UGC net 2025 : एंट्रेंस एग्जाम जनरल एप्टीट्यूड में 50 सवाल और चुने गए विषय के पेपर में 200 अंकों के 100 सवाल होंगे

Reena Sharma Vijayvargiya | Apr 22, 2025, 11:14 IST
Share
The sootr
The sootr

यूजीसी नेट जून 2025 के लिए एनटीए ने नोटिफिकेशन जारी किया है। यह परीक्षा जेआरएफ, पीएचडी एडमिशन और असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता के लिए होगी। परीक्षा 21 से 30 जून तक कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित होगी।

MP News : जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), पीएचडी में प्रवेश और असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता के लिए यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार 7 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 मई रखी गई है। परीक्षा 21 जून से 30 जून 2025 के बीच आयोजित की जाएगी और यह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होगी।

ये खबर भी पढ़ें : UGC NET June 2025 के लिए आवेदन शुरू, जानें परीक्षा तिथि और लास्ट डेट

परीक्षा दो पेपर्स में आयोजित की जाएगी:

पेपर-1 : जनरल एप्टीट्यूड पर आधारित होगा, जिसमें 50 प्रश्न होंगे और कुल अंक 100 होंगे।

पेपर-2 : उम्मीदवार द्वारा चयनित विषय पर आधारित होगा, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल अंक 200 होंगे।

दोनों पेपर मिलाकर कुल परीक्षा अवधि 3 घंटे की होगी। खास बात यह है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इस बार यूजीसी नेट कुल 85 विषयों में आयोजित की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले दिसंबर 2024 सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा 3 जनवरी से 27 जनवरी 2025 के बीच कराई गई थी, जिसमें 8,49,166 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और इनमें से 6,49,490 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें : UGC NET Answer Key Controversy : सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर की में बदलाव बना विवाद

आयु सीमा

1. जूनियर रिसर्च फेलोशिप:

अधिकतम आयु सीमा : 30 वर्ष (1 जून 2025 तक)।

-आरक्षित श्रेणियों को आयु में छूट

-ओबीसी, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिलाएं : 5 वर्ष की छूट।

-एलएलएम डिग्री धारक: 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट।

2. असिस्टेंट प्रोफेसर/ पीएचडी के उम्मीदवारों के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें : UGC NET Result 2024 : इस दिन जारी हो सकते हैं रिजल्ट, ऐसे करें चेक

योग्यता मानदंड

-जनरल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए मास्टर्स डिग्री में कम से कम 55त्न अंक होना जरुरी है।
-ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर के लिए न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य हैं।
-मास्टर्स फाइनल ईयर में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन के पात्र हैं।
-चार वर्षीय बैचलर्स डिग्री (75% अंकों सहित) वाले छात्र भी जेआरएफ और पीएचडी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
-जिन उम्मीदवारों ने 19 सितंबर 1991 से पहले मास्टर्स डिग्री प्राप्त की है और उनके पास पीएचडी है, उन्हें 5त्न अंकों की छूट दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : UGC NET में शामिल हुआ 'आयुर्वेद बायोलॉजी'... जानिए पूरे नियम

शुल्क

-सामान्य वर्ग : 1150
-ओबीसी और ईडब्ल्यूएस : 600
-एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर : 325

Tags:
  • ओबीसी
  • ugc net
  • ईडब्ल्यूएस
  • पीडब्ल्यूडी
  • UGC
  • एससी
  • एसटी
  • june
  • 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा