नीट यूजी 2025 रिजल्ट : सोशल मीडिया से दूर रहकर राजस्थान के महेश केसवानी ने पाई पहली रैंक

Manya Jain | Jun 14, 2025, 17:49 IST
Share
नीट यूजी 2025 टॉपर
नीट यूजी 2025 टॉपर

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के महेश कुमार केसवानी ने नीट यूजी 2025 में 720 में से 686 अंक प्राप्त कर पहली रैंक हासिल की। वह हिंदी मीडियम के छात्र हैं और उनका सपना एमबीबीएस के बाद एक अच्छे डॉक्टर बनने का है।

मेडिकल में प्रवेश के लिए नीट यूजी 2025 के घोषित परिणाम में राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के महेश कुमार केसवानी ने रिकॉर्ड बनाकर देशभर में पहली रैंक हासिल की है।

उन्होंने नीट यूजी परीक्षा में 720 में से 686 अंक प्राप्त किए हैं। रोचक बात यह है कि टॉपर महेश हिंदी मीडियम के छात्र हैं। वह राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के डबलीराठान गांव के रहने वाले हैं।

महेश के पिता रमेश कुमार और मां हेमलता केसवानी हनुमानगढ़ तृतीय श्रेणी के शिक्षक हैं। परिणाम के बाद महेश इतने भावुक हो गए कि उन्होंने मीडिया से बात करने से मना कर दिया।

mahesh keswani
mahesh keswani


सीकर में की कोचिंग

महेश के पिता रमेश कुमार केसवानी बताते हैं कि बेटे ने दसवीं कक्षा तक डबलीराठान गांव में ही पढ़ाई की। इसके बाद उसे 11वीं कक्षा में सीकर के गुरु कृपा इंस्टीट्यूट में एडमिशन दिलवाया।

महेश ने वहां दो साल तक लगातार तैयारी की। पिछले साल वह अंडर एज होने के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। तीसरे साल में पहले प्रयास में ही महेश ने नीट में टॉप कर लिया।

पढ़ाई के दौरान महेश कोचिंग क्लास के रुटीन के साथ-साथ नियमित रूप से अध्ययन करते रहे। मोबाइल पर सोशल मीडिया से दूरी रखते हुए उन्होंने लगातार पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया। यही उनकी सफलता का राज बना।

ये भी पढ़ें...नीट यूजी 2025 रिजल्ट घोषित, हनुमानगढ़ के महेश और इंदौर के उत्कर्ष ने रचा इतिहास

महेश की मां हुईं भावुक

महेश की मां हेमलता केसवानी पेशे से शिक्षिका हैं। वह अपने बेटे की सफलता पर भावुक हो उठीं। वह कहती हैं, "महेश के परीक्षा पास करने की उम्मीद तो मुझे थी, लेकिन टॉप करने का अंदाजा मुझे नहीं था।"

उन्होंने बताया कि महेश ने दसवीं कक्षा में 97.17 अंक प्राप्त किए थे। वह पढ़ाई में हमेशा से ही होशियार रहा है और पढ़ाई में उसकी गहरी रुचि रही है। कोचिंग संस्थान वालों ने हिंदी मीडियम से होने के बावजूद भी उसका हौसला कभी कमजोर नहीं होने दिया।

शिक्षकों के लगातार मार्गदर्शन के कारण ही उसने यह सफलता प्राप्त की है। हेमलता बताती हैं, "बेटा शुरुआत में घबराया हुआ था। उसे लगता था कि वह हिंदी मीडियम का छात्र है, लेकिन शिक्षकों के प्रयास और उसकी मेहनत ने उसे सफलता दिलाई।"

महेश एमबीबीएस करने के बाद एक अच्छे डॉक्टर बनना चाहता है।

ये भी पढ़ें...SWAYAM Portal पर फ्री में स्किल डेवलपमेंट के लिए मिलेंगे सैकड़ों ऑनलाइन कोर्स, करें अप्लाई

गांव में जश्न का माहौल

नीट यूजी 2025 का परिणाम आने के बाद डबलीराठान गांव में जश्न का माहौल है। यह हनुमानगढ़ का सबसे बड़ा गांव है, जो तीन तरफ से नहरों से घिरा हुआ है।

जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ और महेश केसवानी के टॉप करने की खबर आई, उनके जानकार रिश्तेदारों में खुशी की लहर छा गई।

महेश के घर पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और बधाई देने के लिए लोग लगातार आ रहे हैं। परिजनों ने महेश को मिठाई बांटकर बधाई दी।

ये भी पढ़ें...इस यूनिवर्सिटी से सिर्फ 35 हजार रूपए सालाना में कर सकते हैं BTech, जानें पूरी डिटेल्स

चार मई को हुई थी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यह परीक्षा 4 मई को आयोजित की थी। इस साल 2 लाख 09 हजार 318 अभ्यर्थी अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नीट यूजी की परीक्षा में बैठे।

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

नीट यूजी रिजल्ट | NEET UG result | NEET-UG result released | Education news | top education news | AIR 1

Tags:
  • Education news
  • NEET-UG result released
  • NEET
  • NTA
  • AIR 1
  • top education news
  • नीट यूजी रिजल्ट
  • NEET UG result
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा