UPSC Prelims 2026 परीक्षा आज, अब परीक्षा के तुरंत बाद आएगी आंसर की, देने होंगे 3 सबूत

Kaushiki | May 20, 2026, 10:17 IST
Share
UPSC Prelims 2026
UPSC Prelims 2026

यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2026 के तुरंत बाद इस बार प्रोविजनल आंसर की जारी होगी। छात्र 31 मई 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल पर 3 पुख्ता सबूतों के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इस साल परीक्षा में कई बड़े बदलाव किए गए हैं।

UPSC Prelims Answer Key 2026: संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। अब सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2026 के खत्म होते ही आंसर की आ जाएगी। यह परीक्षा आगामी आज (24 मई 2026) पूरे देश में आयोजित होने जा रही है।

इसके तुरंत बाद ही आयोग अपनी प्रोविजनल आंसर की जारी कर देगा। पहले नियम अलग थे। पहले फाइनल रिजल्ट आने के बाद ही आंसर की जारी की जाती थी।

छात्र बहुत लंबे समय से इस सिस्टम को बदलने की मांग कर रहे थे। इस बदलाव से पूरी एग्जामिनेशन सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी और जवाबदेही बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी। इससे छात्रों का भरोसा भी मजबूत होगा।

छात्रों को क्या-क्या फायदे होंगे

इस (UPSC Prelims 2026) नए नियम से लाखों सिविल सेवा उम्मीदवारों को बहुत बड़ी राहत मिलने वाली है। अब वे परीक्षा के तुरंत बाद अपना इनिशियल असेसमेंट कर सकेंगे।

हर साल करीब पांच लाख से ज्यादा छात्र इस कठिन प्रिलिमिनरी एग्जामिनेशन (Preliminary Examination) में बैठते हैं। इनमें से केवल 12 से 15 हजार छात्र मेन परीक्षा तक पहुंचते हैं।

पहले छात्रों में हमेशा ये असमंजस रहता था कि वे पास होंगे या फेल। उन्हें समझ नहीं आता था कि मुख्य परीक्षा की तैयारी करें या नहीं। अब आंसर की तुरंत मिलने से वे अपने प्रदर्शन का सही अंदाजा लगा पाएंगे।

इससे वे समय बर्बाद किए बिना आगे की रणनीति बना सकेंगे। यूपीएससी के अध्यक्ष अजय कुमार ने इसे एक बहुत ही शानदार नई शुरुआत बताया है।

ऑब्जेक्शन रजिस्टर कराने के लिए देने होंगे ये सबूत

अगर आपको किसी प्रश्न के उत्तर पर कोई संदेह है तो चिंता मत कीजिए। आप 31 मई 2026 की शाम छह बजे तक अपना ऑब्जेक्शन रजिस्टर करा सकते हैं।

इसके लिए आयोग ने एक खास ऑनलाइन पोर्टल क्यूपीरेप (cuprep) तैयार किया है। ये पोर्टल यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in/hi पर आसानी से मिल जाएगा।

ऑब्जेक्शन रजिस्टर कराते समय आपको तीन ऑथेंटिक सोर्सेज के डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। इसके साथ ही आपको एक ब्रीफ समरी भी लिखना होगा।

आपकी सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की एक बड़ी टीम बहुत बारीकी से करेगी। विशेषज्ञ हर एक सबूत का गहराई से मूल्यांकन करेंगे।

विशेषज्ञों की अंतिम राय मिलने के बाद ही फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। इसे फाइनल रिजल्ट के साथ ही सार्वजनिक किया जाएगा।

UPSC 2026 में इस बार लागू होंगे ये नए नियम

इस साल यूपीएससी एग्जाम2026 सिविल सेवा परीक्षा में कुल 933 वैकेंसी निकाली गई हैं। वहीं भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए केवल 40 पद तय किए गए हैं।

इस बार परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए बहुत कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी परीक्षार्थियों का एआई बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन टेस्ट किया जाएगा।

ये टेक्नोलॉजी फर्जी उम्मीदवारों और डमी कैंडिडेट्स को पकड़ने में बहुत मददगार साबित होगी। मैन्युअल चेकिंग के मुकाबले ये व्यवस्था बेहद तेज काम करेगी।

इसके अलावा दिव्यांग उम्मीदवारों को इस बार उनकी मनपसंद का परीक्षा केंद्र अलॉट किया जाएगा। इससे उन्हें परीक्षा देने में काफी सहूलियत मिलेगी।

एक और बड़ा बदलाव उन उम्मीदवारों के लिए है जो पहले से सेवा में हैं। आईएएस या आईएफएस अधिकारी अब इस परीक्षा में दोबारा नहीं बैठ सकेंगे।

एग्जाम हॉल जाने से पढ़ें ये गाइडलाइंस

परीक्षा के दिन आपको समय का बहुत विशेष ध्यान रखना होगा। परीक्षा शुरू होने से ठीक 30 मिनट पहले मुख्य गेट पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे।

पहली शिफ्ट के लिए सुबह 09:00 बजे और दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 02:00 बजे प्रवेश बंद होगा। इसके बाद किसी को अंदर जाने नहीं दिया जाएगा।

अपनी ओएमआर आंसर शीट भरने के लिए केवल काले बॉल प्वाइंट पेन का ही इस्तेमाल करें। किसी अन्य पेन से लिखे उत्तरों की जांच नहीं की जाएगी।

परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ लाना न भूलें। इन डाक्यूमेंट्स के बिना आपको परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।

हॉल के भीतर मोबाइल, स्मार्ट वॉच या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

10वीं और 12वीं प्राइवेट की, मजदूरी की फिर लाए UPSC में 270वीं रैंक, IPS चूनाराम जाट की प्रेरक कहानी

UPSC की शून्य जानकारी से AIR 4 पाने की IAS अतुल प्रकाश की प्रेरक कहानी

UPSC CDS 1 2026 में इन टिप्स को अपनाकर पास करें SSB इंटरव्यू

UPSC Prelims Admit Card 2026: जारी होने वाला है एडमिट कार्ड, जानें 5 बड़े बदलाव

Tags:
  • यूपीएससी एग्जाम
  • संघ लोक सेवा आयोग
  • UPSC
  • यूपीएससी
  • UPSC Prelims
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती