अमिताभ बच्चन के जलसा पर घर से ही उठे सवाल! भाई की पत्नी बोलीं- बंगला मेरा था, जया के नाम कैसे हुआ?

Sandeep Kumar | Published:
Share
अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित जलसा बंगले के मालिकाना हक पर विवाद
अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित जलसा बंगले के मालिकाना हक पर विवाद

जिस जलसा के बाहर अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जुटती है, अब उसी बंगले के मालिकाना हक पर सवाल खड़े हो गए हैं। विवाद की शुरुआत बच्चन परिवार के भीतर से हुई है। अमिताभ के भाई अजिताभ की पत्नी रमोला का दावा है कि बंगला उनके नाम था।

फिर 1993 में ऐसा क्या हुआ कि जया बच्चन को इसका मालिक बताया जाने लगा? मामला अब सरकारी सुनवाई तक पहुंच चुका है।

सरकारी कागजों में रमोला, सोसायटी में जया का नाम

इस विवाद में सबसे चौंकाने वाली बात बंगले से जुड़े दो अलग-अलग रिकॉर्ड हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया और मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, कपोल हाउसिंग सोसायटी के दस्तावेजों में जलसा की मालिक जया बच्चन हैं। दूसरी तरफ महाराष्ट्र सरकार के प्रॉपर्टी कार्ड में रमोला बच्चन का नाम दर्ज है। यानी एक ही संपत्ति को लेकर दो जगह अलग-अलग नाम सामने आ रहे हैं। विवाद तब बढ़ा, जब सरकारी प्रॉपर्टी कार्ड में रमोला की जगह जया का नाम दर्ज कराने की कोशिश की गई। रमोला ने इस पर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि उन्हें इस बदलाव की जानकारी तक नहीं थी।

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर धमकियों का साया: इंदौर, मुंबई और ग्वालियर हाईकोर्ट में दहशत | Threats loom over Diljit Dosanjh's concert: Terror in Indore, Mumbai, and Gwalior High Court
दिलजीत के कॉन्सर्ट पर धमकियों का साया! इंदौर से मुंबई तक फैली दहशत, उधर ग्वालियर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
10 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
जैसे-जैसे दिलजीत दोसांझ के इंदौर में होने वाले कॉन्सर्ट के दिन करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ जहां फैंस को दिलजीत को लाइव देखने और उनकी परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार है, वहीं दूसरी ओर लगातार मिल रही धमकियों की वजह से लोगों के मन में डर भी बैठ रहा है।

33 साल पुराना दस्तावेज बना विवाद की जड़

पूरे मामले की कहानी साल 1993 से जुड़ी है। बताया जा रहा है कि उस समय एक गिफ्ट डीड तैयार की गई थी। इसी के आधार पर जलसा का मालिकाना हक जया बच्चन के नाम ट्रांसफर होने का दावा किया गया। लेकिन रमोला इस दस्तावेज पर ही सवाल उठा रही हैं।

उनकी शिकायत के मुताबिक, गिफ्ट डीड सादे कागज पर तैयार की गई थी। इसके लिए स्टांप ड्यूटी नहीं चुकाई गई थी। इतना ही नहीं, दस्तावेज पर गवाहों के हस्ताक्षर भी नहीं थे। रमोला का कहना है कि जब बंगला उनके नाम पर रजिस्टर्ड था, तो उनकी सहमति के बिना इसका मालिकाना हक कैसे बदला जा सकता है? उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की 'अभय योजना' के तहत इस दस्तावेज को नियमित किए जाने की प्रक्रिया पर भी आपत्ति जताई है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि या गिफ्ट डीड की वैधता पर अंतिम निर्णय अभी सामने नहीं आया है।

अमिताभ बच्चन के पर्सनालिटी राइट्स का उल्लंघन: दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला | Amitabh Bachchan's Personality Rights Violation: Big Decision by Delhi High Court
अमिताभ बच्चन के नाम पर कमाई करने वालों को झटका! अब बिना इजाजत आवाज और तस्वीर का नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल
07 Nov 2026 ,
By Kaushiki
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नाम, तस्वीर और आवाज के बिना अनुमति इस्तेमाल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कई लोगों और कंपनियों को उनकी पहचान का कमर्शियल यूज करने से रोक दिया है। जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने 5 नवंबर को यह आदेश दिया।

सात महीने से शिकायत, अब अफसरों ने मांगा जवाब

रमोला ने मामला उठाने के लिए रजिस्ट्रार कार्यालय का रुख किया। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सात महीनों में वे कई बार शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। अब उनकी शिकायत पर सुनवाई शुरू हो गई है। मुंबई मिरर के मुताबिक, अंधेरी के डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफ को-ऑपरेटिव सोसाइटीज के अधिकारी फैज मुलानी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि संबंधित पक्षों को अपना जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं।इसका मतलब है कि फिलहाल मामला जांच और सुनवाई के स्तर पर है। अभी यह तय नहीं हुआ है कि 1993 की गिफ्ट डीड कानूनी रूप से वैध है या नहीं।

दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो में ब्लास्ट की धमकी, अमिताभ बच्चन के जलसा में भी धमाके की चेतावनी | Blast threat in Diljit Dosanjh's Indore show, warning of explosion at Amitabh Bachchan's Jalsa as well
दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो में ब्लास्ट की धमकी, ई मेल में अमिताभ बच्चन के जलसा में भी धमाके की बात
02 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो को लेकर धमकी भरा ई-मेल आया है। यह ई-मेल खालिस्तानी नेशनल आर्मी के नाम से भेजा गया है। इसे महापौर पुष्यमित्र भार्गव के ऑफिस समेत कुछ अन्य लोगों को भेजा गया है। ईमेल मे महापौर ऑफिस इंदौर को भी उड़ाने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी शो को लेकर धमकी मिली थी।

लंदन से जुड़ी है अजिताभ और रमोला की कहानी

अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ लंबे समय तक अपने परिवार के साथ लंदन में रहे हैं। साल 2002 में रेडिफ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वे पत्नी रमोला और बच्चों के साथ लंदन के हैम्पस्टेड इलाके में रहते थे। इसके करीब दस साल बाद 2012 में टेलीग्राफ ने उनके मुंबई लौटने की खबर दी थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि वे बच्चन परिवार के जुहू स्थित बंगले 'प्रतीक्षा' में रह रहे थे। वहीं, 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में भी अजिताभ और उनके परिवार के भारत लौटने का जिक्र किया गया था। हालांकि, वे इस समय कहां रह रहे हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।

बॉलीवुड सितारों पर धमकियों का साया: तुषार कपूर, टाइगर श्रॉफ, अमिताभ बच्चन सहित कई दिग्गज निशाने पर, सुरक्षा पर उठे सवाल | Bollywood Stars Under Threat: Tushar Kapoor, Tiger Shroff, Amitabh Bachchan and Many Dignitaries Targeted, Questions Raised on Security
क्या धमकियों के निशाने पर हैं बॉलीवुड सितारे? तुषार, टाइगर से लेकर अमिताभ तक धमकियों का साया, सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता
03 Nov 2026 ,
By Kaushiki
क्या मुंबई में फिर लौट आया अंडरवर्ल्ड का दौर? क्या बॉलीवुड सितारों को एक बार फिर धमकियों और रंगदारी के साए में जीना पड़ेगा? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री से लगातार धमकियों की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला एक्टर तुषार कपूर का है, जिनसे लॉरेंस गैंग के कथित गुर्गे हैरी बॉक्सर के नाम पर फोन कर 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई।

अब किसके पक्ष में जाएगा फैसला?

जलसा को दशकों से अमिताभ बच्चन के घर के रूप में जाना जाता है। लेकिन किसी बंगले में रहने और उसका कानूनी मालिक होने के बीच फर्क होता है। अब इसी मालिकाना हक को लेकर पुराने दस्तावेजों और सरकारी रिकॉर्ड की पड़ताल होनी है। सुनवाई में यह देखना होगा कि 1993 की गिफ्ट डीड किस प्रक्रिया से तैयार और रजिस्टर हुई थी। साथ ही संपत्ति के रिकॉर्ड में नाम बदलने का आधार क्या था। फिलहाल संबंधित प्राधिकरण ने किसी पक्ष के मालिकाना हक को अंतिम रूप से सही या गलत नहीं ठहराया है। यानी जलसा को लेकर उठे सवालों का जवाब अब पुराने दस्तावेजों और रजिस्ट्रार कार्यालय की सुनवाई से ही सामने आएगा।
Tags:
  • Amitabh Bachchan
  • Jalsa Bungalow
  • Jaya Bachchan
  • Ramola Bachchan
  • Ajitabh Bachchan
  • Bachchan Family
  • अमिताभ बच्चन
  • जया बच्चन
  • कपोल हाउसिंग सोसायटी
  • रमोला बच्चन
सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में

By Sandeep Kumar

सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका

By Sandeep Kumar

रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख

By Sandeep Kumar

MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत

By Sandeep Kumar

इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत