Manchester Scholarship: PG के लिए UK देता है भारतीय छात्रों को 10 लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप

Kaushiki | Apr 20, 2025, 13:08 IST
Share
University of Manchester Scholarship
University of Manchester Scholarship

यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर GREAT स्कॉलरशिप भारतीय छात्रों को पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए ₹10 लाख तक की मदद देती है। यह स्कॉलरशिप छात्रों को ग्लोबल शैक्षिक अनुभव और करियर के नए अवसर देती है, साथ ही पढ़ाई के खर्चों को कम करने में भी मदद करती है।

1824 में एस्टाब्लिशड, The University of Manchester विश्व की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटियों में से एक है। यूनिवर्सिटी में 44 हजार से अधिक छात्र पढ़ते हैं, जिनमें से 14 हजार 5 सौ से अधिक छात्र अंतरराष्ट्रीय हैं। भारत से हर साल लगभग 1,500+ छात्र यहां पढ़ाई के लिए आते हैं। यूनिवर्सिटी का (QS World University Rankings) वर्ल्ड रैंकिंग में 34वां स्थान इसकी ग्लोबल रेपुटेशन को रेफ्लेक्टस करता है।

ये खबर भी पढ़ें...Cadence Scholarship : आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए बेस्ट है ये स्कॉलरशिप

🔍 मैनचेस्टर GREAT स्कॉलरशिप क्या है

The University of Manchester की GREAT Scholarship एक प्रेस्टीजियस स्कॉलरशिप प्रोग्राम है, जिसे भारत समेत कई देशों के छात्रों को यूके (UK) में उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। यह स्कॉलरशिप यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर और ब्रिटिश काउंसिल (British Council) के संयुक्त सहयोग से दी जाती है। हर साल भारत के चुनिंदा छात्रों को इस स्कॉलरशिप के तहत पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा का अनुभव ले सकें।

🏙️ मैनचेस्टर शहर में पढ़ाई क्यों करें

मैनचेस्टर को यूके का सबसे लोकप्रिय स्टूडेंट सिटी माना जाता है। यह एक बजट-फ्रेंडली, डाइवर्सिटी से भरा और वाइब्रेंट सिटी है, जहां 2 सौ से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं और बड़ी संख्या में साउथ एशियन समुदाय भी रहता है। यूनिवर्सिटी का सिंगल-साइट कैंपस शहर के केंद्र में स्थित है, जिससे छात्रों को सभी सुविधाएं पास में ही मिलती हैं।

ये खबर भी पढ़ें... IET India Scholarship: इंजीनियरिंग छात्रों के लिए शानदार अवसर, 10 लाख रुपए तक मिलेगी स्कॉलरशिप

📄 डाक्यूमेंट्स

  • पासपोर्ट की कॉपी
  • पिछले डिग्री की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • स्टेटमेंट ऑफ पर्पस (SOP)
  • रेफरेंस लेटर (Letter of Recommendation)
  • इंग्लिश लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी सर्टिफिकेट
  • स्कॉलरशिप के लिए अलग से एप्लीकेशन फॉर्म (यदि मांगा जाए)

🎯 🎓 स्कॉलरशिप के फायदे

  • यह स्कॉलरशिप केवल पोस्टग्रेजुएट फुल टाइम कोर्स के लिए उपलब्ध होती है।
  • £10,000 (लगभग 10 लाख रुपए) तक की ट्यूशन फीस सहायता दी जाती है।
  • यह स्कॉलरशिप विशेष रूप से भारत, चीन, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड, वियतनाम और केन्या जैसे देशों के छात्रों के लिए होती है।
  • यह स्कॉलरशिप छात्रों को UK की संस्कृति, अकादमिक माहौल और रिसर्च से परिचित कराती है।
  • पढ़ाई के दौरान आर्थिक बोझ कम होता है।
  • अंतरराष्ट्रीय डिग्री मिलने से करियर में ग्लोबल स्कोप बढ़ता है।
  • स्कॉलरशिप से आपके प्रोफाइल की वैल्यू भी बढ़ती है।
  • नेटवर्किंग और इंटर्नशिप के बेहतरीन अवसर मिलते हैं।

✅ एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • राष्ट्रीयता: आवेदनकर्ता को भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता: आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। हर वर्ष 60% अंकों से पास करना जरूरी है
  • कोर्स: आवेदक यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के किसी पात्र पोस्टग्रेजुएट कोर्स में आवेदन कर चुके हों।
  • भाषा: अंग्रेजी भाषा में दक्षता होनी चाहिए। IELTS/TOEFL स्कोर अनिवार्य हो सकता है।
  • एक्टिव कंट्रीब्यूशन: छात्र को UK और भारत के बीच शैक्षणिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने में योगदान देने के लिए तैयार होना चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें... UG Merit Scholarship : फॉरेन में करना है ग्रेजुएशन, तो इस स्कॉलरशिप में करें आवेदन

📅 आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर की वेबसाइट www.manchester.edu पर जाकर अपने पसंदीदा पोस्टग्रेजुएट कोर्स में आवेदन करें।
  • कोर्स में एडमिशन मिलने के बाद GREAT Scholarship apply.manchester.edu के लिए आवेदन करें।
  • सभी डाक्यूमेंट्स सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • चयनित छात्रों को ईमेल द्वारा सूचना दी जाएगी।
  • ध्यान दें: आवेदन की अंतिम तिथि हर वर्ष बदलती है, इसलिए वेबसाइट पर लेटेस्ट जानकारी जरूर चेक करें।
Official Link

💡 क्यों चुनें The University of Manchester

  • UK की टॉप 10 यूनिवर्सिटीज़ में से एक है।
  • वर्ल्ड-क्लास रिसर्च फैसिलिटी और अनुभवी फैकल्टी।
  • 180+ देशों के स्टूडेंट्स के साथ इंटरनेशनल एक्सपोजर।
  • करियर डवलपमेंट के जबरदस्त अवसर।
The University of Manchester GREAT Scholarships भारतीय छात्रों के लिए एक शानदार मौका है, जो विदेश में पढ़ाई का सपना देखते हैं लेकिन आर्थिक कारणों से रुक जाते हैं। अगर आप भी पढ़ाई के साथ-साथ UK की संस्कृति और प्रोफेशनल माहौल का अनुभव लेना चाहते हैं, तो इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना न भूलें।

Study Abroad | विदेश में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप | भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप | भारतीय छात्रों के लिए विदेश में पढ़ाई |एजुकेशन न्यूज

ये खबर भी पढ़ें... MEXT Scholarship: भारतीय छात्रों को जापान दे रहा फ्री में पढ़ाई करने का मौका, अभी करें अप्लाई

Tags:
  • scholarship
  • स्कॉलरशिप
  • एजुकेशन न्यूज
  • UK
  • भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप
  • भारतीय छात्रों के लिए विदेश में पढ़ाई
  • विदेश में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप
  • Study Abroad
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती