KBC 16 में कंटेस्टेंट ने अनमैरिड महिलाओं को बताया बोझ, सुनकर भड़के अमिताभ बच्चन
Amresh Kushwaha | Aug 30, 2024, 11:21 IST
KBC 16 में कंटेस्टेंट पर भड़के बिग बी
अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के 16वें सीजन में एक कंटेस्टेंट को महिलाओं पर गलत टिप्पणी करने पर फटकार लगाई। कंटेस्टेंट ने अनमैरिड महिलाओं को बोझ बताया....
अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) के शो कौन बनेगा करोड़पति ( Kaun Banega Crorepati ) को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। अब इस शो का 16वां ( KBC Season 16 ) सीजन चल रहा है। इस शो की विशेषता यह है कि यह न केवल ज्ञानवर्धक है, बल्कि इस शो में अमिताभ बच्चन जीवन के महत्वपूर्ण सबक भी साझा करते हैं। हाल ही में बिग बी एक कंटेस्टेंट की टिप्पणी से नाराज हो गए और उन्हें सबके सामने एक महत्वपूर्ण सीख (Amitabh Bachchan Lesson) दी।
ये खबर भी पढ़िए...अमिताभ बच्चन के शो KBC 16 में बड़ा बदलाव, जीतने वालों की रकम होगी डबल
शो में आए कंटेस्टेंट कृष्णा सेलुकर ( Krishna Selukar KBC ) ने अपनी नौकरी खोने के बाद अपनी स्थिति की तुलना अनमैरिड महिलाओं ( Unmarried Women ) से की। कृष्णा सेलुकर ने कहा कि बिना शादी की लड़की घरवालों पर बोझ होती है न सर, एक उम्र होने के बाद बेरोजगार लड़का उतना ही बोझ होता है।
अमिताभ बच्चन ने तुरंत इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी और कहा, लड़की जो है, बोझ कभी नहीं बन सकती। बहुत बड़ी शान होती हैं महिलाएं। इस पर दर्शकों ने भी बिग बी ( Big B KBC ) की तारीफ की और उनके विचारों की सराहना की।
ये खबर भी पढ़िए...KBC 16 : कौन बनेगा करोड़पति के पहले एपिसोड में उत्कर्ष बने लखपति, महाभारत के इस प्रश्न ने बढ़ाई मुश्किल
'कौन बनेगा करोड़पति' साल 2000 से लोगों का मनोरंजन और ज्ञानवर्धन करता आ रहा है। अमिताभ बच्चन इस शो का एक अभिन्न हिस्सा हैं। वह केवल शो के होस्ट नहीं हैं, बल्कि वे अपनी व्यक्तिगत सोच और समाजिक मुद्दों पर विचार भी साझा करते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...क्या है पर्सनैलिटी राइट्स, अब तक कितने बॉलीवुड एक्टर ने की अपनी पर्सनैलिटी सिक्योर
अमिताभ बच्चन की पिछली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और प्रभास भी लीड रोल में थे। फिलहाल उनके आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में कोई नई जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन फैंस उनकी अगली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...अमिताभ बच्चन के शो KBC 16 में बड़ा बदलाव, जीतने वालों की रकम होगी डबल
कंटेस्टेंट का विवादास्पद बयान
लड़की बोझ नहीं, शान होती है - बिग बी
ये खबर भी पढ़िए...KBC 16 : कौन बनेगा करोड़पति के पहले एपिसोड में उत्कर्ष बने लखपति, महाभारत के इस प्रश्न ने बढ़ाई मुश्किल
शो की लोकप्रियता और बिग बी की भूमिका
ये खबर भी पढ़िए...क्या है पर्सनैलिटी राइट्स, अब तक कितने बॉलीवुड एक्टर ने की अपनी पर्सनैलिटी सिक्योर
बिग बी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari