नहीं रहीं पिया तू अब तो आजा फेम Asha Bhosle, ऐसा रहा उनका संगीत का सफर

Kaushiki | Apr 12, 2026, 10:58 IST
Share
Asha Bhosle
Asha Bhosle

संगीत की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। सुरों की मलिका और हम सबकी चहेती आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनकी जादुई आवाज हमेशा हमारी यादों में गूंजती रहेगी।

Asha Bhosle Interesting Facts:संगीत की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। सुरों की मलिका और हम सबकी चहेती आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। कल खबर आई थी कि उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन की वजह से भर्ती किया गया है। फैंस लगातार उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे थे।

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने आशा के निधन की जानकारी दी है। आनंद भोसले ने कहा कि मेरी मां आशा भोसले का आज निधन हो गया है। कल चार बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज उनकी पोती जनाई भोसले ने भारी मन से इस दुखद खबर की कन्फर्मेशन की है।

आशा ताई ने अपने 8 दशक लंबे करियर में 12 हजार से ज्यादा गाने गाए। उनके जाने से संगीत के एक सुनहरे युग का अंत हो गया है। बॉलीवुड और पूरी दुनिया में इस वक्त शोक की लहर है।

संघर्षों से भरा रहा है आशा का सफर

आशा भोसले का जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। 9 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया। परिवार पालने के लिए उन्होंने छोटी उम्र में गाना शुरू किया। 16 साल की उम्र में उन्होंने पहली शादी घर से भागकर की। लेकिन वो शादी उनके लिए बहुत दर्दनाक साबित हुई।

आशा भोसले के ससुराल वालों ने उनके साथ बहुत मारपीट की थी। प्रेग्नेंट होने के बावजूद उन्हें घर छोड़ना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने अकेले अपने बच्चों की परवरिश की। उन्होंने मेहनत की और संगीत की दुनिया में नाम कमाया। उनके बड़े बेटे और बेटी का निधन भी हो चुका है।

Photos from HT archives: On Asha Bhosle's 84th birthday
Photos from HT archives: On Asha Bhosle's 84th birthday


आरडी बर्मन के साथ दूसरी पारी

आशा भोसले यानी हमारी प्यारी आशा ताई म्यूजिक इंडस्ट्री की असली रॉकस्टार थीं। आशा का जन्म 8 सितंबर 1933 को हुआ था। उनका जन्म महाराष्ट्र के सांगली जिले के गोआर गांव में हुआ था। आशा जी ने दूसरी शादी मशहूर म्यूजिक कंपोजर आरडी बर्मन से की थी। पंचम दा उम्र में आशा जी से 6 साल छोटे थे।

दोनों की जोड़ी ने संगीत की दुनिया में आग लगा दी थी। हालांकि 14 साल बाद आरडी बर्मन का भी निधन हो गया था। इसके बाद भी आशा ताई ने हार नहीं मानी। आशा भोसले ने 12 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

90 UNFORGETTABLE Asha Bhosle Songs - Rediff.com
90 UNFORGETTABLE Asha Bhosle Songs - Rediff.com


साल 2000 में उन्हें दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिला था। साल 2008 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वे 91 साल की उम्र में भी गाने गा रही थीं। उन्होंने महज 10 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साये से निकलकर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई।

आशा जी ने कैबरे, गजल, शास्त्रीय संगीत और पॉप हर स्टाइल में आग लगा दी। पिया तू अब तो आजा से लेकर इन आंखों की मस्ती तक, उनकी आवाज का जादू हर जगह चला। पर्सनल लाइफ काफी स्ट्रगल भरी रही, पर उन्होंने कभी हार नहीं मानी। वो सिर्फ एक सिंगर नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के लिए एक इंस्पिरेशन थीं।

Asha Bhosle Ke Gaane - JioSaavn - Listen to New & Old Indian & English  Songs. Anywhere, Anytime.
Asha Bhosle Ke Gaane - JioSaavn - Listen to New & Old Indian & English Songs. Anywhere, Anytime.


आशा ताई की टॉप 10 गाने

  • दम मारो दम (हरे रामा हरे कृष्णा): यह गाना आशा जी की वर्सेटाइल गायकी का सबसे बड़ा सबूत है। पश्चिमी संगीत और भारतीय आवाज का यह संगम आज भी सुपरहिट है।
  • पिया तू अब तो आजा (कारवां): इस कैबरे सॉन्ग ने आशा भोसले को बॉलीवुड की 'क्वीन ऑफ पॉप' बना दिया। हेलन के डांस और आशा की 'सांसों' वाली आवाज ने जादू कर दिया।
  • चुरा लिया है तुमने जो दिल को (यादों की बारात): आर.डी. बर्मन और आशा ताई की यह जोड़ी सबसे रोमांटिक मानी जाती है। यह गाना आज भी हर महफिल की जान बनता है।
  • इन आंखों की मस्ती के (उमराव जान): इस गजल में आशा जी ने अपनी आवाज की नजाकत दिखाई है। शास्त्रीय संगीत के प्रति उनका समर्पण इस गाने में साफ झलकता है।
  • ओ हसीना जुल्फों वाली (तीसरी मंजिल): मोहम्मद रफी के साथ यह गाना एनर्जी और जोश से भरपूर है। आशा ताई ने अपनी चुलबुली आवाज से इसमें चार चांद लगा दिए।
  • दिल चीज क्या है (उमराव जान): उमराव जान फिल्म के इस गाने ने आशा जी को नेशनल अवॉर्ड दिलाया। इसकी संजीदगी और गहराई सीधे दिल में उतर जाती है।
  • जरा सा झूम लूं मैं (दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे): 90 के दशक में आशा जी ने काजोल के लिए यह मस्ती भरा गाना गाया। उनकी आवाज़ की ताजगी ने सबको हैरान कर दिया था।
  • आओ हुजूर तुमको (किस्मत): यह गाना आशा भोसले की सुरीली और रूहानी आवाज का बेहतरीन उदाहरण है। शराब की खुमारी और प्यार का एहसास इसमें बखूबी मिलता है।
  • ये मेरा दिल (डॉन): इस गाने में आशा जी ने अमिताभ बच्चन और हेलेन के जादू को अपनी आवाज़ से बढ़ाया। इसका म्यूजिक और रिदम आज भी लोगों को थिरकने पर मजबूर करता है।
  • rangeela re (रंगीला): ए.आर. रहमान के साथ आशा जी ने इस नए दौर के संगीत में भी अपनी धाक जमाई। उर्मिला मातोंडकर पर फिल्माया यह गाना उनके करियर के सबसे हिट गानों में से एक है।
ये खबरें भी पढ़ें...

भाईजान की Matrubhumi Movie को लेकर आया बड़ा अपडेट, क्यों टल रही है सलमान की फिल्म

फिल्म धुरंधर का वो गाना जो दाऊद ने बनवाया, उसी ने मारा, ओए-ओए गाने की असली कहानी

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर आउट, 14 साल बाद फिर दिखेगा वही पुराना जादू

Box Office 2026 Clash: साल 2026 में बॉलीवुड का धमाका, इन बड़ी फिल्मों में होगा जबरदस्त क्लैश

Tags:
  • मुंबई
  • Asha Bhosle
  • Asha Bhosle Interesting Facts
  • आशा भोसले
  • ब्रीच कैंडी अस्पताल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा