विदेश में पढ़ाई का सपना होगा सच, SAT Exam 2026 में अब Gemini AI बनेगा आपका गुरु
Kaushiki | Jan 24, 2026, 13:34 IST
SAT Exam 2026
अब छात्र गूगल जेमिनी AI की मदद से SAT परीक्षा की फ्री प्रैक्टिस कर सकते हैं। यह टूल मॉक टेस्ट के साथ गलतियों को सुधारने में भी मदद करेगा। यहां जानें डिटेल...
News in short
- अब गूगल जेमिनी और प्रिंसटन रिव्यू के साथ आप SAT की फुल-लेंथ तैयारी बिल्कुल फ्री में घर बैठे कर सकते हैं।
- जेमिनी AI न सिर्फ मॉक टेस्ट लेगा, बल्कि एक टीचर की तरह आपकी गलतियों का एनालिसिस में मदद भी करेगा।
- 12वीं के बाद अमेरिका, कनाडा और यूके जैसे 65+ देशों के टॉप कॉलेजों में एडमिशन के लिए SAT स्कोर जरूरी है।
- 2026 में SAT पूरी तरह डिजिटल होगा जिसमें रीडिंग, राइटिंग और मैथ्स के सेक्शन को हल मिनटों में मिलेंगे।
- अगस्त 2026 स्लॉट के लिए जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे।
News in detail
ये Gemini AI टूल न सिर्फ टेस्ट लेगा, बल्कि आपकी गलतियों को सुधारने के लिए एक पर्सनल ट्यूटर की तरह गाइड भी करेगा। ये बिल्कुल फ्री है। विदेश जाने की अपनी तैयारी को स्मार्ट और आसान बनाने का यह सबसे बेस्ट मौका है।
SAT Preparation: विदेश जाने का है प्लान... गूगल फ्री कराएगा SAT की तैयारी, सुंदर पिचाई का ऐलान | Google is planning to study abroad and will provide free SAT preparation Sundar Pichai
कैसे काम करेगा Gemini AI का ये नया फीचर
ये आपको समझाएगा कि किस सवाल का सही जवाब क्या था और क्यों था। इससे छात्रों को अपनी कमजोरी जानने और उसे सुधारने में काफी मदद मिलेगी। ये बिल्कुल वैसा है जैसे आपका कोई पर्सनल ट्यूटर आपको हर कदम पर गाइड कर रहा हो।
2026 में रहेगा AI का बोलबाला, स्मार्ट बनने के लिए चाहिए ये स्किल्स, अभी सीख लें, फायदे में रहेंगे आप - India TV Hindi
लाखों छात्र हर साल देखते हैं विदेश जाने का सपना
SAT का स्कोर अमेरिका और कनाडा सहित दुनिया के 65 से अधिक देशों में मान्य होता है। ऐसे में फ्री मॉक टेस्ट की सुविधा उन छात्रों के लिए वरदान है जो महंगी कोचिंग अफोर्ड नहीं कर सकते।
Sootr Knowledge
AI के साथ काम करने के लिए बनना होगा ज्यादा स्मार्ट, 2026 के लिए जरूरी होंगे ये स्किल्स - ai will replace you if you don't have these skills in future ngix - AajTak
SAT क्या है
SAT (Scholastic Aptitude Test) एक इंटरनेशनल लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है। इसे अमेरिका, कनाडा, यूके और ऑस्ट्रेलिया जैसे करीब 65 देशों की यूनिवर्सिटीज में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए लिया जाता है।
अगर आप 12वीं के बाद विदेश में बैचलर डिग्री करना चाहते हैं, तो ये एग्जाम आपकी रीडिंग, राइटिंग और मैथ स्किल्स को चेक करता है। इसका आयोजन कॉलेज बोर्ड करता है।
अब ये पूरी तरह डिजिटल हो गया है। एक अच्छा SAT स्कोर आपको टॉप विदेशी कॉलेज में न सिर्फ एडमिशन दिलाता है, बल्कि स्कॉलरशिप पाने में भी मदद करता है।
Important Facts
AI को लेकर बढ़ी चिंता: 2026 की सबसे बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन को भी लगने लगा अपनी टेक्नोलॉजी से डर - growing concerns about ai the biggest warning for 2026-mobile
SAT 2026 का एग्जाम पैटर्न
SAT की परीक्षा मुख्य रूप से दो बड़े हिस्सों में बंटी होती है, जिसमें आपकी काबिलियत जांची जाती है:
- रीडिंग एंड राइटिंग (64 मिनट): इसमें 54 सवाल होते हैं। यहां वोकैबलरी, टेक्स्ट एनालिसिस, ग्रामर और पंक्चुएशन जैसे टॉपिक्स पर फोकस किया जाता है।
- मैथेमेटिक्स (70 मिनट): इसमें 44 सवाल पूछे जाते हैं। इसमें अल्जेब्रा, एडवांस्ड मैथ और डेटा एनालिसिस जैसे विषय शामिल होते हैं।
- ये पूरा पेपर डिजिटल मोड में होता है। हर सेक्शन को हल करने के लिए निश्चित समय दिया जाता है। जेमिनी AI के अलावा छात्र College Board Bluebook ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां 6 फुल-लेंथ प्रैक्टिस टेस्ट अवेलेबल हैं।
कोचिंग इंडस्ट्री में बड़ा इंटरवेंशन!!
Google अब परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के क्षेत्र में Gemini AI के माध्यम से प्रवेश कर रहा है।
इसकी शुरुआत Google अमेरिका के कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली SAT परीक्षा से कर रहा है। Google ने इस परीक्षा के लिए फुल-लेंथ प्रैक्टिस… pic.twitter.com/GXa0N6TUSj
— Ankit Kumar Avasthi (@kaankit) January 23, 2026
2026 में कब होगा रजिस्ट्रेशन और एग्जाम
आमतौर (career guidance)पर परीक्षा से पांच सप्ताह पहले फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होती है। इसके बाद सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में भी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। भारत में दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में इसके सेंटर बनाए जाते हैं।
SAT परीक्षा की तैयारी कैसे करें
- एग्जाम पैटर्न को समझें:
सबसे पहले SAT के सिलेबस और स्ट्रक्चर को जान लें। इसमें दो ही मेन सेक्शन होते हैं—रीडिंग एंड राइटिंग और मैथ्स। यह जानना जरूरी है कि अब यह पूरा पेपर पेन-पेपर के बजाय डिजिटल मोड में होता है। - ब्लूबुक (Bluebook) ऐप का यूज:
कॉलेज बोर्ड का अपना ऑफिशियल ऐप Bluebook डाउनलोड करें। इसमें आपको बिल्कुल असली एग्जाम जैसा माहौल मिलता है और आप फुल-लेंथ प्रैक्टिस टेस्ट देकर अपना लेवल चेक कर सकते हैं। - जेमिनी AI और फ्री रिसोर्सेज:
अब आप गूगल Gemini AI की मदद से भी फ्री में मॉक टेस्ट दे सकते हैं। इसके अलावा Khan Academy एक बेस्ट प्लेटफॉर्म है जहां SAT के लिए वीडियो लेक्चर्स और क्विज बिल्कुल फ्री में मिलते हैं। - डेली रीडिंग और मैथ्स की आदत:
रीडिंग सेक्शन के लिए इंग्लिश आर्टिकल्स और न्यूज पेपर्स पढ़ने की आदत डालें। मैथ्स के लिए 10वीं और 11वीं लेवल के Algebra और डेटा एनालिसिस (Career in AI) पर फोकस करें क्योंकि यही सवाल स्कोर बढ़ाते हैं। - मॉक टेस्ट का एनालिसिस:
हफ्ते में कम से कम एक मॉक टेस्ट जरूर दें। टेस्ट देने के बाद अपनी गलतियों को सुधारें। यह देखें कि कौन सा सेक्शन आपका टाइम ज्यादा ले रहा है, ताकि आप टाइम मैनेजमेंट सीख सकें। - टाइम मैनेजमेंट और रेगुलर प्रैक्टिस:
हफ्ते में कम से कम एक मॉक टेस्ट जरूर दें और उसे 2 घंटे 14 मिनट की टाइम लिमिट के अंदर खत्म करने की कोशिश करें। अपनी गलतियों को एक Mistake Log में लिखें ताकि आप उन्हें दोबारा न दोहराएं।
High Income Career: स्कूल ड्रॉपआउट को ये 5 हाई डिमांडिग जॉब्स देंगी शानदार और हाई-सैलरी वाली जिंदगी
2026 में FinTech Career में एक्सपर्ट्स की भारी डिमांड, टॉप संस्थानों से करें ये बेस्ट कोर्सेज
Career in Sports : खेलकूद या गेम्स में है इंट्रेस्ट, तो स्पोर्ट्स में बना सकते हैं करियर
डॉक्टर, वकील और प्रोफेशनल्स के लिए रास्ते, जानें Territorial Army Career
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari