फिल्म रिव्यू : फिर आई हसीन दिलरुबा - तापसी पन्नू स्टारर सीक्वल में रोमांस, मर्डर और ट्विस्ट का तड़का

Amresh Kushwaha | Aug 11, 2024, 10:27 IST
Share
फिर आई हसीन दिलरुबा फिल्म रिव्यू
फिर आई हसीन दिलरुबा फिल्म रिव्यू

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा ने साबित किया है कि सीक्वल हमेशा खराब नहीं होते हैं। इस फिल्म में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी के साथ नए किरदारों ने शानदार अभिनय किया है...

Phir Aayi Hasseen Dillruba Movie Review : नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा ( Phir Aayi Hasseen Dillruba ) में एक दिलचस्प डायलॉग है - "न चलन से ना चाल से, आशिक को पहचानो उसके दिल के हाल से"। यह फिल्म 2021 में रिलीज हुई तापसी पन्नू स्टारर हसीन दिलरुबा की सीक्वल है, जिसमें नए किरदारों के साथ दिनेश पंडित की कहानियों को आगे बढ़ाया गया है। लेकिन क्या फिल्म अपनी कहानी को सही तरीके से आगे बढ़ा पाई? इस रिव्यू में जानें कि फिल्म ने अपनी कहानी को कैसे आगे बढ़ाया और क्या यह दर्शकों को पसंद आएगी।

ये खबर भी पढ़िए...मैं और ऐश्वर्या तलाक ले रहे...! अभिषेक बच्चन का वीडियो वायरल, जानें क्या है सच्चाई

फिर आई हसीन दिलरुबा की कहानी

फिर आई हसीन दिलरुबा 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इसकी कहानी पूरी तरह से इसके पहले भाग की सीक्वल है, इसलिए अगर आपने पहली फिल्म नहीं देखी है तो आपको इस कहानी को समझने में मुश्किल हो सकती है।

रिशु और रानी की कहानी इस बार आगरा में आगे बढ़ती है, जहां कई नए किरदार जुड़ते हैं और ट्विस्ट लेकर आते हैं। रानी की जिंदगी में एक नया प्यार आता है, लेकिन वह रिशु से अपने प्यार को कैसे संभालती है, यह देखना दिलचस्प है। फिल्म में मर्डर और खून-खराबा की कहानी भी जारी रहती है, जो पहले भाग में देखी गई थी।

ये खबर भी पढ़िए...नागा चैतन्य ने शोभिता धूलिपाला से रचाई सगाई, पिता ने ट्वीट कर दी जानकारी

कैसी है फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा

तापसी पन्नू ( Taapsee Pannu )स्टारर फिर आई हसीन दिलरुबा ने साबित किया है कि सीक्वल हमेशा खराब नहीं होते हैं। इस फिल्म में कहानी को अच्छे से आगे बढ़ाया गया है, हालांकि कुछ जगहों पर यह थोड़ी स्लो हो जाती है। लेकिन आगे आने वाले ट्विस्ट आपको सीट छोड़कर उठने नहीं देंगे। रानी का किरदार दिनेश पंडित की किताबों का फैन है, लेकिन तापसी पन्नू का डायलॉग "पंडित जी कहते हैं..." आपको बार-बार सुनने में अच्छा नहीं लग सकता है।

इस बार फिल्म में इंटीमेट सीन्स कम हैं, और कहानी को आगे बढ़ाने की गुंजाइश छोड़ी गई है। फिल्म का गाना "एक हसीना थी" किशोर कुमार की आवाज में बेहद अच्छा है। साफ है कि मेकर्स इसके लिए एक लॉयल ऑडियन्स बनाना चाहते हैं जो इसके हर पार्ट की कहानी को याद रखते हुए अगला पार्ट देखना चाहे।

ये खबर भी पढ़िए...बॉलीवुड के ये सितारे जिन्हें नाम बदलने के बाद मिली सफलता

फिल्म में नए किरदार भी शामिल

फिर आई हसीन दिलरुबा में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी ( Vikrant Massey ) के अलावा नए किरदारों में सनी कौशल, जिम्मी शेरगिल और भूमिका दुबे शानदार अभिनय करते नजर आएंगे। हर एक्टर ने अपने किरदार को इतनी गहराई से निभाया है कि वे कहानी के साथ-साथ और डार्क लगते हैं।

सनी कौशल की एक्टिंग विशेष रूप से प्रभावशाली है, जिसने अपने किरदार के साथ पूरी तरह से न्याय किया है। भूमिका दुबे भी अपने किरदार में बहुत अच्छी लगी हैं। जिम्मी शेरगिल नए पुलिस अफसर के रूप में नजर आते हैं, जो पहले पार्ट में मारे गए नील के करीबी रिश्तेदार हैं। तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी ने फिर से अपनी एक्टिंग से इस प्यार और खून की कहानी को और गहरा बना दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...जल्द इस फिल्म से टॉलीवुड में डेब्यू करेंगी खुशी कपूर

किताब की कहानी पर्दे पर

फिर आई हसीन दिलरुबा का निर्देशन और लेखन उत्कृष्ट है। फिल्म का निर्देशन और कथा प्रवाह इतना सुगम है कि आपको लगता है कि आप किसी किताब की कहानी को पर्दे पर देख रहे हैं। यह फिल्म जयप्रद देसाई द्वारा निर्देशित और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित गई है। जयप्रद देसाई ने दिनेश पंडित की कहानी को यथार्थवादी किरदारों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है, जो उनकी निर्देशकीय क्षमता का प्रमाण है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Taapsee Pannu
  • तापसी पन्नू
  • नेटफ्लिक्स
  • ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स
  • Phir Aayi Hasseen Dillruba
  • फिर आई हसीन दिलरुबा
  • Vikrant Massey
  • Phir Aayi Hasseen Dillruba Movie Review
  • फिर आई हसीन दिलरुबा फिल्म रिव्यू
  • विक्रांत मैसी
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता

By Ramanand Tiwari

एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक

By Mukesh Sharma

पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज
सेंट्रल GST सुपरिंटेंडेंट संगठन ने की राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा, समय पर नहीं मिल रही पदोन्नति

By Sanjay Gupta

सेंट्रल GST सुपरिंटेंडेंट संगठन ने की राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा, समय पर नहीं मिल रही पदोन्नति
CG Top News : छत्तीसगढ़ के 26 साल: विकास की चमक के बीच कितनी बदली आम छत्तीसगढ़िया की जिंदगी? CHO का आंदोलन की चेतावनी समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ के 26 साल: विकास की चमक के बीच कितनी बदली आम छत्तीसगढ़िया की जिंदगी? CHO का आंदोलन की चेतावनी समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें