Indias Top Engineering Colleges: यहां मिलेगा जेईई मेन के बिना बीटेक में एडमिशन

Kaushiki | Feb 25, 2025, 13:24 IST
Share
colleges
colleges

भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज जो जेईई मेन स्कोर के बिना भी बीटेक एडमिशन देते हैं। इन कॉलेजों में प्रवेश के लिए छात्रों को 12वीं में जरूरी अंक साने होते हैं। ये कॉलेज स्टेट लेवल एग्जाम के माध्यम से भी प्रवेश देते हैं।

भारत में कई टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज ऐसे हैं जो जेईई मेन स्कोर के बिना भी बीटेक एडमिशन देते हैं। वीआईटी वेल्लोर, बीट्स पिलानी, एसआरएम यूनिवर्सिटी और एमआईटी कर्नाटका जैसे प्रेस्टीजियस कॉलेज, अपनी खुद की प्रवेश परीक्षाओं या स्टेट लेवल परीक्षाओं के माध्यम से छात्रों को प्रवेश देते हैं।

जेईई मेन के बिना एडमिशन लेने के लिए छात्रों को क्लास 12वीं में भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और गणित (Mathematics) में 60% से अधिक अंक लाने होते हैं।

ये कॉलेज अपनी परीक्षा या राज्य स्तरीय परीक्षा के माध्यम से प्रवेश देते हैं, जिससे छात्रों को अपनी जेईई रैंक से संबंधित चिंता नहीं करनी पड़ती।

यहां, हम ऐसे कॉलेजों की सूची, फीस स्ट्रक्चर और अवेलेबल कोर्सेस पर विस्तार से चर्चा करेंगे, ताकि छात्र बिना जेईई मेन स्कोर के भी अपने करियर की सही डायरेक्शन कर सकें।

ये खबर भी पढ़ें...

IIT धनबाद में पढ़ेगा मजदूर का बेटा… गरीब छात्र के एडमिशन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

बीटेक में एडमिशन

भारत में कई प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेज ऐसे हैं, जहां बिना जेईई मेन स्कोर के भी बीटेक में एडमिशन लिया जा सकता है। छात्रों के लिए यह एक बड़ी राहत है क्योंकि जेईई मेन परीक्षा में कम रैंक लाने वाले छात्र आसानी से इन कॉलेजों में एंट्री ले सकते हैं।

इन कॉलेजों में एंट्री आमतौर पर उनकी खुद की एंट्रेंस एग्जाम या राज्य स्तरीय परीक्षा के माध्यम से होता है। यह विकल्प छात्रों को अलग-अलग तरीकों से बीटेक करने का मौका देता है, जैसे कि वीआईटी वेल्लोर, बीट्स पिलानी और एसआरएम यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान।

प्राइवेट कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम

कुछ प्रमुख प्राइवेट कॉलेज अपने छात्रों के लिए विशिष्ट एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करते हैं। इनमें से कुछ प्रमुख कॉलेज हैं - मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, वीआईटी यूनिवर्सिटी, बीट्स पिलानी, और एसआरएम यूनिवर्सिटी।

इन कॉलेजों में बीटेक कोर्सेज के लिए प्रवेश लेने के लिए छात्रों को इनकी एंट्रेंस एग्जाम पास करनी होती है। उदाहरण के लिए, बीट्स पिलानी में बीट्सैट (BITSAT) परीक्षा होती है, जबकि वीआईटी में वीआईटीईई (VITEEE) आयोजित होती है।

स्टेट लेवल एग्जाम

इसके अलावा, कई स्टेट लेवल इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम भी होते हैं, जिनके माध्यम से बीटेक में प्रवेश लिया जा सकता है। इन परीक्षा परिणामों के आधार पर स्टेट लेवल कॉलेजों में एडमिशन मिलता है।

जैसे, एमएचटीसीईटी (MHT CET) महाराष्ट्र में होता है, जबकि डब्ल्यूबीजेईई (WBJEE) पश्चिम बंगाल के छात्रों के लिए आयोजित किया जाता है। इन एंट्रेंस एग्जाम्स से स्टेट लेवल कॉलेजों में एडमिशन लेने का एक और अच्छा मौका होता है।

कुछ लीडिंग कॉलेज

यह कॉलेज बिना जेईई मेन के छात्रों को विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर प्रवेश देते हैं...

  • बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS), पिलानी
    BITSAT परीक्षा के आधार पर प्रवेश देता है और यह भारत के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है।
  • मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT), मणिपाल
    MIT मणिपाल में प्रवेश मणिपाल प्रवेश परीक्षा (MET) के माध्यम से होता है।
  • वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT), वेल्लोर
    VITEEE परीक्षा के माध्यम से छात्रों को बीटेक के लिए प्रवेश मिलता है।
  • एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई (SRM IST)
    SRMJEEE के आधार पर प्रवेश प्राप्त किया जा सकता है।
  • अमृता स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, कोयंबटूर
    यह विश्वविद्यालय अपनी प्रवेश परीक्षा, अमृता एईई (AEEE) आयोजित करता है।
  • सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (SIT), पुणे
    SIT पुणे में प्रवेश SITEE (Symbiosis Institute of Technology Entrance Exam) के माध्यम से होता है।
  • कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT), भुवनेश्वर
    KIITEE परीक्षा के आधार पर प्रवेश दिया जाता है।
  • भारती विद्यापीठ डीम्ड यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पुणे
    BVUCOE पुणे में प्रवेश CET (Common Entrance Test) के माध्यम से होता है।
  • हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (HITS), चेन्नई
    HITS में प्रवेश HITSCEE परीक्षा द्वारा होता है।
  • एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा
    एमिटी यूनिवर्सिटी अपने स्वयं के प्रवेश परीक्षा, Amity JEE के आधार पर छात्रों को दाखिला देती है।
ये खबर भी पढ़ें..

अब साल में दो बार होगी CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा, छात्रों को मिलेगा सुधार का मौका

एडमिशन प्रोसेस

जेईई मेन के बिना एडमिशन लेने के लिए, छात्रों को क्लास 12वीं में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित जैसे विषयों में 60% अंक लाने होते हैं। इसके अलावा, छात्रों को अपनी पसंदीदा विश्वविद्यालय या कॉलेज की परीक्षा पास करनी होती है।

हर एक कॉलेज की एलिजिबिलिटी और एडमिशन प्रोसेस अलग होती है, इसलिए छात्रों को अपने द्वारा चुने गए कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर और कॉलेज के गाइडलाइन्स का पालन करना होता है।

टॉप अवेलेबल कोर्सेस

भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में अलग-अलग कोर्सेस और उनकी सीटों की संख्या अलग-अलग होती है। जैसे, वीआईटी वेल्लोर और बीट्स पिलानी जैसे कॉलेजों में कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे कोर्सेस की सीटें जल्दी भर जाती हैं। इन कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को अपनी प्रवेश परीक्षा या स्टेट लेवल की परीक्षा में अच्छा स्कोर करना होता है।

ये खबर भी पढ़ें...

अब बिना NEET विदेश में MBBS नहीं कर सकेंगे भारतीय छात्र, जानें सुप्रीम कोर्ट का आदेश

फीस स्ट्रक्चर

इन कॉलेजों की फीस स्ट्रक्चर जनरली 8 से 10 लाख रुपए के बीच होती है। हालांकि, कुछ कॉलेजों में यह फीस थोड़ी ज्यादा भी हो सकती है, खासकर जब बात पॉपुलर और डिमांडिंग कोर्सेस की होती है।

इन कॉलेजों में छात्रों को एडवांस्ड तकनीकी सुविधाएं, लाइब्रेरी, लैबोरेट्रीज और इंटर्नशिप के मौके मिलते हैं, जो उनके करियर को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। एजुकेशन न्यूज | latest news | B.tech | बीटेक स्टूडेंट | JEE Mains | भारतीय इंजीनियरिंग कॉलेज

ये खबर भी पढ़ें...

Blue collar vs white collar jobs में क्या है अंतर, आपके लिए कौन सी जॉब है बेस्ट

Tags:
  • इंजीनियरिंग कॉलेज
  • एजुकेशन न्यूज
  • latest news
  • B.tech
  • बीटेक स्टूडेंट
  • JEE Mains
  • भारतीय इंजीनियरिंग कॉलेज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा