कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए एसबीआई में इंटर्नशिप का मौका, करें अप्लाई

Kaushiki | Updated:
Share
SBI Summer Internship 2026
SBI Summer Internship 2026

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने समर इंटर्नशिप 2026 की घोषणा कर दी है। कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्र इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इससे युवाओं को बैंकिंग सेक्टर का प्रैक्टिकल अनुभव मिलेगा। जानिए इसकी योग्यता, जरूरी पेपर्स और चयन की पूरी प्रक्रिया।

SBI Summer Internship 2026: अगर आप बैंकिंग या फाइनेंस की फील्ड में अपना करियर चमकाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए परफेक्ट है। SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया), युवाओं के लिए 'समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026' की शानदार अपॉर्चुनिटी लेकर आया है।

इस इंटर्नशिप के जरिए आपको बैंकिंग सेक्टर का रियल-वर्ल्ड प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस मिलेगा। आप जान पाएंगे कि भारत का सबसे बड़ा बैंक अंदर से कैसे काम करता है। बड़े-बड़े ऑफिसर्स के साथ हैंड-ऑन काम करने का मौका भी मिलेगा।

इसलिए अगर आप एलिजिबल हैं, तो सीधे अपने एसबीआई लोकल हेड ऑफिस (LHO) के L&D डिपार्टमेंट से कांटेक्ट करें। रिज्यूमे, कॉलेज का ऑफिशियल लेटर और केवाईसी (KYC) डॉक्यूमेंट्स रेडी रखें।

समर इंटर्नशिप में क्या है खास

एसबीआई समर इंटर्नशिप के जरिए आपको बैंक के बड़े अधिकारियों संग काम करने का मौका मिलता है। आप करीब से समझ पाएंगे कि भारत का सबसे बड़ा बैंक कैसे काम करता है।

एसबीआई भर्ती प्रोग्राम उन छात्रों के लिए बनाया गया है जिनके कोर्स में ट्रेनिंग जरूरी है। यह मौका आपको एसबीआई के ऑफिस और लर्निंग सेंटर के जरिए दिया जाता है।

फॉर्म भरने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • इंटर्नशिप स्कीम मेंआवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स चाहिए होंगे।
  • सबसे पहले आपको भरा हुआ इंटर्नशिप एप्लीकेशन फॉर्म जमा करना होगा।
  • इसके साथ ही अपना एक अपडेटेड और शानदार रिज्यूमे तैयार रखें।
  • अपने कॉलेज या यूनिवर्सिटी का ऑफिशियल लेटर भी जरूर साथ लगाएं।
  • इस लेटर में लिखा हो कि इंटर्नशिप आपके कोर्स का जरूरी हिस्सा है।
  • पहचान के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे केवाईसी डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं।
  • ये सारे पेपर्स आपके पास पहले से तैयार होने चाहिए।

कौन कर सकता है अप्लाई

  • इस इंटर्नशिप में अप्लाई के लिए कुछ खास शर्तें रखी गई हैं।
  • छात्र का यूजीसी (UGC) या एआईसीटीई (AICTE) से मान्यता प्राप्त कॉलेज में होना जरूरी है।
  • आपका फुल-टाइम स्टूडेंट होना भी इस योजना के लिए जरूरी माना जाएगा।
  • ये इंटर्नशिप आपके एकेडमिक कोर्स का जरूरी हिस्सा होना चाहिए।
  • अगर आपके कोर्स में इंडस्ट्री ट्रेनिंग तय है तो आप फॉर्म भर सकते हैं।
  • छात्रों का चयन कैंपस सिलेक्शन या डायरेक्ट ऑफिस संपर्क से किया जाता है।

कैसे होगा सिलेक्शन

सिलेक्शन प्रोसेस में मेनली एक पर्सनल इंटरव्यू लिया जाता है। जरूरत पड़ने पर बैंक अधिकारी ग्रुप डिस्कशन भी करा सकते हैं। सर्किल ऑफिस के लिए सिलेक्शन का काम लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट करता है।

कॉरपोरेट सेंटर के लिए एचआर और एडमिन डिपार्टमेंट फैसला लेता है। छात्रों को बिना देर किए अपनी पसंद के लोकल हेड ऑफिस जाना चाहिए। वहां जाकर आप लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट से सीधा संपर्क कर सकते हैं।

लोकल हेड ऑफिस से करें संपर्क

ध्यान रखें कि एसबीआई इसके लिए कोई नेशनल लेवल का सिंगल पोर्टल नहीं चलाता। हर रीजनल ऑफिस अपने हिसाब से सीटें और जरूरतें तय करता है। इसलिए अपने कॉलेज के प्लेसमेंट सेल से लगातार जानकारी लेते रहें।

किसी दूसरी ब्रांच में दिया गया आवेदन भी संबंधित डिपार्टमेंट को भेजा जाता है। लेकिन सीधा एलएचओ (LHO) के एलएंडडी (L&D) डिपार्टमेंट जाना सबसे बेहतर रहता है।

समय रहते संपर्क करने पर आपका आवेदन जल्दी प्रोसेस हो जाएगा। एसबीआई की ऑफिशियल करियर वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाकर इंटर्नशिप से जुड़े नए नोटिफिकेशन्स चेक करें।

APPLY LINK

ये खबरें भी पढ़ें....

Government Internship 2026: 6 हफ्ते के फ्री इंटर्नशिप का मौका, 31 जुलाई है लास्ट डेट

अब हर इंटर्नशिप का पूरा रिकॉर्ड रखेगी सरकार, जानें New Internship Rules 2026

Career Option after 12th: इंजीनियरिंग या मेडिकल, कौन सा करियर आपके लिए है परफेक्ट?

Career Tips: परफेक्ट और प्रोफेशनल रिज्यूमे बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Tags:
  • इंटर्नशिप
  • एसबीआई
  • SBI
  • इंटर्नशिप स्कीम
  • एसबीआई भर्ती
  • इंटर्नशिप प्रोग्राम
PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर

By Amresh Kushwaha

PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर
इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे

By Sanjay Gupta

इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका

By Amresh Kushwaha

डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम

By Umeshwari Baghel

CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण

By Jageshwar Prasad

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद

By Amresh Kushwaha

MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद