राम मंदिर की प्राण- प्रतिष्ठा होते ही 2024 के अश्वमेघ यज्ञ पर निकलेंगे PM MODI, धुंआधार 140 रैलियों में होंगे शामिल

Chakresh | Jan 20, 2024, 10:06 IST
Share
राम मंदिर की प्राण- प्रतिष्ठा होते ही 2024 के अश्वमेघ यज्ञ पर निकलेंगे PM MODI, धुंआधार 140 रैलियों में होंगे शामिल
राम मंदिर की प्राण- प्रतिष्ठा होते ही 2024 के अश्वमेघ यज्ञ पर निकलेंगे PM MODI, धुंआधार 140 रैलियों में होंगे शामिल

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएगी। पार्टी ने इसके लिए एक मेगा प्लान तैयार किया है।

PM Modi will hold 140 rallies for Loksabha Election 2024- अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएगी। पार्टी ने इसके लिए एक मेगा प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत भाजपा 4 से 11 फरवरी के बीच "गांव चलो अभियान" लॉन्च करेगी। इस अभियान के तहत भाजपा के कार्यकर्ता देश के 7 लाख गांवों में जाकर लोगों से मिलेंगे और नरेंद्र मोदी सरकार के विकास कार्यों की जानकारी देंगे।

पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी चुनाव प्रचार की कमान खुद अपने हाथों में लेंगे और 140 से अधिक रैलियों में शामिल होंगे। इन रैलियों में वे पार्टी के उम्मीदवारों के साथ-साथ जनता से भी संवाद करेंगे। भाजपा युवा मोर्चा भी फर्स्ट टाइम वोटर्स को लुभाने के लिए "नमो नवमतदाता अभियान" चला रही है। इस अभियान के तहत पार्टी देश के स्कूलों, कॉलेजों, खेल के मैदानों और कोचिंग सेंटरों में जाकर युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने का प्रयास कर रही है।

नमो नवमतदाता सम्मेलन 25 जनवरी को

25 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी देश के सभी विधान सभा क्षेत्रों सहित 5 हजार स्थानों पर एकत्र हुए फर्स्ट टाइम वोटर्स के राष्ट्रीय सम्मेलन "नमो नवमतदाता सम्मेलन" को वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित करेंगे। भाजपा का मानना है कि राम मंदिर निर्माण के बाद पार्टी को 2024 के चुनाव में जीत मिलने की संभावना बढ़ गई है। इसलिए पार्टी ने चुनावी अभियान के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। पार्टी ने इस सम्मेलन के लिए युवा मोर्चा को देश के इन 5 हजारों स्थानों में से प्रत्येक स्थान पर कम से कम एक हजार युवाओं को एकत्र करने का लक्ष्य दिया है ताकि इन सभी 5 हजार स्थानों पर कुल मिलाकर 50 लाख नए मतदाता एकत्र होकर सीधे प्रधानमंत्री मोदी से लाइव जुड़ सकें।

सरकार के काम को घर- घर जाकर बताएंगे कार्यकर्ता

'गांव चलो अभियान' कैंपेन के जरिए बीजेपी के कार्यकर्ता गांव में रहने वाले लोगों से मिलेंगे। इस दौरान पार्टी का कम से कम एक कार्यकर्ता देश के 7 लाख गावों में मौजूद रहेगा। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता गांव के लोगों बताएंगे कि नरेंद्र मोदी सरकार ने विकास के लिए क्या-क्या कदम उठाए हैं। जन-कल्याण के बीजेपी क्या-क्या कर रही है। गांव के साथ-साथ बीजेपी वर्कर्स देश भर के सभी शहरी बूथों पहुंचेगे और लोगों को विकास कार्यों की जानकारी देंगे।

राम मंदिर निर्माण में BJP के योगदान पर फोकस

सूत्रों के अनुसार बीजेपी वर्कर्स इस दौरान राम मंदिर निर्माण को लेकर भी लोगों से चर्चा करेंगे। BJP देशभर से मिल रही प्रतिक्रिया के बाद अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है। इसलिए राम मंदिर के मुद्दे को चुनाव तक लगातार जीवित रखेगी। इसे लेकर कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने वाले हैं, जो लोगों को हिंदू गौरव के प्रतीक से जोड़े रखेंगे। इसका सीधा असर पार्टी के वोट बैंक पर पड़ेगा।

पीएम मोदी करेंगे 140 रैली

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ रैलियां, सार्वजनिक बैठकों- रोड शो का कार्यक्रम करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी 140 से अधिक संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के प्रभारी नियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी द्वारा मैदान में उतारे गए उम्मीदवारों के साथ बातचीत करेंगे और उनका वास्तविक समय पर आकलन करेंगे।

Q & A

प्रश्न: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद BJP का प्लान क्या है?

उत्तर: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएगी। पार्टी ने इसके लिए एक मेगा प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत भाजपा 4 से 11 फरवरी के बीच "गांव चलो अभियान" लॉन्च करेगी। इस अभियान के तहत भाजपा के कार्यकर्ता देश के 7 लाख गांवों में जाकर लोगों से मिलेंगे और नरेंद्र मोदी सरकार के विकास कार्यों की जानकारी देंगे।

प्रश्न: BJP के "गांव चलो अभियान" का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर: इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को नरेंद्र मोदी सरकार के विकास कार्यों से अवगत कराना है। इस अभियान के तहत भाजपा के कार्यकर्ता देश के 7 लाख गांवों में जाएंगे और लोगों से मिलेंगे। वे लोगों को बताएंगे कि नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के विकास के लिए क्या-क्या कदम उठाए हैं। वे लोगों को यह भी बताएंगे कि भाजपा सरकार जन-कल्याण के लिए क्या-क्या कर रही है।

  • यह अभियान भाजपा की जनसंपर्क गतिविधियों को बढ़ावा देगा।
  • यह अभियान भाजपा को ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पैठ मजबूत करने में मदद करेगा।
  • यह अभियान भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने में मदद कर सकता है।
प्रश्न: भाजपा युवा मोर्चा भी फर्स्ट टाइम वोटर्स को लुभाने के लिए "नमो नवमतदाता अभियान" चला रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर: बीजेपी के "नमो नवमतदाता अभियान" का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को भाजपा से जोड़ना है। इस अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा देश के स्कूलों, कॉलेजों, खेल के मैदानों और कोचिंग सेंटरों में जाएगा और युवाओं से संपर्क करेगा। वे युवाओं को बताएंगे कि भाजपा युवाओं के लिए क्या-क्या कर रही है। वे युवाओं को भाजपा के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

  • यह अभियान भाजपा की युवाओं के बीच लोकप्रियता को बढ़ावा देगा।
  • यह अभियान भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में युवा मतदाताओं के वोट हासिल करने में मदद कर सकता है।
प्रश्न: 25 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी देश के सभी विधान सभा क्षेत्रों सहित 5 हजार स्थानों पर एकत्र हुए फर्स्ट टाइम वोटर्स के राष्ट्रीय सम्मेलन "नमो नवमतदाता सम्मेलन" को वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर: इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को भाजपा के साथ जोड़ना है। इस सम्मेलन के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी देश के युवाओं को संबोधित करेंगे। वे युवाओं को भाजपा के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

  • यह सम्मेलन भाजपा की युवाओं के बीच लोकप्रियता को बढ़ावा देगा।
  • यह सम्मेलन भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में युवा मतदाताओं के वोट हासिल करने में मदद कर सकता है।

Tags:
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • Lok Sabha Elections 2024
  • PM Modi will hold 140 rallies
  • Namo Navvotata Abhiyan
  • Gaon Chalo Abhiyan
  • पीएम मोदी करेंगे 140 रैलियां
  • नमो नवमतदाता अभियान
  • गांव चलो अभियान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती