Time Management 888 Rule से अच्छे से बैंलस होगी आपकी वर्क और स्टडी लाइफ, जानें कैसे

Manya Jain | Feb 28, 2025, 13:24 IST
Share
time management 888 rule
time management 888 rule

8-8-8 रूल टाइम मैनेजमेंट का एक प्रभावी तरीका है, जो दिन को 8 घंटे काम, 8 घंटे आराम और पर्सनल लाइफ को 8 घंटे में डिवाइड करता है। यह प्रोडक्टिविटी बढ़ाने, मानसिक शांति बनाए रखने में मदद करता है।

Time Management 888 Rule : आज के तेज-तर्रार जीवन मेंसमय प्रबंधन (Time Management)एक जरूरी कौशल है। यदि हम अपने दिन को सही तरीके से डिवाइड करें, तो न केवल हम अधिक प्रोडक्टिव बन सकते हैं बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी बनाए रख सकते हैं।

8-8-8 नियम(8-8-8 Rule) एक ऐसा प्रिंसिपल है, जोसमय के संतुलित डिवीज़नपर आधार है और हमें बेहतर तरीके से अध्ययन, कार्य और पर्सनल लाइफ को मैनेज करने में मदद करता है।

8-8-8 नियम क्या है?

8-8-8 नियम का अर्थ है कि किसी भी व्यक्ति को अपने 24 घंटे को तीन बराबर हिस्सों में बांटना । जिसमें 8 घंटे काम या अध्ययन के लिए (Work/Study), 8 घंटे आराम और नींद के लिए (Rest/Sleep) और 8 घंटे व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन के लिए (Personal & Social Life) शामिल हो। आपके दिन का यह संतुलित टाइम डिवीज़न हमें बेहतर प्रोडक्टिविटी, मानसिक शांति और एक स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने में मदद करता है।

8-8-8 नियम अध्ययन में कैसे मदद करता है?

ध्यान केंद्रित करने में सहायता

जब आप पढ़ाई के लिए 8 घंटे निर्धारित करते हैं, तो आपको स्पष्ट रूप से पता होता है कि इस समय में आपको केवल पढ़ाई पर ध्यान देना है। यह ध्यान भटकाने वाली चीजों को कम करता है और अध्ययन को अधिक प्रभावी बनाता है।

ये खबर भी पढ़िए...NET JRF पास करने के आसान तरीके, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

मानसिक थकान से बचाव

लगातार लंबे समय तक पढ़ाई करने से मानसिक थकान बढ़ सकती है, जिससे सीखने की क्षमता प्रभावित होती है।8 घंटे अध्ययन और 8 घंटे आरामका संतुलन रखने से मस्तिष्क को पर्याप्त विश्राम मिलता है और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है।

बेहतर योजना और समय प्रबंधन

अगर आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इस नियम के तहत पढ़ाई के 8 घंटे को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट सकते हैं। जैसे:
3 घंटे सुबह
3 घंटे दोपहर
2 घंटे रात में
उदाहरण : छात्र के लिए

यदि कोई छात्रप्रतिदिन 10-12 घंटे पढ़ाई करता है और नींद या व्यक्तिगत समय की अनदेखी करता है, तो कुछ दिनों बाद उसकी प्रोडक्टिविटीघटनेलगेगी और वहजल्दी थक जाएगा। लेकिन अगर वह 8-8-8 नियम का पालन करता है, तो उसकी पढ़ाई भी प्रभावी होगी और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

ये खबर भी पढ़िए...India's Top Engineering Colleges: यहां मिलेगा जेईई मेन के बिना बीटेक में एडमिशन

8-8-8 नियम कार्य जीवन में कैसे सहायक है?

प्रोडक्टिविटी में ग्रोथ

जब हम8 घंटे कामको तय कर लेते हैं, तो हम उसी अवधि में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं। इससेओवरटाइम करने की जरूरत नहीं पड़तीऔर कार्य कुशलता बढ़ती है।

वर्क-लाइफ बैलेंस

इस नियम के अनुसार, 8 घंटे कार्य करने के बाद हमें 8 घंटे अपनेपरिवार, शौक, और मनोरंजनके लिए मिलते हैं। इससे काम और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बना रहता है, जोतनाव कम करनेमें मदद करता है।

ये खबर भी पढ़िए...CUET-PG 2025 : रजिस्ट्रेशन 10 फरवरी से तो 13 मार्च से शुरू होगी परीक्षा

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार

8 घंटे की नींद शरीर कोऊर्जा से भर देती हैऔर मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाती है। यह शरीर कीइम्यूनिटी (प्रतिरक्षा प्रणाली)को भी बढ़ाता है, जिससे बीमार होने की संभावना कम हो जाती है।

उदाहरण : एम्प्लॉयड व्यक्ति के लिए

अगर कोई व्यक्ति दिनभर 10-12 घंटे काम करता है और आराम या व्यक्तिगत समय के लिए पर्याप्त समय नहीं निकालता, तो कुछ ही महीनों में उसे तनाव (Stress), जलन (Burnout) और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। लेकिन 8 घंटे काम, 8 घंटे आराम और 8 घंटे व्यक्तिगत समय देने से वह अधिक ऊर्जावान और संतुलित जीवन जी सकेगा।'

ये खबर भी पढ़िए...आवास सहायता योजना : नहीं लगेगा हॉस्टल का किराया, सरकार उठाएगी पूरा खर्च

thesootr links

important tips | top education news | student learned time management | Education news

Tags:
  • Education news
  • student learned time management
  • TIPS
  • Time Management
  • top education news
  • important tips
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा