अब सिर्फ एक साल में होगा B.Ed, 10 साल बाद सरकार ने किया बड़ा बदलाव
Siddhi Tamrakar | Jan 18, 2025, 10:30 IST
one year B.Ed course
B.Ed कोर्स अब एक साल में पूरा किया जा सकेगा, जिससे शिक्षक बनने की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। NCTE ने नए नियमों को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत 2014 में बंद किया गया एक वर्षीय B.Ed कोर्स फिर से लागू किया जा रहा है।
भोपाल. शिक्षक बनने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 10 साल बाद बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed) कोर्स में बड़ा बदलाव किया गया है। अब B.Ed को सिर्फ एक साल में पूरा किया जा सकेगा। यह नियम उन छात्रों पर लागू होगा, जिन्होंने चार वर्षीय ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) पूरी कर ली है।
राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) ने नए नियमों को मंजूरी दे दी है। इससे पहले, 2014 में एक वर्षीय B.Ed कोर्स को बंद कर दिया गया था, लेकिन अब इसे फिर से लागू किया जा रहा है। वहीं, दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए दो वर्षीय स्पेशल B.Ed कोर्स पहले ही बंद किया जा चुका है।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) ने नए नियमों को मंजूरी दे दी है। इससे पहले, 2014 में एक वर्षीय B.Ed कोर्स को बंद कर दिया गया था, लेकिन अब इसे फिर से लागू किया जा रहा है। वहीं, दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए दो वर्षीय स्पेशल B.Ed कोर्स पहले ही बंद किया जा चुका है।
क्या होगा बदलाव?
- दो वर्षीय B.Ed कोर्स की मान्यता 2024 से बंद कर दी गई है और इसे 2030 तक पूरी तरह समाप्त करने की योजना है।
- अब सिर्फ एक वर्षीय और चार वर्षीय इंटीग्रेटेड B.Ed कोर्स ही उपलब्ध होंगे।
- NCTE ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) को भी लागू किया है, जिससे शिक्षक बनने की राह और आसान हो जाएगी।
कौन कर सकेगा एक वर्षीय B.Ed कोर्स?
- यदि आप शिक्षक बनना चाहते हैं, तो यह नया नियम आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
- चार वर्षीय ग्रेजुएशन (BA, BSc, BCom) या पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) पूरी करने वाले छात्र इस कोर्स के पात्र होंगे।
- चार वर्षीय इंटीग्रेटेड B.Ed कोर्स में नामांकन लेने वाले छात्र अपनी पसंद के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त कर सकेंगे।
ITEP के तहत नए विषयों को भी जोड़ा
- योग शिक्षा (Yoga Education)
- फिजिकल एजुकेशन (Physical Education)
- संस्कृत शिक्षा (Sanskrit Education)
- परफॉर्मिंग आर्ट्स एजुकेशन (Performing Arts Education)
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
By Jitendra Shrivastava
सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट
By Raghvendra Singh Rathore
चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी
By Raghvendra Singh Rathore

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 23 के रूट बदले, यात्रा से पहले तारीख और रूट जांचें
By Sandeep Kumar
आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी
By Arun Tiwari
मां लिव-इन में, बच्चे पहुंचे कोर्ट; कहा- हमारा क्या कसूर, हमें दोनों का प्यार चाहिए
By Sumit Kumar