पीएम फेलोशिप स्कीम: 10 हजार नई फेलोशिप का ऐलान, हर महीने मिलेंगे 80 हजार
Manya Jain | Feb 03, 2025, 15:53 IST
PMRF Scheme benefits
2025 के बजट में 10 हजार नई पीएम रिसर्च फेलोशिप का ऐलान, IIT, IISc के छात्रों को मिलेगा फायदा। यह योजना युवा शोधकर्ताओं को आर्थिक मदद और अनुसंधान को बढ़ावा देती है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025 के बजट में प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप (PMRF Scheme)के तहत 10 हजार युवाओं को फेलोशिप देने का ऐलान किया। यह योजना तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए है। योजना में सेलेक्ट होने वाले छात्रों को हर महीने 80 हजार रुपए तक मिल सकता है। इसके अलावा, यह योजना उन छात्रों को मदद करती है, जो डॉक्टरेट रिसर्च कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप योजना का उद्देश्य ऐसे छात्रों को प्रोत्साहित करना है जो अनुसंधान में अपना करियर बनाना चाहते हैं। योजना का लाभ IIT (Indian Institute of Technology) और IISc (Indian Institute of Science) जैसे संस्थानों के छात्रों को मिलेगा। यह योजना देश के शीर्ष संस्थानों में शोध के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है।
ये भी पढ़ें
महिला पर्यवेक्षक भर्ती में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लगाया भेदभाव का आरोप, 5 साल की छूट पर विवाद
फरवरी 2025 परीक्षा कैलेंडर, GATE, JEE Main और CBSE सहित अन्य बड़ी परीक्षाएं
इस योजना के तहत चयनित छात्रों को कई लाभ मिलते हैं। उन्हें सीधे IITs, IISc और IISERs के PhD कार्यक्रमों में एडमिशन मिलता है। पहले और दूसरे साल में उम्मीदवारों को 70 हजार रुपये प्रति माह मिलते हैं। तीसरे साल से यह राशि बढ़कर 75 हजार रुपये हो जाती है। चौथे और पांचवे साल में इसे बढ़ाकर 80 हजार रुपये कर दिया जाता है।
इसके अलावा, इस योजना के तहत चयनित छात्रों को हर साल दो लाख रुपये का रिसर्च अनुदान भी मिलता है। पांच साल में यह राशि कुल दस लाख रुपये तक पहुंच सकती है। इसका उद्देश्य छात्रों को उनके शोध कार्य में और अधिक इन्वेस्ट करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
अब इस योजना को सिर्फ IIT और IISc तक सीमित नहीं किया गया है। इसे अब AICTE (All India Council for Technical Education) और CFTIs (Central Financially Funded Technical Institutes) से जुड़े M.Tech के छात्रों के लिए भी ओपन किया गया है। इससे अधिक छात्र इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।
यह योजना छात्रों को उनकी मेहनत का उचित पुरस्कार देती है। पीएम रिसर्च फेलोशिप के तहत छात्रों को उनकी शिक्षा के दौरान वित्तीय मदद मिलती है, जिससे वे पूरी तरह से शोध कार्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। इसके साथ ही, यह योजना छात्रों को आत्मनिर्भर बनने का मौका देती है।
ये भी पढ़ें
मप्र पुलिस भर्ती: 7500 सिपाही और 500 ऑफिस स्टाफ की भर्ती जल्द
सरकारी नौकरी का अच्छा मौका, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में भर्ती, इस दिन से करें आवेदन
PMRF Scheme का उद्देश्य
ये भी पढ़ें
महिला पर्यवेक्षक भर्ती में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लगाया भेदभाव का आरोप, 5 साल की छूट पर विवाद
फरवरी 2025 परीक्षा कैलेंडर, GATE, JEE Main और CBSE सहित अन्य बड़ी परीक्षाएं
PMRF Scheme का लाभ
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
ये छात्र उठा सकते हैं लाभ
PMRF के फायदे
ये भी पढ़ें
मप्र पुलिस भर्ती: 7500 सिपाही और 500 ऑफिस स्टाफ की भर्ती जल्द
सरकारी नौकरी का अच्छा मौका, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में भर्ती, इस दिन से करें आवेदन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari