16 जून से खुलेंगे एमपी के सरकारी स्कूल, पहले दिन बच्चों को मिलेगा स्पेशल मील
Kaushiki | May 30, 2026, 16:20 IST
MP School Reopening New Date
मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूल अब 16 जून 2026 से खुलेंगे। इसी दिन से 'स्कूल चलें हम' अभियान का दूसरा चरण भी शुरू होगा। सरकार का मुख्य फोकस स्कूल छोड़ चुके ड्रॉप आउट बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ना और शत-प्रतिशत एडमिशन पूरा करना है।
MP School Reopening New Date: मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए बड़ी खबर आई है। राज्य सरकार ने गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूल खोलने की नई तारीख तय कर दी है।
अब प्रदेश के सभी शासकीय स्कूल 16 जून से खुलेंगे। पहले शिक्षक जनगणना के काम में लगे थे। इसलिए स्कूल खोलने का समय बढ़ाने की मांग की जा रही थी। सरकार ने अब इसके नए आदेश जारी कर दिए हैं।
स्कूल खुलने के साथ ही राज्य में एक बड़ा अभियान भी शुरू होगा। इस अभियान का नाम स्कूल चलें हम रखा गया है। इसका दूसरा चरण 16 जून से 30 जून तक चलेगा।
इस बार सरकार का सबसे ज्यादा ध्यान ड्रॉप आउट बच्चों पर रहेगा। जिन बच्चों ने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी, उन्हें वापस लाया जाएगा। राज्य शिक्षा केंद्र ने इसके लिए सभी कलेक्टर्स को कड़े निर्देश दिए हैं।
अब बच्चों के एडमिशन और उनकी उपस्थिति पर डिजिटल नजर रखी जाएगी। राज्य शिक्षा केंद्र ने इसके लिए एक विशेष नया GPS ट्रैकिंग सिस्टमबनाया है। टीचर्स के मोबाइल पर एक खास सूची दिखाई देगी। इसमें स्कूल छोड़ चुके बच्चों के नाम होंगे। शिक्षक 'हमारे शिक्षक ऐप' की मदद से ऐसे बच्चों की पूरी ट्रैकिंग करेंगे। इससे फर्जीवाड़ा पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
स्कूल के पहले दिन को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां होंगी। नए एडमिशन लेने वाले बच्चों और उनके माता-पिता का स्वागत किया जाएगा। कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों में बाल सभाएं आयोजित होंगी। स्कूल के पहले दिन बच्चों को मिड-डे मील में विशेष भोजन परोसा जाएगा। पैरेंट्स को सरकार की सभी फ्री योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
सरकार केवल एडमिशन पर ही नहीं, बल्कि सुविधाओं पर भी ध्यान दे रही है। स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी को तुरंत दूर किया जाएगा। विशेष रूप से बालिकाओं के शौचालयों की सफाई पर ध्यान दिया जाएगा। स्कूलों में रनिंग वाटर और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। मिशन अंकुर के तहत बच्चों के सीखने की क्षमता को सुधारा जाएगा।
इस पूरे अभियान की कमान जिला स्तर पर कलेक्टर्स के हाथों में होगी। कलेक्टर हर हफ्ते इस अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक करेंगे। विभिन्न सरकारी विभागों के बड़े अधिकारी भी इस काम से जोड़े जाएंगे। ये अधिकारी खुद स्कूलों में जाकर बच्चों से सीधा संवाद करेंगे। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
ये खबरें भी पढ़ें...
पीरियड्स में साफ टॉयलेट-पानी नहीं मिलता, इसलिए मध्य प्रदेश के स्कूलों को छोड़ रहीं बेटियां
CBSE OSM System Glitch: कॉपियों के मूल्यांकन पर मचा घमासान, सीबीएसई पर उठे सवाल
CBSE Three-Language Policy: सीबीएसई के नए नियम से बच्चों पर बढ़ा दबाव, पैरेंट्स नाराज
CBSE 12th Re-evaluation: सीबीएसई ने घटाई री-इवैल्यूएशन फीस, नंबर बढ़े तो फीस वापस
अब प्रदेश के सभी शासकीय स्कूल 16 जून से खुलेंगे। पहले शिक्षक जनगणना के काम में लगे थे। इसलिए स्कूल खोलने का समय बढ़ाने की मांग की जा रही थी। सरकार ने अब इसके नए आदेश जारी कर दिए हैं।
शिक्षा से दूर हो चुके बच्चों को वापस लाएंगे शिक्षक
इस बार सरकार का सबसे ज्यादा ध्यान ड्रॉप आउट बच्चों पर रहेगा। जिन बच्चों ने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी, उन्हें वापस लाया जाएगा। राज्य शिक्षा केंद्र ने इसके लिए सभी कलेक्टर्स को कड़े निर्देश दिए हैं।
ट्रैकिंग सिस्टम से होगी छात्रों की ऑनलाइन निगरानी
स्कूल के पहले दिन होगा सेलिब्रेशन
स्कूलों में साफ-सफाई फिक्स्ड करने के निर्देश
कलेक्टर्स करेंगे रेगुलर रिव्यु
ये खबरें भी पढ़ें...
पीरियड्स में साफ टॉयलेट-पानी नहीं मिलता, इसलिए मध्य प्रदेश के स्कूलों को छोड़ रहीं बेटियां
CBSE OSM System Glitch: कॉपियों के मूल्यांकन पर मचा घमासान, सीबीएसई पर उठे सवाल
CBSE Three-Language Policy: सीबीएसई के नए नियम से बच्चों पर बढ़ा दबाव, पैरेंट्स नाराज
CBSE 12th Re-evaluation: सीबीएसई ने घटाई री-इवैल्यूएशन फीस, नंबर बढ़े तो फीस वापस
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava