MP UPSC Topper List : UPSC 2024 में चमके मध्यप्रदेश के तारे, देखें कौन बने टॉपर

Manya Jain | Published:
Share
 UPSC MP TOPPER LIST
UPSC MP TOPPER LIST

UPSC 2024 के परिणाम 22 अप्रैल 2025 को घोषित किए गए, जिसमें मध्य प्रदेश के कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रदेश से आयुषी बंसल ने 7वीं रैंक, रोमिल द्विवेदी ने 27वीं रैंक, और क्षितिज आदित्य शर्मा ने 58वीं रैंक हासिल की है।

इस साल UPSC परीक्षा में मध्य प्रदेश के कई युवा छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इनमें आयुषी बंसल ने 7वीं रैंक, रोमिल द्विवेदी ने 27वीं रैंक, क्षितिज आदित्य शर्मा ने 58वीं रैंक, और आयुष जैन ने 344वीं रैंक हासिल की है। इसके अलावा, शुभम चौधरी ने 28वीं रैंक, आशिष रघुवंशी ने 202वीं रैंक, दिव्यांशि अग्रवाल ने 249वीं रैंक, मानव मोदी ने 388वीं रैंक, और कृतिका नागोरिया ने 400वीं रैंक प्राप्त की। अन्य महत्वपूर्ण रैंक वाले छात्रों में रामलखन गुर्जर (764वीं रैंक), योगेश राजपूत (719वीं रैंक), और अरुण मालवीय (893वीं रैंक) शामिल हैं। ये सभी छात्र मध्य प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं और UPSC में सफलता प्राप्त कर एक प्रेरणा बन रहे हैं।

मध्यप्रदेश के टॉपर्स

आयुषी बंसल, ग्वालियर की रहने वाली हैं, और उन्होंने UPSC 2024 में 7वीं रैंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस ऊंचे मुकाम तक पहुँचाया है। नौ साल की उम्र में अपने पिता को खोने वाली आयुषी बंसल ने तीसरी बार यूपीएससी पास की है।

AYUSHI BANSAL UPSC
AYUSHI BANSAL UPSC
    भोपाल के रोमिल द्विवेदी ने 27वीं रैंक हासिल की है। वे सहकारिता विभाग के डिप्टी कमिश्नर केके द्विवेदी के बेटे हैं। पिछले साल इनका चयन ऑल इंडिया रेवेन्यू सर्विस में हुआ था।

    ROMIL DWIVEDI
    ROMIL DWIVEDI
    क्षितिज आदित्य शर्मा को 58वीं रैंक मिली है। वे पहले भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में चयनित हो चुके थे, लेकिन उनकी इच्छा आईएएस अफसर बनने की थी, इसलिए उन्होंने दोबारा परीक्षा दी। अब वे आईएएस बनेंगे।

    KSHITIJ ADITYA SHARMA UPSC
    KSHITIJ ADITYA SHARMA UPSC
    इसी तरह, इंदौर के योगेश राजपूत ने 540वीं रैंक प्राप्त की है। अशोकनगर के आशीष रघुवंशी ने 202वीं रैंक हासिल की है। स्वर्णिम जैन ने 258 रैंक प्राप्त की है। वहीं, इटारसी के मोनू शर्मा ने 359वीं रैंक प्राप्त की है।

    चयनित उम्मीदवारों की संख्या

    इस बार UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा के तहत 1132 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया की थी। इनमें से 1009 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जिनमें से जनरल कैटेगरी के 335 उम्मीदवार, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 109, और ओबीसी वर्ग के 318 उम्मीदवार शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें... UPSC Result 2024: UPSC सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

    टॉप 10 रैंकर्स

    शक्ति दुबे

    हर्षिता गोयल

    डोंगरे अर्चित पराग

    शाह मार्गी चिराग

    आकाश गर्ग

    कोमल पुनिया

    आयुषी बंसल

    राजकृष्ण झा

    आदित्य विक्रम अग्रवाल

    मयंक त्रिपाठी



    upsc topper | mp upsc topper | upsc toppers tips | Union Public Service Commission | UPSC Result | mp toppers in upsc

    thesootr links

    द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

    Tags:
    • Union Public Service Commission
    • UPSC Result
    • upsc topper
    • upsc toppers tips
    • mp upsc topper
    • mp toppers in upsc
    जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

    By Neel Tiwari

    जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
    एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

    By Ramanand Tiwari

    एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
    MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

    By Amresh Kushwaha

    MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
    Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

    By Ashish Bhardwaj

    Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
    CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

    By Umeshwari Baghel

    CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
    शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

    By Amresh Kushwaha

    शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
    एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

    By Ramanand Tiwari

    एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर