विदेशी डिग्री को मान्यता मिलना अब होगा आसान, UGC ने नए नियम किए लागू
Manya Jain | Published:
ugc degree new guidlines
यूजीसी ने विदेश से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। छात्रों को अपनी डिग्री, पाठ्यक्रम और विषयों की जानकारी यूजीसी के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करनी होगी, जहां विशेषज्ञ समिति इसकी जांच करेगी और मान्यता प्रदान करेगी।
UGC New Degree Guidlines : भारत में उच्च शिक्षा के लिए विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब, विदेश से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को अपनी डिग्री की मान्यता प्राप्त करने के लिए एक पारदर्शी प्रक्रिया से गुजरना होगा। यूजीसी (UGC) ने विदेशी शैक्षणिक संस्थानों से प्राप्त योग्यताओं की मान्यता और एक्विवैलेन्स के लिए नए नियमों को नोटिफाइड किया है।
यूजीसी द्वारा जारी किए गए नए निर्देशों के अनुसार, विदेश से आकर पढ़ाई करने वाले छात्रों को अपनी डिग्री, पाठ्यक्रम और विषयों की जानकारी को यूजीसी के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इस पोर्टल के माध्यम से विशेषज्ञ समिति हर डिग्री की जांच करेगी और तय मानकों के आधार पर मान्यता प्रदान करेगी।
यूजीसी की विशेषज्ञ समिति, विदेश से आई डिग्रियों को निर्धारित मानकों के अनुसार जांचेगी। इस समिति को हर मामले में 10 कार्यदिवस के अंदर अपनी सिफारिशें देनी होंगी और 15 कार्यदिवस के भीतर अंतिम निर्णय लेना होगा।
ये भी पढ़ें... LLB Internship 2025: LLB के स्टूडेंट्स को सरकार दे रही प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस का मौका
इस नए दिशा-निर्देश से यह सुनिश्चित होगा कि विदेश में अध्ययन करने वाले छात्रों की डिग्रियों को समय पर और निष्पक्ष तरीके से मान्यता मिल सकेगी। यह कदम भारत को शिक्षा का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ये भी पढ़ें... Career in Entertainment : कैसे बनाएं फिल्म इंडस्ट्री में करियर? जानें यहां
यूजीसी ने विदेशी डिग्रियों की मान्यता के लिए कुछ अहम शर्तें स्पष्ट की हैं।
यूजीसी ने समकक्षता प्रमाण-पत्र के लिए एक ऑनलाइन प्रक्रिया भी शुरू की है। छात्रों को इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा और अगर आवश्यक हो तो दस्तावेजों का प्रमाणित अंग्रेजी अनुवाद भी जमा करना होगा।
ये भी पढ़ें... Sanchi University में 12 नए कोर्स, छात्रों के लिए नया मौका , ऐसे करें आवेदन
नए दिशा-निर्देश और ऑनलाइन पोर्टल
बनाई गई नई समिति
ये भी पढ़ें... LLB Internship 2025: LLB के स्टूडेंट्स को सरकार दे रही प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस का मौका
निष्पक्षता से मिलेगी मान्यता
ये भी पढ़ें... Career in Entertainment : कैसे बनाएं फिल्म इंडस्ट्री में करियर? जानें यहां
क्या हैं नए नियम
- विदेशी संस्थान को अपने देश में मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
- छात्र ने पूरी डिग्री के लिए आवश्यक कोर्स किया हो।
- उस कोर्स में दाखिले की शर्तें भारत में समान कोर्स की शर्तों के अनुरूप होनी चाहिए।
यूजीसी ने समकक्षता प्रमाण-पत्र के लिए एक ऑनलाइन प्रक्रिया भी शुरू की है। छात्रों को इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा और अगर आवश्यक हो तो दस्तावेजों का प्रमाणित अंग्रेजी अनुवाद भी जमा करना होगा।
ये भी पढ़ें... Sanchi University में 12 नए कोर्स, छात्रों के लिए नया मौका , ऐसे करें आवेदन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari