अमिताभ बच्चन के शो KBC 16 का प्रीमियर आज, जानें कब और कहां देख सकेंगे शो
Amresh Kushwaha | Aug 12, 2024, 11:13 IST
KBC 16
कौन बनेगा करोड़पति का 16वां सीजन आज यानी 12 अगस्त से टेलीकास्ट होने जा रहा है। इस बार शो में एक नया ट्विस्ट आया है, जिसमें कंटेस्टेंट्स की जीती हुई रकम डबल करने का मौका मिलेगा।
Kaun Banega Crorepati 16 : अमिताभ बच्चन का गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति का 16वां' सीजन ( KBC 16 ) आज यानी 12 अगस्त से शुरू होगा, जिसे अमिताभ बच्चन होस्ट करेंगे। इस सीजन में काफी कुछ नया होने वाला है। वहीं इस सीजन की टैगलाइन है 'जिंदगी है, हर मोड़ पर सवाल पूछेगी, जवाब तो देना होगा'। जानें कब और कहां देख सकेंगे शो...
ये खबर भी पढ़िए...आमिर खान कर रहे एक्टिंग से रिटायरमेंट की तैयारी, दी ये हिंट
यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। यदि आप इस शो को टीवी पर नहीं देख पा रहें है तो चिंता न करें, इसे सोनीलिव ( SonyLIV ) और ओटीटीप्ले प्रीमियम ( OTTplay Premium ) पर भी स्ट्रीम किया जा सकेगा।
ये खबर भी पढ़िए...फिल्म रिव्यू : फिर आई हसीन दिलरुबा - तापसी पन्नू स्टारर सीक्वल में रोमांस, मर्डर और ट्विस्ट का तड़का
सोनी टीवी का रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' लंबे समय से दर्शकों का मनोरजंन कर रहा है। शो की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। कुछ समय पहले ही इस शो का एक नया प्रोमो सामने आया था। लेटेस्ट प्रोमो में अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) शो में आए इस बार नए ट्विस्ट के बारे में बता रहे हैं। इस ट्विस्ट का नाम दोगुनास्त्र है। जानें क्या है दोगुनास्त्र... और कैसे होगा शो में जितने वाले का पैसा डबल....
ये खबर भी पढ़िए...मैं और ऐश्वर्या तलाक ले रहे...! अभिषेक बच्चन का वीडियो वायरल, जानें क्या है सच्चाई
लेटेस्ट प्रोमो में अमिताभ बच्चन बताते हैं कि केबीसी के सीजन 16 में वह एक नया सुपरट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। इस ट्विस्ट का नाम दोगुनास्त्र है। इसमें जो भी कंटेस्टेंट की जीती हुई रकम होगी, उसे दोगुनी करने का चांस मिलेगा। इसमें एक सुपर सवाल होगा, जिसमें कोई भी ऑप्शन नहीं होगा।
ये खबर भी पढ़िए...बॉलीवुड के ये सितारे जिन्हें नाम बदलने के बाद मिली सफलता
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 में 'दोगुनास्त्र' ट्विस्ट के तहत हर पांचवें सवाल के बाद एक सुपर सवाल आएगा, जिसमें कोई ऑप्शन या लाइफलाइन नहीं होगा। सही जवाब देने पर कंटेस्टेंट को 'दुगानास्त्र' का उपयोग करने का मौका मिलेगा, जिससे वे बजर दबाकर रकम को दोगुना कर सकते हैं। इसके अलावा, कंटेस्टेंट को अपनी पसंद के सवाल पर 6 से 10 नंबर के सवाल तक रकम को दोगुनी करने का अवसर मिलेगा।
ये खबर भी पढ़िए...आमिर खान कर रहे एक्टिंग से रिटायरमेंट की तैयारी, दी ये हिंट
रात 9 बजें यहां देखें शो
ये खबर भी पढ़िए...फिल्म रिव्यू : फिर आई हसीन दिलरुबा - तापसी पन्नू स्टारर सीक्वल में रोमांस, मर्डर और ट्विस्ट का तड़का
नया ट्विस्ट के साथ आ रहा शो
ये खबर भी पढ़िए...मैं और ऐश्वर्या तलाक ले रहे...! अभिषेक बच्चन का वीडियो वायरल, जानें क्या है सच्चाई
जानें क्या है दोगुनास्त्र?
ये खबर भी पढ़िए...बॉलीवुड के ये सितारे जिन्हें नाम बदलने के बाद मिली सफलता
जानें क्या है सुपर सवाल का नियम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
By Atul Dwivedi
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
By Jageshwar prasad
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
By Umeshwari Baghel
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
By Manya Jain
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
By Ashish Bhardwaj
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
By Arun Tiwari