टेक्नीकल फील्ड में एक्सपर्ट बनने का मौका, Nutanix Women Scholarships में करें अप्लाई
Manya Jain | May 24, 2025, 18:55 IST
NUTANIX SCHOLARSHIP
Nutanix Heart Women in Technology Scholarships 2025-26 के तहत भारत की महिला तकनीकी छात्राओं को $2,000 तक की छात्रवृत्ति मिल रही है। आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई 2025 है।
Nutanix, एक अमेरिकी क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी है जिसने 2025-26 के लिए "Heart Women in Technology Scholarships" लॉन्च की है।
यह स्कॉलरशिप भारत समेत कई देशों में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही महिला छात्रों के लिए है। इसका उद्देश्य टेक इंडस्ट्री में महिलाओं की पार्टिसिपेशन को बढ़ावा देना और उनके टैलेंट को निखारना है।
इस स्कॉलरशिप के तहत चुने गए उम्मीदवारों को फीस और ट्यूशन में मदद के लिए $2,000 (लगभग एक लाख 80 हजार रुपए) तक की राशि दी जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई 2025 है।
स्कॉलरशिप के लिए क्वालिफिकेशन
- महिला छात्रा होना जरूरी है।
- 2024-25 में फुल टाइम अंडरग्रेजुएट या ग्रेजुएट होना चाहिए।
- सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हो।
- भारत या अन्य पात्र देशों (USA, Mexico, Australia, UK, France, Serbia, Netherlands, Spain) की मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी में नॉमिनेटेड।
- GPA 3.0 या उससे अधिक होना जरूरी है (where applicable)।
- एक्सीलेंट कम्युनिकेशन और लीडरशिप एबिलिटी हो।
- कम्युनिटी सर्विस और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में भागीदारी।
स्कॉलरशिप के लाभ
फीस और अन्य संबंधित खर्चों को कवर करने के लिए सहायता।
जरूरी डॉक्यूमेंट
GPA सर्टिफिकेट जहां लागू हो।
अकादमिक रिकॉर्ड, नेतृत्व कौशल और कम्युनिटी सेवा।
आवेदकों की पूरी प्रोफाइल का असेसमेंट।
आवेदन की आखिरी तारीख
आवेदन अंतिम तिथि- 31 मई 2025
आवेदन प्रक्रिया
रजिस्टर करें या पहले से रजिस्ट्रेशन हो तो लॉगिन करें।
जरूरी डिटेल्स भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद एप्लीकेशन सबमिट करें।
Integrated Scholarship Scheme | top education news | Education news | छात्रों को मिल रहा स्कॉलरशिप
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari