भारतीय छात्रों को Australian University दे रही लाखों की Scholarship, ऐसे करें अप्लाई

Anjali Dwivedi | Nov 12, 2025, 11:24 IST
Share
scholarship
scholarship

भारतीय छात्रों का ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई का सपना अब पूरा हो सकेगा। Macquarie University ने भारतीय छात्रों के लिए शानदार स्कॉलरशिप स्कीम शुरू की है। चलिए आपको बताते हैं...

ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में जाकर पढ़ना हर भारतीय छात्र का एक बड़ा सपना होता है। इस सपने को पूरा करने में अक्सर पैसों की दिक्कत आती है। अब यह सपना सच हो सकता है, क्योंकि मैक्वेरी यूनिवर्सिटी ने एक खास मौका दिया है। यह यूनिवर्सिटी इंडियन स्टूडेंट्स के लिए शानदार scholarship लेकर आई है।

यह स्कॉलरशिप छात्रों को पढ़ाई के दौरान बड़ी आर्थिक मदद देगी। इससे Australia में रहने और पढ़ने का खर्च काफी कम हो जाएगा। यह एक बेहतरीन अवसर है ताकि छात्र बिना किसी बड़ी चिंता के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। यह स्कॉलरशिप स्कीम बैचलर और मास्टर दोनों कोर्स के लिए उपलब्ध है।

909a99e1-df5
909a99e1-df5


कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप?

Australian University (मैक्वेरी यूनिवर्सिटी) दो मुख्य स्कॉलरशिप दे रही है:

  1. India's Early Acceptance Scholarship:
  • इसमें हर साल 5.7 लाख (10,000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर) की आर्थिक मदद मिलेगी।
  • यह मदद आपकी पूरी प्रोग्राम अवधि तक जारी रहेगी।
  • यह बैचलर और मास्टर दोनों प्रोग्राम के लिए उपलब्ध है।
  1. Vice-Chancellor's International Scholarship:
  • इसके तहत 5.7 लाख रुपए का वन टाइम ग्रांट भी मिल सकता है।
  • अगर आपका कोर्स चार साल का है, तो आपको लगभग 28.5 लाख की कुल ग्रांट मिल सकती है। यह आपके education खर्च को बहुत कम कर देगा।

पैसे कैसे मिलेंगे?

India's Early Acceptance Scholarship का पेमेंट थोड़ा अलग है।

  • पहले साल के दूसरे सेमेस्टर में 5.7 लाख रुपए मिलेंगे।
  • इसके बाद, प्रोग्राम खत्म होने तक। हर सेमेस्टर में लगभग 2.8 लाख रुपए दिए जाएंगे।
इस स्कॉलरशिप के लिए कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी।

  • नागरिकता: आपको भारत का नागरिक होना ज़रूरी है।
  • स्वीकृति (Acceptance): आपको अपना ऑफर लेटर स्वीकार करना होगा।
  • फीस भुगतान: एडमिशन की फीस समय पर जमा करनी होगी।
  • नामांकन (Enrolment): आपको हर जरूरी स्टडी पीरियड में एनरोल रहना होगा।
  • सरकारी स्कॉलरशिप: अगर आपको फुल ट्यूशन फीस वाली सरकारी स्कॉलरशिप मिली है। तो आप इसके लिए पात्र नहीं होंगे। हालांकि, यूनिवर्सिटी की टीम से अप्रूवल मिल सकता है।

आवेदन कैसे करें?

स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करना आसान है।

  • सबसे पहले यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें।
  • सभी योग्यता मानदंडों को पूरा करना सुनिश्चित करें।
  • आप पूरे साल किसी भी समय स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
यूनिवर्सिटी के मुख्य स्टडी फील्ड्स में बैंकिंग & फाइनेंस, डेटा साइंस, IT, इंजीनियरिंग, बिज़नेस एनालिटिक्स, मैनेजमेंट, आर्ट्स, मीडिया, और कम्युनिकेशंस शामिल हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

IAF AFCAT 2026: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से होगा रजिस्ट्रेशन

UP NEET UG 2025: MBBS और BDS के लिए 200 सीटों पर काउंसलिंग शुरू, पूरा शेड्यूल देखें

इंडियन आर्मी भर्ती की क्या है योग्यता और सिलेक्शन प्रोसेस, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Reasoning Questions: अगर आप इन 10 सवालों को हल कर लेते हैं, तो आप हैं रीजनिंग के मास्टर!



Tags:
  • scholarship
  • Australia
  • भारतीय छात्र
  • education
  • Australian University
  • स्कॉलरशिप स्कीम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा