MP के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ली विधायक पद की शपथ, बोले- मैं एमपी में ही रहूंगा, विदेश दौरे पर थे नाथ

Pratibha Rana | Published:
Share
MP के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ली विधायक पद की शपथ, बोले- मैं एमपी में ही रहूंगा, विदेश दौरे पर थे नाथ
MP के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ली विधायक पद की शपथ, बोले- मैं एमपी में ही रहूंगा, विदेश दौरे पर थे नाथ

कमलनाथ छिंदवाड़ा से विधायक चुने गए हैं। उनके साथ छिंदवाड़ा की ही परासिया सीट से विधायक सोहनलाल बाल्मीक ने भी शपथ ग्रहण की।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व पीसीसी चीफ कमलनाथ (KamalNath) ने आज (8 जनवरी) को विधायक पद की शपथ ली। कमलनाथ के साथ कांग्रेस के दो विधायकों ने भी शपथ ली। कमलनाथ छिंदवाड़ा से विधायक चुने गए हैं। जबकि छिंदवाड़ा की ही परासिया सीट से विधायक सोहनलाल बाल्मीक के साथ सचिन यादव ने भी शपथ ग्रहण की। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने तीनों नेताओं को विधायक पद की शपथ दिलाई।

विदेश दौरे पर थे कमलनाथ, अवकाश के लिए दिया था आवेदन

कमलनाथ पिछले पिछले कुछ दिनों से विदेश दौरे पर थे। वह आज ही भोपाल आए है। अन्य विधायकों ने 18 और 19 दिसंबर को विधायक पद की शपथ ले ली थी। कमलनाथ उस वक्त भोपाल में नहीं थे इसलिए वह शपथ नहीं ले पाए थे। हालांकि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से अवकाश के लिए आवेदन दिया था। वहीं कमलनाथ ने शपथ समारोह में कहा मैंने आज शपथ ली है प्रदेश की सेवा करने का एक और मौका मिला है। उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि वह दिल्ली नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं मप्र में भी रहूंगा।

दिसंबर में अन्य विधायकों ने ली थी शपथ

इससे पहले 18 और 19 दिसंबर को विधानसभा के 227 विधायकों ने शपथ ली थी। उनसे पहले गोपाल भार्गव शपथ ले चुके थे। विधायकों की शपथ के साथ ही मप्र विधानसभा का चार दिवसीय सत्र सोमवार (18 दिसंबर) से शुरू हो गया था। यहां बीजेपी के तीन विधायकों ने संस्कृत में शपथ लेकर हिंदू धर्म के प्रति अपनी आस्था का परिचय दिया। वहीं बाप यानी भारत आदिवासी पार्टी के एकमात्र विधायक कमलेश्वर डोडियार ने अंग्रेजी में शपथ लेकर सबको चौंका दिया था।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Former Chief Minister Kamal Nath
  • Kamal Nath oath as MLA
  • Speaker Narendra Singh Tomar
  • MLA Sohanlal Balmik
  • Sohanlal Balmik oath as MLA
  • मप्र विधानसभा चुनाव 2023
  • पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
  • कमलनाथ ने ली विधायक पद की शपथ
  • स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर
  • विधायक सोहनलाल बाल्मीक
  • सोहनलाल बाल्मीक ने ली विधायक पद की शपथ
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर