IET India Scholarship: इंजीनियरिंग छात्रों के लिए शानदार अवसर, 10 लाख रुपए तक मिलेगी स्कॉलरशिप

Kaushiki | Apr 17, 2025, 13:02 IST
Share
IET India Scholarship Awar
IET India Scholarship Awar

IET India Scholarship Award भारतीय इंजीनियरिंग छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। यह स्कॉलरशिप उन छात्रों को पहचानने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए है जो रचनात्मकता, नवाचार लीडरशिप में एक्सीलेंस दिखाते हैं।

IET (Institute of Engineering and Technology) इंडिया स्कॉलरशिप अवार्ड, इंजीनियरिंग छात्रों के लिए एक जरूरी ओप्पोर्तुनिटी है, जो उनके एजुकेशनल और प्रोफेशनल डेवलपमेंट को प्रोत्साहित करता है।

यह स्कॉलरशिप अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए है और इसे पहचानने के लिए छात्रों को उनके इनोवेशन, क्रिएटिविटी और लीडरशिप एबिलिटी के आधार पर चुना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें... MEXT Scholarship: भारतीय छात्रों को जापान दे रहा फ्री में पढ़ाई करने का मौका, अभी करें अप्लाई

स्कॉलरशिप के ऑब्जेक्टिव

इस स्कॉलरशिप का ऑब्जेक्टिव भारत में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भविष्य के नेताओं को पहचानना और उन्हें प्रोफेशनल और एजुकेशनल डेवलपमेंट के लिए फाइनेंसियल असिस्टेंस देना है।

इसके तहत चयनित छात्रों को कुल 10 लाख रुपए की स्कॉलरशिप दी जाती है। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य भारत में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में फ्यूचर लीडर्स को पहचानना और उन्हें प्रोफेशनल और शैक्षिक उन्नति के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

यह स्कॉलरशिप अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए है। इसे पहचानने के लिए छात्रों में इनोवेशन, क्रिएटिविटी और लीडरशिप एबिलिटी होना चाहिए।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

आईईटी इंडिया स्कॉलरशिप अवार्ड के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को इन शर्तों को पूरा करना जरूरी है:
विद्यार्थी को एआईसीटीई/यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग प्रोग्राम के किसी भी वर्ष में अध्ययनरत होना चाहिए।
उम्मीदवार का न्यूनतम एग्रीगेट 60% या 6 सीजीपीए होना चाहिए।
केवल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।
यह स्कॉलरशिप सभी इंजीनियरिंग स्ट्रीम्स के लिए उपलब्ध है।
ये खबर भी पढ़ें... UG Merit Scholarship : फॉरेन में करना है ग्रेजुएशन, तो इस स्कॉलरशिप में करें आवेदन

स्कॉलरशिप के लाभ

चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न स्तरों पर पुरस्कार दिए जाते हैं:

रीजनल अवार्ड्स:
विजेता: 60 हजार रुपए, ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और IET मेम्बरशिप (1 वर्ष)
उपविजेता: 40 हजार रुपए, ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और IET मेम्बरशिप (1 वर्ष)

राष्ट्रीय पुरस्कार:
विजेता: 3 लाख रुपए, ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और IET मेम्बरशिप (1 वर्ष)
प्रथम उपविजेता: 1 लाख 70 हजार रुपए, ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और IET मेम्बरशिप (1 वर्ष)
द्वितीय उपविजेता: 1 लाख 50 हजार रुपए, ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और IET मेम्बरशिप (1 वर्ष)

एप्लीकेशन प्रोसेस

आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स का पालन करें:

  • ऑनलाइन पेज पर जाएं और ‘Apply Now’ बटन पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर्ड आईडी से लॉगिन करें या नए उम्मीदवार के रूप में रजिस्टर करें।
  • आवेदन में पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशनल इनफार्मेशन और को-करीकुलर एक्टिविटीज जैसी जानकारी भरें।
  • आवेदन को सबमिट करें और आवेदन की स्थिति को ट्रैक करें।
  • OFFICIAL WEBSITE
2025 के लिए आवेदन खुले हुए हैं, जिसके की डेट्स हैं

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मई 2025 (टेम्पररी डेट)
  • फेज 1 (ऑनलाइन आवेदन): 1 जून 2025 तक
  • फेज 2 (ऑनलाइन परीक्षा): 1 जुलाई 2025
  • राष्ट्रीय फाइनल: 15 सितंबर 2025

सिलेक्शन क्राइटेरिया

आईईटी इंडिया स्कॉलरशिप अवार्ड के फेज में चार चरण होते हैं:

  • फेज 1: ऑनलाइन आवेदन और इवैल्यूएशन
    आवेदन को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उम्मीदवारों को STEM (Science, Technology, Engineering and Mathematics) के आधार पर एक ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होना होगा।
  • फेज 2: ऑनलाइन परीक्षा
    यह परीक्षा उम्मीदवारों की इंजीनियरिंग संबंधित ज्ञान को परखने के लिए आयोजित की जाएगी।
  • फेज 3: रीजनल राउंड
    रीजनल लेवल पर जूरी द्वारा उम्मीदवारों की प्रस्तुति की जाएगी, जिसमें पांच प्रमुख सामाजिक चुनौतियों पर टेक्निकल सोलूशन्स प्रस्तुत करने होंगे।
  • फेज 4: राष्ट्रीय फाइनल
    नेशनल फाइनल में क्षेत्रीय विजेता अपने तकनीकी समाधान प्रस्तुत करेंगे और अंत में राष्ट्रीय जूरी द्वारा उनका मूल्यांकन किया जाएगा।

कांटेक्ट डिटेल्स

अगर आपको स्कॉलरशिप के बारे में कोई सवाल हो, तो आप इन कांटेक्ट डिटेल्स पर पहुंच सकते हैं:

  • फोन: 9513222559 (सोमवार से शुक्रवार – सुबह 10:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक)
  • ईमेल: scholarships@theiet.in
एजुकेशन न्यूज | सरकारी योजनाएं | ग्वालियर में स्कॉलरशिप घोटाला | National Scholarship | छात्रों को मिल रहा स्कॉलरशिप

ये खबर भी पढ़ें...

Cambridge University Scholarship दे रही विदेश में मास्टर्स का मौका, ऐसे करें आवेदन

MP Minority Scholarship: अल्पसंख्यक छात्रों को स्कॉलरशिप देती है MP सरकार, ऐसे करें आवेदन

Tags:
  • scholarship
  • स्कॉलरशिप
  • एजुकेशन न्यूज
  • सरकारी योजनाएं
  • ग्वालियर में स्कॉलरशिप घोटाला
  • National Scholarship
  • छात्रों को मिल रहा स्कॉलरशिप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा