NEET PG 2024 के लिए Test City List जारी, ऐसे करें एग्जाम सिटी के लिए अप्लाई
Amresh Kushwaha | Jul 19, 2024, 10:53 IST
NEET PG 2024 City List
एनबीईएमएस ने नीट पीजी परीक्षा 2024 के लिए टेस्ट सिटीज की लिस्ट जारी कर दी है। पहले आओ पहले पाओ से होगा सीटी का आवंटन। जानें कैसे देखे लिस्ट और कहां से करें सिटी के लिए अप्लाई...
NEET PG 2024 : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज ( NBEMS ) ने नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पीजी 2024 की टेस्ट सिटीज की लिस्ट जारी कर दी है। जो कैंडिडेट्स इस साल की नीट पीजी परीक्षा दे रहे हों, वे ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in. पर जाकर चेक कर सकते हैं। साथ ही सिटी के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...NEET से NTA को करोड़ों की कमाई! तीन सवालों पर फोकस होगी पेपर लीक की जांच
सिक्योरिटी कारणों से इस बार NBEMS ने तय किया है कि इस बार की नीट पीजी परीक्षा 185 शहरों में आयोजित की जाएगी। लिस्ट में से शहरों के नाम देखकर आप ये तय कर लें कि कौन सी सिटी से एग्जाम देना चाहते हैं।
आपको बता दें कि नीट पीजी 2024 परीक्षा का आयोजन 23 जून के दिन होना था। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी रिलीज कर दिए गए थे। हालांकि परीक्षा कैंसिल हो गई और अब पुराने एडमिट कार्ड में दिए शहर या सेंटर का कोई मतलब नहीं है। अब आपको फिर से नया शहर सेलेक्ट करना है।
ये खबर भी पढ़िए...NEET paper leak : सुप्रीम कोर्ट ने NTA को दिए निर्देश, सभी छात्रों का रिजल्ट ऑनलाइन डालें
इसके लिए शुक्रवार 19 जुलाई यानी आज से विंडो खोल दिया गया है और 22 जुलाई ( रात 11.55 बजे ) तक खुली रहेगी। नया शहर को सेलेक्ट करने के लिए एनबीईएमएस की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in. पर जा सकते हैं।
NBEMS की अधिसूचना के मुताबिक, उम्मीदवारों को अपने चुने गए 4 परीक्षा शहरों में से किसी एक का आवंटन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। यदि किसी शहर में निर्धारित उम्मीदवारों की संख्या पूरी हो जाती है तो किसी अन्य शहर में केंद्र का आवंटन किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...NCERT : प्रोफेसर पदों पर निकाली भर्ती, शर्त ऐसी रखी कि कोई नहीं कर सकता अप्लाई
कैंडिडेट्स को कौन सा शहर परीक्षा के लिए दिया गया है इसकी सूचना उन्हें 29 जुलाई के दिन ईमेल से दी जाएगी। उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर इस बाबत मेल भेजी जाएगी। टेस्ट सिटी के बाद टेस्ट सेंटर के बारे में सूचना एडमिट कार्ड पर दी होगी। ये एडमिट कार्ड 8 अगस्त के दिन रिलीज होंगे और यहां से उम्मीदवारों को सेंटर के बारे में जानकारी मिलेगी।
ये खबर भी पढ़िए...NEET से NTA को करोड़ों की कमाई! तीन सवालों पर फोकस होगी पेपर लीक की जांच
185 शहरों में होगी परीक्षा
कर लें शहर का चुनाव
ये खबर भी पढ़िए...NEET paper leak : सुप्रीम कोर्ट ने NTA को दिए निर्देश, सभी छात्रों का रिजल्ट ऑनलाइन डालें
जानें कब तक खुली रहेगी विंडो
पहले आओ पहले पाओ से होगा आवंटन
ये खबर भी पढ़िए...NCERT : प्रोफेसर पदों पर निकाली भर्ती, शर्त ऐसी रखी कि कोई नहीं कर सकता अप्लाई
ईमेल से मिलेगी सूचना
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari