यहां से डाउनलोड करें UPSC Prelims Question Paper के सेट ए, बी, सी और डी के क्वेश्चन पेपर

Kaushiki | May 26, 2025, 14:24 IST
Share
UPSC 2025 QUESTION PAPER
UPSC 2025 QUESTION PAPER

UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के बाद उम्मीदवार प्रश्नपत्र के पैटर्न को समझने के लिए इंतजार करते हैं ताकि तैयारी बेहतर हो सके। आसान स्टेप्स से प्रश्नपत्र डाउनलोड कर आप अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं।

UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है। 25 मई 2025 को इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा दो पाली में हुई, जिसमें पेपर 1 सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक हुआ।

ऐसे में UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को क्वेश्चन के पैटर्न का इंतजार रहता है। क्वेश्चन के पैटर्न को जानना बेहद जरूरी होता है ताकि तैयारी सही दिशा में हो। यहां कुछ आसान स्टेप्स दिए हुए हैं जिससे आप इसके क्वेश्चन पेपर डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।

परीक्षा की जरूरी जानकारी

  • परीक्षा तिथि: 25 मई 2025
  • पेपर 1: सामान्य अध्ययन, 200 अंक, 2 घंटे
  • पेपर 2: CSAT, 200 अंक, 2 घंटे (क्वालीफाइंग)
  • भाषा: हिंदी और अंग्रेजी दोनों में परीक्षा होती है
  • नेगेटिव मार्किंग: गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटौती
  • कटऑफ अनुमान: पेपर 1 के लिए 77-90 अंक, पेपर 2 के लिए 65.67 अंक
ये खबर भी पढ़ें...UPSC Recruitment 2025 : यूपीएससी में निकली सैकड़ों पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

पेपर कैसे डाउनलोड करें

  • UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • "परीक्षाएं" टैब में जाकर "question paper" विकल्प चुनें।
  • "सिविल सेवा परीक्षा" और फिर "प्रारंभिक परीक्षा 2025" का चयन करें।
  • यहां से आप सेट ए, बी, सी, और डी के GS पेपर 1, GS पेपर 2 और CSAT प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
  • PDF फाइल डाउनलोड करके आप उन्हें प्रिंट भी कर सकते हैं और अपनी तैयारी में इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... Career Tips: 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में भूलकर भी न करें ये गलती, अपनाएं ये टिप्स

UPSC प्रारंभिक परीक्षा क्या है

UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है। यह परीक्षा दो पेपरों में होती है। पहला पेपर सामान्य अध्ययन (GS) का होता है, जिसमें 100 प्रश्न होते हैं और कुल 200 अंक होते हैं।

दूसरा पेपर CSAT (सिविल सेवा योग्यता परीक्षा) होता है, जिसमें भी 80 प्रश्न होते हैं और कुल 200 अंक होते हैं। CSAT पेपर क्वालीफाइंग होता है, जिसमें कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है।

दोनों पेपर ऑफलाइन और MCQ के रूप में होते हैं। गलत उत्तरों पर नेगेटिव मार्किंग भी लागू होता है। कुल मिलाकर परीक्षा 400 अंकों की होती है। कुल 400 अंक के इस परीक्षा में गलत उत्तरों पर 1/3 अंक काटे जाते हैं। उम्मीदवारों के लिए प्रश्नपत्र PDF जारी करना उनकी तैयारी के लिए एक्सट्रेमेली मददगार होता है।

UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र बेहद उपयोगी होते हैं। यह उन्हें परीक्षा के पैटर्न को समझने, प्रश्नों के स्तर का आकलन करने और समय प्रबंधन के अभ्यास में मदद करता है।

ये खबर भी पढ़ें... साइकिल वाले अधिकारी नाम से फेमस हैं IAS संदीप जीआर, IRS कम रास आई तो फिर क्लियर की UPSC परीक्षा

ये रही PDFs

आईएएस पेपर 1 और आईएएस पेपर 2

UPSC GS SET A Question Paper Download Question Paper PDF
UPSC GS SET B Question Paper Download Question Paper PDF
UPSC GS SET C Question Paper Download Question Paper PDF
UPSC GS SET D Question Paper Download Question Paper PDF
ये खबर भी पढ़ें...Career Options After 12th: 12वीं के बाद क्या करें, कंफ्यूज हैं तो ये रहा गाइडेंस

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧
PSC Exam question paper | यूपीएससी एग्जाम | एजुकेशन न्यूज | क्या होता है CSAT

Tags:
  • यूपीएससी एग्जाम
  • एजुकेशन न्यूज
  • UPSC
  • यूपीएससी
  • PSC Exam question paper
  • CSAT
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा