UPSC ने नियम बदले, 10 दिन से पुरानी फोटो नहीं, ज्वॉइनिंग तक एक लुक रहे

Rahul Garhwal | Published:
Share
UPSC changed the application rules
UPSC changed the application rules

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) के प्रीलिम्स के आवेदन की प्रोसेस शुरू हो चुकी है। UPSC ने इस साल नोटिफिकेशन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस शुरू होने के 10 दिन से ज्यादा पुरानी फोटो अपलोड नहीं करने के लिए कहा गया है।

NEW DELHI. UPSC (यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन) ने 14 फरवरी को upsc.gov.in पर सिविल सर्विस परीक्षा 2024-25 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। अब प्रीलिम्स के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। UPSC ने इस साल नोटिफिकेशन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। UPSC CSE एप्लीकेशन फॉर्म 2024 में फोटो अपलोड करने के लिए कई निर्देश जारी किए गए हैं।

10 दिन से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए फोटो


UPSC ने ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होने के 10 दिन से ज्यादा पुरानी फोटो अपलोड नहीं करने को कहा है। अपलोड की जाने वाली फोटो 4 फरवरी 2024 से पहले न खींची गई हो।

फोटो पर होना चाहिए नाम और तारीख


आयोग के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि फोटो पर कैंडिडेट का नाम और जिस तारीख को तस्वीर खींची गई थी, वो लिखा हुआ होना चाहिए। कैंडिडेट्स का चेहरा तस्वीर के 3 चौथाई हिस्से को कवर किया हुआ होना चाहिए।

तीनों राउंड में एक ही लुक अनिवार्य


कैंडिडेट्स को जॉइनिंग तक एक ही लुक में रहना होगा। आयोग ने उदाहरण दिया कि अगर कोई कैंडिडेट दाढ़ी वाली तस्वीर अपलोड करता है, तो उसे प्रीलिम्स, मेन्स (रिटेन) और इंटरव्यू या पर्सनालिटी टेस्ट में उसी लुक के साथ मौजूद होना होगा। ठीक यही बात चश्मे, मूंछों आदि के मामले में भी लागू होगी।

इमेज फॉर्मेट


कैंडिडेट की पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर की स्कैन की गई फोटो jpg (जेपीजी) फॉर्मेट में होनी चाहिए और हर फाइल 20 kb और 300 kb के बीच होनी चाहिए।

नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए क्लिक करिए UPSC Notification 2024

UPSC ने इस साल 1056 पदों पर निकाली वैकेंसी


UPSC ने इस साल सिविल सर्विस के लिए 1056 और फॉरेस्ट सर्विस के लिए 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। UPSC CSE 2024 प्रीलिम्स परीक्षा 26 मई को होगी। CSE प्रीलिम्स में कट-ऑफ मार्क्स से ऊपर स्कोर करने वाले कैंडिडेट्स मेन्स एग्जाम के लिए रिजस्ट्रेशन करने के एलिजिबल हो जाएंगे। मेन्स एग्जाम क्लीयर करने वाले कैंडिडेट को इंटरव्यू में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी होगा।

ये खबर भी पढ़िए..

बिलासपुर AIIMS में प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर निकली वैकेंसी

Tags:
  • UPSC
  • UPSC changed the application rules
  • UPSC changed the rules
  • UPSC photo not older than 10 days
  • Same look is necessary till joining UPSC
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर