MP में SC/ST के छात्रों को फ्री में मिलेंगी बुक्स और स्टेशनरी, जानें कैसे उठाएं लाभ
Kaushiki | Apr 10, 2025, 13:44 IST
mp stationay yojana
मध्य प्रदेश सरकार की योजना के तहत अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) छात्रों को प्रति वर्ष 1,500 रुपए की पुस्तकें और 500 रुपए की स्टेशनरी निःशुल्क दी जाती हैं, ताकि वे अपनी पढ़ाई में कोई बाधा महसूस न करें। आइए जानें...
मध्य प्रदेश सरकार की यह योजना अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) छात्रों के लिए है। इस योजना के तहत, योग्य छात्रों को हर साल 1500 रुपए की वैल्युएबल बुक्स और 500 रुपए की स्टेशनरी दी जाती है। इस पहल का उद्देश्य उन छात्रों को शिक्षा में मदद करना है, जो वित्तीय कारणों से अपनी पढ़ाई में बाधित हो सकते हैं। यह योजना छात्रों को निःशुल्क शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराकर उनके शैक्षिक विकास को सुनिश्चित करती है।
![241dee91-ac3]()
आवेदन प्रक्रिया
241dee91-ac3
- योजना का नाम: SC/ST छात्रो को निशुल्क बुक्स एवं स्टेशनरी डिस्ट्रीब्यूशन
- डिपार्टमेंट: उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department)
- ऑब्जेक्टिव
यह योजना गवर्नमेंट कॉलेजेज में पढ़ाई कर रहे अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के छात्रों को निशुल्क पुस्तकें और स्टेशनरी देने के लिए है। इससे इन छात्रों को अपनी पढ़ाई में मदद मिलती है और उनकी शिक्षा में कोई रुकावट नहीं आती।
बेनेफिशरी केटेगरी
- अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के छात्र-छात्राएं।
- स्नातक और स्नातकोत्तर (Undergraduate and Postgraduate) कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे छात्र।
सिलेक्शन प्रोसेस
- इस योजना का लाभ केवल SC और ST छात्रों को मिलेगा, जो गवर्नमेंट कॉलेजेज में पढ़ाई कर रहे हैं।
- इन छात्रों का चयन कॉलेज में उनके पढ़ाई के आधार पर किया जाएगा।
लाभ: - पुस्तकें: हर साल 15 सौ रुपए तक की किताबें मिलती हैं।
- स्टेशनरी: हर साल 5 सौ रुपए तक की स्टेशनरी (नोटबुक, पेन, पेंसिल आदि) दी जाती है।
जरूरी जानकारी
- इस योजना के लिए छात्रों को अलग से आवेदन नहीं करना होता।
- प्रिंसिपल के माध्यम से पुस्तकें और स्टेशनरी खरीदी जाती हैं और विद्यार्थियों को डिस्ट्रीब्यूट कर दी जाती हैं।
- यह डिस्ट्रीब्यूशन हिंदी ग्रंथ अकादमी (Hindi Granth Academy) के नियमों के मुताबिक किया जाता है।
- स्टूडेंट रिलेटेड यूनिवर्सिटी में जाकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- यूनिवर्सिटी ही इस योजना के तहत सामग्री डिस्ट्रीब्यूट करता है।
- इसके लिए आपको पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मध्य प्रदेश निवास प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज देने होंंगे।
आवेदन शुल्क
- इस योजना में कोई शुल्क नहीं लिया जाता, यह निशुल्क है।
समय सीमा
- यह योजना फाइनेंसियल ईयर के अंत तक लागू रहती है और इसी समय विद्यार्थियों को किताबें और स्टेशनरी दी जाती हैं।
- पदभिहित अधिकारी (Designated Officer) योजना को लागू करने का काम प्रिंसिपल द्वारा किया जाता है।
अन्य जानकारी
- अगर किसी छात्र को इस योजना से संबंधित कोई समस्या हो, तो वह उच्च शिक्षा संचालनालय (Directorate of Higher Education) से संपर्क कर सकता है।
- योजना से संबंधित कोई भी विवाद होने पर छात्र अपील कर सकते हैं और उन्हें समाधान मिलेगा।
- यह योजना SC/ST छात्रों के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि, यह उनकी पढ़ाई में मदद करती है।
- निशुल्क किताबें और स्टेशनरी मिलने से वे बिना किसी वित्तीय दबाव के अपनी शिक्षा पूरी कर सकते हैं।
- आप ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक https://highereducation.mp.gov.in पर जा सकते हैं।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari