अर्जुन कपूर का हाल-बेहाल, इस बीमारी के हुए शिकार, लेनी पड़ी थेरेपी
Siddhi Tamrakar | Published:
arjun kapoor
मशहूर बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में मेंटल हेल्थ को लेकर बातें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि कभी-कभी उन्हें खुद पर डाउट भी होता है। अर्जुन ने अपनी बीमारी को लेकर खुलासा किया है।
मशहूर बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी फिल्म सिंघम अगेन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी फिल्म 'कुत्ते','एक विलेन रिटर्न्स'और'द लेडी किलर'के बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद अब आखिरकार अर्जुन की 'सिंघम अगेन' ने बॉक्स ऑफिस परधमाकाकिया है। दर्शक उनकोनेगेटिवरोल में काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।हाल के एक इंटरव्यू में अर्जुन ने मेंटल हेल्थ पर बात की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह एक चिंताजनकबीमारीसेजूझरहे हैं।
अर्जुन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि जब उनकी फिल्में नहीं चलती हैं तब वह अपने ऊपर डाउट करने लगते हैं। आगे उन्होंने कहा कि मेरी जिंदगी ही एक फिल्म है। अर्जुन ने बताया कि उन्होंने अब फिल्मों को इंजॉय करना बंद कर दिया है और वह दूसरों का काम देखकर खुद से पूछते थे कि ‘क्या मैं ये कर पाऊंगा या क्या मुझे मौका मिलेगा? इसके आगे वे कहते हैं कि फिर कुछ समय बाद उन्हें समझ आया कि कोई न कोई प्रॉब्लम तो जरूर है, जिसके बाद उन्होंने थेरेपी का सहारा।
अर्जुन ने आगे कहा कि वे पहले कई थेरेपिस्ट के पास गए, लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। कुछ समय बाद उन्हें एक ऐसा इंसान मिला जिसने दिल खेलकर उन्हें बोलने दिया। उसी ने अर्जुन को बताया कि वो डिप्रेशन में हैं। इस दौरान उन्होंने साझा किया कि उन्हें हाशिमोटो नाम की एक बीमारी है और यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है जो थायरॉयड को हानी पहुंचाती है। डिप्रेशन के बारे मेंअर्जुन कपूर नेपहली बार खुलकर बात की है। आगे उन्होंने बताया कि हाशिमोटो बिमारी में ऐसा होता है कि अगर दिमाग में किसी बात को लेकर खतरा लग रहा है, तो उनका वजन बढ़ना शुरू हो जाता है। जब वह 30 साल के थे तब उन्हें यह बीमारी हुई थी। बता दें उनकी मां और उनकी बहन अंशुला कपूर को भी यह बीमारी है।
जानकारी के मुताबिक हाशिमोटो एक ऑटोइम्यून बीमारी है जिसमें बॉडी अपनी ही थायरॉयड ग्लैंड पर हमला करती है। थायरॉयड ग्लैंड गर्दन में होता है और यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रण करने वाले हार्मोन का निर्माण करती है। इस बीमारी के कारण थायरॉयड ग्लैंड में सूजन हो जाती है और वक्त के साथ ये हाइपोथायरायडिज्म की वजह बन सकती है।
क्या कहा अर्जुन ने?
हाशिमोटो बीमारी से परेशान हैं अर्जुन
क्या है हाशिमोटो बिमारी?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha