Assi Movie Review: रूह कंपा देगी तापसी की मूवी, फिल्म ने रुलाया और सोचने पर किया मजबूर

Kaushiki | Feb 21, 2026, 14:17 IST
Share
assi-movie-review
assi-movie-review

अनुभव सिन्हा की फिल्म अस्सी समाज में बढ़ते रेप और सिस्टम की खामियों को बेबाकी से दिखाती है। तापसी पन्नू की एक्टिंग और कहानी आपको सोचने पर मजबूर कर देगी।

Assi Movie Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की नई फिल्म अस्सी 20 फरवरी को बडे़ पर्दे पर रिलीज हो गई है। तापसी की इस फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।

फिल्म अस्सी के ट्रेलर को लोगों का खूब प्यार मिला था।ये फिल्म समाज के काले सच को बेबाकी से दिखाती है। अनुभव सिन्हा ने एक बार फिर रूह कंपा देने वाली कहानी पेश की है।

फिल्म का नाम देश में हो रहे रेप के आंकड़ों पर है। ये हर औरत के दर्द और इंसाफ की बड़ी लड़ाई है। फिल्म में तापसी एक वकील का पावरफुल रोल निभा रही हैं। ये फिल्म सिर्फ ड्रामा नहीं, बल्कि एक बड़ा मैसेज है।

तापसी पन्नू की दमदार एक्टिंग

फिल्म में रावी यानी तापसी पन्नू (Taapsee Pannu)परिमा का केस लड़ती है। वो एक वकील है जो सच को अच्छी तरह जानती है। लेकिन सिस्टम की उलझनों के कारण वो खुद को कमजोर पाती है।

तापसी ने एक वकील के दर्द और गुस्से को बखूबी दिखाया है। उनके डायलॉग्स सीधे दिल पर चोट करते हैं और सोचने पर मजबूर करते हैं। अनुभव सिन्हा ने आर्टिकल 15 और थप्पड़ जैसी फिल्में भी दी हैं।

अस्सी में भी उनका पुराना और बोल्ड अंदाज नजर आता है। फिल्म के सीन्स इतने असली हैं कि रूह कांप जाती है। पर्दे पर जो दिखाया गया है वो हकीकत के बहुत करीब है। डायरेक्टर ने दिखाया है कि कानून की लड़ाई कितनी थकाऊ होती है।

फिल्म की राइटिंग और स्क्रीनप्ले

इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी जानदार राइटिंग है। गौरव सोलंकी ने इस फिल्म का स्क्रीनप्ले बहुत बारीकी से लिखा है। फिल्म में बार-बार एक ही आंकड़ा उभर कर सामने आता है। हर 20 मिनट में एक महिला के साथ रेप होता है। यह लाइन दर्शकों के मन में डर और गुस्सा भरती है। समाज में कुछ लोग ऐसे अपराधियों को सजा दिलाना चाहते हैं। फिल्म खत्म होने के बाद कुछ सवाल आपके साथ घर जाएगा। वीमेन सेफ्टी पर बनी ये सबसे जरूरी फिल्मों में से एक है।

फिल्म की स्टोरी

फिल्म (Bollywood Movie)की कहानी एक स्कूल टीचर परिमा के इर्द-गिर्द घूमती है। परिमा का किरदार कनी कुश्रुति ने बहुत ही शानदार निभाया है। वो अपने पति विनय और बच्चे के साथ खुश रहती है। विनय के रोल में जीशान अयूब ने अपनी छाप छोड़ी है। एक रात परिमा के साथ कुछ लड़के दरिंदगी कर देते हैं। महिला सुरक्षा

अपराधी उसे मरने के लिए रेल की पटरी पर छोड़ देते हैं। किस्मत से परिमा की जान बच जाती है और लड़के पकड़े जाते हैं। इसके बाद शुरू होता है कोर्ट और इंसाफ का लंबा सफर।

अपराधियों में से एक लड़का बहुत अमीर और रसूखदार होता है। वह अपने बाप की मदद से अपना गुनाह छिपाना चाहता है। ये कोई जनरल कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म बिल्कुल नहीं है।

इसे हर मेल को एक बार जरूर देखना चाहिए। ये फिल्म औरतों (social issues) के लिए सम्मान और सुरक्षा की भावना जगाती है। एक्टिंग से लेकर डायरेक्शन तक हर चीज बहुत ही बेहतरीन है। अस्सी को सिर्फ देखा नहीं, बल्कि महसूस किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें...

Toxic Teaser Out : सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का टीजर रिलीज, रोंगटे खड़े कर देगा एक्शन

बॉलीवुड उम्र को मात देकर फिल्मी पर्दे पर आज भी कर रहे राज, सफर है बेमिसाल

मोनालिसा की डेब्यू फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' का ट्रेलर आउट

फिल्म के नाम पर संग्राम: ‘घूसखोर पंडत’ विवाद में नेटफ्लिक्स और नीरज पांडे कोर्ट के घेरे में

Tags:
  • बॉलीवुड
  • महिला सुरक्षा
  • Taapsee Pannu
  • तापसी पन्नू
  • Bollywood Movie
  • थप्पड़
  • social issues
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती