Bigg Boss OTT 3 से सलमान खान की छुट्टी, अब ये शो हो जाएगा झक्कास...

Dolly patil | Jun 01, 2024, 12:00 IST
Share
nnnnnn
nnnnnn

OTT 3 का पहला प्रोमो आउट हो गया है। जैसे ही मेकर्स ने बिग बॉस ओटीटी 3 की घोषणा की तो चारों ओर हलचल पैदा हो गई। इसकी वजह शो से सलमान खान का बाहर होना है। आइए आपको बताते हैं कि अब इस शो को कौन होस्ट करने वाला है।

पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 ( Bigg Boss OTT 3 ) के होस्ट हो लेकर लगातार चर्चा चल रही थी। इसी के साथ अब शो का पहला प्रोमो जारी हो गया है। बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 से सलमान खान ( Salman Khan ) की छुट्टी हो गई है और शो को अपना नया होस्ट भी मिल गया है।

ये एक्टर करेंगे होस्ट

दरअसल 31 मई को मेकर्स की तरफ से शो का पहला प्रोमो जारी किया गया था। इस प्रोमो में दिखाया है कि शो को सलमान खान ( Salman Khan ) नहीं बल्की 67 साल के अनिल कपूर ( Anil Kapoor ) होस्ट करने वाले हैं। इसी के साथ शो का प्रोमो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा – बिग बॉस ओटीटी के नए सीजन के लिए एक नया होस्ट और बिग बॉस की तरह, इनकी आवाज ही काफी है। जानकारी के मुताबिक Bigg Boss OTT 3 इस जून में JioCinema प्रीमियम पर आ रहा है।

सोनम कपूर ने दिया रिएक्शन

सोनम कपूर ( Sonam Kapoor )ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जियो सिनेमा के इंस्टाग्राम हैंडल पर जारी बिग बॉस ओटीटी 3 का ऑफिशियल प्रोमो रीशेयर किया है। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा उन्हें सबसे टैलेंटेड, मेहनती और हैंडसम आदमी मिल गया है।

सीजन 1 किसने किया था होस्ट

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 को निर्माता-निर्देशक करण जौहर ( Karan Johar ) ने होस्ट किया था। हालांकि दूसरे सीजन की जिम्मेदारी सलमान खान ( Salman Khan ) के कंधों पर थीं। वहीं अब तीसरे में अनिल कपूर जज की कुर्सी संभालने वाले हैं। अनिल पहली बार बिग बॉस को होस्ट करने जा रहे हैं।

कब शुरू हो रहा बिग बॉस ओटीटी 3 ?

शो की अनाउंसमेंट तो हो गई है, लेकिन अभी तक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो जून में शुरू हो सकता है। इस बार शो में दलजीत कौर ( Dalljiet Kaur ), शिवांगी जोशी, शफक नाज, वायरल वड़ापाव गर्ल चंद्रिका, यूट्यूबर जैन सैफी और विक्की जैन नजर आ सकते हैं। शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा ( Jiocinema ) पर स्ट्रीम होगा।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Salman Khan
  • सलमान खान
  • sonam kapoor
  • सोनम कपूर
  • anil kapoor
  • अनिल कपूर
  • बिग बॉस ओटीटी सीजन 3
  • Bigg Boss OTT 3
  • jiocinema
  • कब शुरू हो रहा बिग बॉस ओटीटी 3
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि