अब NET के स्कोर से मिलेगा PhD में एडमिशन, जानें क्या होगा फायदा
Rahul Garhwal | Mar 28, 2024, 19:39 IST
Now admission in PhD will be available on the basis of NET score
PhD में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। UGC ने घोषणा की है कि अब NET के स्कोर से PhD कोर्स में एडमिशन दिए जाएंगे। अब PhD कोर्स में एडमिशन के लिए अलग-अलग एडमिशन टेस्ट देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
PhD Admission Through NET
NEW DELHI. UGC ( यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन ) ने घोषणा की है कि NET के स्कोर से PhD में एडमिशन दिया जाएगा। ये 2024-25 सेशन से लागू होगा। फिलहाल PhD कोर्स में एडमिशन के लिए यूनिवर्सिटीज अलग-अलग एडमिशन टेस्ट लेती थीं। अब नई व्यवस्था में उम्मीदवारों को एक से ज्यादा एग्जाम नहीं देने होंगे।
एक्सपर्ट कमेटी ने दिया था सुझाव
NEP 2020 के तहत ये फैसला लिया गया है। 13 मार्च को UGC की बैठक हुई थी, जिसमें एक एक्सपर्ट कमेटी ने ये सुझाव दिया था। UGC NET साल में 2 बार जून-दिसंबर में होती है। NET के स्कोर की मदद से कैंडिडेट्स जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्तियों के लिए एलिजिबिल हो जाते हैं।
NET क्लीयर करने वाले अब 3 कैटेगरी के लिए एलिजिबिल
- JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए एलिजिबिलिटी के साथ PhD एडमिशन
- सिर्फ असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए एलिजिबिलिटी के साथ PhD एडमिशन
- सिर्फ PhD एडमिशन के लिए एलिजिबिल
NET स्कोर एक साल तक वैलिड
PhD एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट बनाने में UGC NET स्कोर को 70 प्रतिशत और इंटरव्यू को 30 प्रतिशत वेटेज मिलेगा। PhD एडमिशन के लिए NET स्कोर एक साल तक वैलिड रहेगा।
UGC अध्यक्ष ने क्या कहा ?
UGC अध्यक्ष मामिडाला जगदीश कुमार ने कहा कि NTA अगले सप्ताह प्रोसेस शुरू करने की योजना बना रही है। उन्होंने X पर लिखा कि शैक्षणिक सत्र 2024-2025 से, सभी यूनिवर्सिटी और हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूट द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं के स्थान पर PhD कोर्सेज में एडमिशन के लिए NET स्कोर का उपयोग कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़िए..
CUET UG रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ी, जानें कब तक भर सकते हैं फॉर्म
जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
UGC NET June 2024 का नोटिफिकेशन जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी हो सकता है।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA