CBSE 12th Re-evaluation: सीबीएसई ने घटाई री-इवैल्यूएशन फीस, नंबर बढ़े तो फीस वापस
Manya Jain | May 18, 2026, 12:28 IST
CBSE 12th Re-evaluation 2026 Fees Reduced
सीबीएसई 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बोर्ड ने री-इवैल्युएशन और कॉपी री-चेकिंग की फीस में भारी कटौती की है। अब एक नंबर बढ़ने पर भी पूरी फीस रिफंड होगी। आवेदन 19 मई से शुरू हो रहे हैं।
5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला
- सीबीएसई ने छात्रों के भारी विरोध के बाद पुनर्मूल्यांकन फीस ( Re-evaluation) कम कर दी है।
- अब उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी केवल 100 रुपए में मिल जाएगी।
- अंकों के सत्यापन यानी दोबारा टोटलिंग की फीस भी घटाकर 100 रुपए हुई।
- पुनर्मूल्यांकन के दौरान एक भी नंबर बढ़ने पर पूरी फीस वापस मिल जाएगी।
- हल्की स्याही वाली करीब 13 हजार कॉपियों की जांच मैनुअल तरीके से हुई।
सीबीएसई का बड़ा फैसला
CBSE has highlighted key reforms introduced under the new On-Screen Marking (OSM) system adopted by CBSE for Class XII examinations during the press briefing held on 17th May 2026.
CBSE has reduced the fees for access to scanned answer book copies, verification of marks and… pic.twitter.com/n78FH3EdID
— CBSE HQ (@cbseindia29) May 17, 2026
नए नियमों के तहत हुई फीस कम
इसके अलावा अंकों के वेरीफिकेशन यानी टोटलिंग की फीस भी कम हुई है। पहले इसके लिए 500 रुपए प्रति विषय चुकाने पड़ते थे। अब इसके लिए भी केवल 100 रुपए की फीस तय की गई है। इस बदलाव से छात्र बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
एक नंबर भी बढ़ा तो वापस मिलेगी पूरी फीस
अब छात्रों को फीस डूबने का डर नहीं सताएगा। अगर आपकी कॉपी जांचने में शिक्षक से कोई गलती हुई है तो न्याय मिलेगा। नंबर बढ़ते ही रिफंड की प्रक्रिया सीधे आपके बैंक खाते में शुरू हो जाएगी।
हर सवाल री-चेकिंग की फीस कम
यह कटौती लगभग 75 प्रतिशत तक की गई है। छात्र अब बिना किसी आर्थिक मानसिक दबाव के अपने उत्तरों को चुनौती दे सकते हैं। बोर्ड इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की कोशिश में जुटा है।
क्या है नया शेड्यूल?
इसके बाद अगले चरण के लिए एक हफ्ते का समय मिलेगा। छात्र 26 मई से 29 मई के बीच री-चेकिंग या री-इवैल्युएशन करा सकेंगे। सभी आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।
हल्की स्याही वाली कॉपियों की मैनुअल जांच
संभवतः छात्रों ने परीक्षा में हल्की स्याही वाले पेन का इस्तेमाल किया था। इस वजह से कॉपियां ठीक से स्कैन नहीं हो पाईं। बोर्ड ने 9 मई के बाद इन सभी कॉपियों को मैनुअल तरीके से जांचा है ताकि गड़बड़ी न हो।
FAQ
- सीबीएसई 12वीं री-इवैल्युएशन की नई फीस क्या है?
छात्रों के विरोध के बाद सीबीएसई ने फीस बहुत कम कर दी है। अब उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी पाने के लिए 700 रुपये की जगह केवल 100 रुपये देने होंगे। - सीबीएसई फीस रिफंड का नया नियम क्या है और यह कैसे काम करेगा?
शिक्षा सचिव संजय कुमार के अनुसार, यदि कोई छात्र पुनर्मूल्यांकन या री-चेकिंग के लिए आवेदन करता है और जांच के बाद उसका केवल एक नंबर भी बढ़ जाता है, तो बोर्ड उसकी पूरी आवेदन फीस वापस कर देगा। - हल्की स्याही वाली कॉपियों को लेकर बोर्ड ने क्या सफाई दी है?
इस साल करीब 13,583 कॉपियां ऐसी थीं जिन्हें ऑन-स्क्रीन यानी कंप्यूटर पर डिजिटल रूप से नहीं जांचा जा सका।
CBSE 12th Re-evaluation 2026: सीबीएसई ने जारी किया नया शेड्यूल, 19 मई से आवेदन शुरू
CBSE की नई भाषा नीति: कक्षा 9-10 में तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य, एक जुलाई से होगा लागू
CBSE 12वीं ऑन-स्क्रीन मार्किंग क्या है? जानें क्यों फेल हुए छात्र 75% क्राइटेरिया में
CBSE 12th Result 2026: रिजल्ट में एमपी के सरकारी स्कूलों ने गाड़े झंडे, प्राइवेट स्कूल रह गए पीछे
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman