Tags:
  • Education news
  • सरकारी योजनाएं
  • mp yojana
  • internship
  • सरकारी योजना
  • top education news
  • summer internship
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट

By Arohi Raj

बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग

By Sanjay Gupta

रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी

By Jageshwar Prasad

फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन
डीएसपी कल्पना को फंसाने वाले दीपक टंडन का नया कांड: ASP और TI समेत कई अफसरों से ट्रांसफर के नाम पर वसूले पैसे

By Umeshwari Baghel

डीएसपी कल्पना को फंसाने वाले दीपक टंडन का नया कांड: ASP और TI समेत कई अफसरों से ट्रांसफर के नाम पर वसूले पैसे
एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्ति पर विवाद: सीएम ने दी प्रभार की मंजूरी, एसीएस ने निकाल दिया फुल-टाइम आदेश

By Aman Vaishnav

एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्ति पर विवाद: सीएम ने दी प्रभार की मंजूरी, एसीएस ने निकाल दिया फुल-टाइम आदेश
अश्लील वीडियो कॉल और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन, अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटाया

By Aman Vaishnav

अश्लील वीडियो कॉल और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन, अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटाया