Box Office Collection: अजय देवगन और रजनीकांत के स्वैग के आगे फीकी पड़ीं ये 4 फिल्में, देखें लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Kaushiki | Oct 30, 2026, 13:57 IST
Share
दृश्यम 3 और जेलर 2 की बॉक्स ऑफिस पर आंधी, किस फिल्म ने मारी बॉक्स ऑफिस पर बाजी?<br>
दृश्यम 3 और जेलर 2 की बॉक्स ऑफिस पर आंधी, किस फिल्म ने मारी बॉक्स ऑफिस पर बाजी?

फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन की जबरदस्त वॉर देखने को मिल रही है। सिनेमाघरों में हर हफ्ते नई मूवी दस्तक दे रही है और एंटरटेनमेंट के शौकीन दर्शक भी वीकेंड पर थिएटर्स का रुख कर रहे हैं। इस वक्त बड़े पर्दे पर एक-दो नहीं, बल्कि पूरी छह बड़ी फिल्में आमने-सामने टिकी हुई हैं।

अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम 3 पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड सेट कर रही थी। इसी बीच सुपरस्टार रजनीकांत का एक्शन-ड्रामा जेलर 2 ने धमाकेदार एंट्री मारी और बाकी फिल्मों के आंकड़े हिलाकर रख दिए।

इसके साथ ही आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर भी अपनी पकड़ मजबूत करने में लगी है, जबकि रणबाली, प्रहार और नई नवेली भी मुकाबले में डटी हुई हैं। आइए इन सभी फिल्मों के अब तक के बॉक्स ऑफिस सफर पर डिटेल में नजर डालते हैं।

अजय का दृश्यम 3 में मास्टरस्ट्रोक

अजय देवगन स्टारर दृश्यम 3 सिनेमाघरों में सक्सेस्स्फुल्ली अपने चार हफ्ते पूरे कर चुकी है। फिल्म का सस्पेंस और पावर-पैक क्लाइमैक्स दर्शकों को आखिर तक सीट से बांधे रखता है। इसी थ्रिलर एलीमेंट की बदौलत यह मूवी एक महीने बाद भी दर्शकों को खींचने में कामयाब रही है।

रिलीज के चौथे हफ्ते में पहुंचने के बावजूद फिल्म की कमाई थमी नहीं है। अपने 27वें दिन यानी गुरुवार को दृश्यम 3 ने 0.90 लाख रुपए का कलेक्शन रिकॉर्ड किया। इसी के साथ भारत में इसका कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 373.00 करोड़ रुपए के आंकड़े तक पहुंच गया है।

रजनीकांत का जेलर 2 का वर्ल्डवाइड तूफान

साउथ सिनेमा के थलैवा रजनीकांत की एक्शन-पैक मूवी Jailer 2 दुनियाभर में 15 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। रिलीज के पहले दिन से ही थिएटर्स के बाहर दर्शकों का क्रेज और उत्साह देखने लायक है।

रजनीकांत का स्वैग और नेल्सन दिलीप कुमार का डायरेक्शन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपने 15वें दिन फिल्म ने करीब 5.90 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया, जिससे भारत में इसका टोटल 429.55 करोड़ रुपए हो गया है।

वहीं वर्ल्डवाइड स्तर पर जेलर 2 ने 755 करोड़ रुपए से अधिक की शानदार कमाई कर रजनीकांत के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर का नया रिकॉर्ड बना दिया है।

आयुष्मान खुराना का अनोखा कंटेंट ड्रामा

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर उड़ता तीर 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आकाश कौशिक के निर्देशन में बनी यह ड्रामा मूवी अपनी अनोखी कहानी और आयुष्मान की बेहतरीन एक्टिंग की वजह से वर्ड-ऑफ-माउथ का फायदा उठा रही है।

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 4.10 करोड़ रुपए की ओपनिंग के साथ अपना खाता खोला था। दर्शकों ने आयुष्मान की अदाकारी और सारा अली खान के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री को सराहा है, जिससे फिल्म पूरे हफ्ते थिएटर्स में टिकी रही।

विजय देवरकोंडा की रणबाली का हाल

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी वाली पीरियड ड्रामा रणबाली 16 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। राहुल सांकृतियन के डिरेक्टेड इस फिल्म का बैकड्रॉप ब्रिटिश काल पर बेस्ड है।

फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ का अच्छा कलेक्शन किया था। हालांकि दूसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई और गुरुवार (14वें दिन) को इसने 0.95 लाख रुपए का बिजनेस किया। भारत में इसका कुल कलेक्शन 57.30 करोड़ रुपए हुआ है।

बंपर ओपनिंग के बावजूद फ्लॉप हो रहीं बड़ी फिल्में, छोटे बजट की 'हनुमान' जैसी फिल्में कर रहीं बॉक्स ऑफिस पर राज | Big Films Flop Despite Bumper Opening, Small Budget Films Like 'Hanuman' Ruling Box Office
टॉक्सिक से द राजा साब तक, बंपर ओपनिंग के बाद भी क्यों फ्लॉप फिल्में साबित हो रहीं बड़ी फिल्में, छोटे बजट की फिल्में हो रही हिट
10 Oct 2026 ,
By Kaushiki
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब बंपर ओपनिंग मिलने के बाद भी बड़ी फिल्में फ्लॉप फिल्में साबित हो रही हैं। सौ करोड़ रुपए पहले दिन कमाने के बावजूद फिल्में पिछड़ रही हैं। वहीं कम बजट वाली फिल्में वर्ड ऑफ माउथ के दम पर ब्लॉकबस्टर बन रही हैं। छोटे बजट की हनुमान अंश जैसी फिल्मों ने 425 करोड़ कमाकर इतिहास रचा

राजकुमार राव की प्रहार की कमाई

16 अक्टूबर को ही सिनेमाघरों में उतरी राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर प्रहार एक लीगल डॉक्यूड्रामा है, जो 26/11 हमले के दोषी कसाब के हिस्टोरिक ट्रायल्स पर फोकस्ड है। राजकुमार राव की एक्टिंग की तारीफों के बावजूद फिल्म की कमाई सुस्त रही। 14वें दिन फिल्म ने सिर्फ 0.28 लाख रुपए बटोरे, जिससे इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 21.57 करोड़ रुपए पर ही सिमट गया।

यामी की नई नवेली का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

यामी गौतम, आदित्य कुलश्रेष्ठ और आदिनाथ कोठारे स्टारर हॉरर-कॉमेडी 'नई नवेली' भी 16 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म की ओपनिंग 3.25 करोड़ की रही थी। लेकिन बड़े बजट की एक्शन और थ्रिलर फिल्मों के आगे इसे पर्याप्त स्क्रीन नहीं मिल पाई। 14वें दिन गुरुवार को फिल्म ने सिर्फ 0.25 लाख रुपए की कमाई की। इसके साथ इसका भारत में कुल कलेक्शन 25.80 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाया।

बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और दर्शकों की पसंद

जेलर 2 की रिकॉर्ड तोड़ सफलता ने साबित कर दिया है कि 50 सालों बाद भी रजनीकांत का स्टारडम अटूट है। 755 करोड़ से अधिक की ग्लोबल कमाई के साथ इस फिल्म ने 2.0 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

हालिया ट्रेंड्स से साफ है कि थिएटर्स में दर्शक मास-एक्शन और तगड़े सस्पेंस वाले कंटेंट को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी वजह से जेलर 2 और दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर लगातार राज कर रही हैं।

दूसरी ओर, बेहतरीन कंटेंट और परफॉर्मेंस के बावजूद लीगल ड्रामा और हॉरर-कॉमेडी जैसी मीडियम बजट फिल्मों को स्क्रीन की कमी झेलनी पड़ रही है। इसी क्लैश के कारण प्रहार और नई नवेली जैसी फिल्में वीकेंड के बाद बिजनेस में पिछड़ती नजर आ रही हैं।

अक्टूबर बॉक्स ऑफिस क्लैश: साउथ, हॉलीवुड और बॉलीवुड की 5 बड़ी फिल्में मचाएंगी धमाल! | October Box Office Clash: 5 Big Films from South, Hollywood, and Bollywood to Create a Sensation!
October Box Office Clash: बॉक्स ऑफिस पर साउथ, हॉलीवुड और बॉलीवुड में होगा जबरदस्त क्लैश, रिलीज होंगी पांच बड़ी फिल्में
16 Oct 2026 ,
By Kaushiki
October Box Office Clash 2026 में इस बार थिएटर्स में महासंग्राम देखने को मिलेगा। दृश्यम 3 और हनुमान अंश के बीच कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनमें जेलर 2, प्रहार, नई नवेली, राणाबाली और स्ट्रीट फाइटर शामिल हैं। हर फिल्म का अपना अलग ऑडियंस बेस और जॉनर मौजूद है। जानें कौन किस पर भारी पड़ेगा।

Tags:
  • बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
  • दृश्यम 3 कलेक्शन
  • प्रहार बॉक्स ऑफिस
  • नई नवेली कलेक्शन
  • उड़ता तीर कलेक्शन
  • बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
  • आयुष्मान खुराना उड़ता तीर
  • यामी गौतम नई नवेली
  • Box Office Report
BJP पार्षद पंखुड़ी के घर पर हमला, पिस्टल लेकर पहुंचे एसटी मोर्चे के नगर मंत्री, लेकिन FIR से नाम हटा

By Sanjay Gupta

BJP पार्षद पंखुड़ी के घर पर हमला, पिस्टल लेकर पहुंचे एसटी मोर्चे के नगर मंत्री, लेकिन FIR से नाम हटा
शादी का वादा कर संबंध बनाए, अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल, युवती ने BJP नेता के भाई पर लगाए आरोप

By Aman Vaishnav

शादी का वादा कर संबंध बनाए, अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल, युवती ने BJP नेता के भाई पर लगाए आरोप
राजस्थान में अर्नब चक्रवात का असर, 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में अर्नब चक्रवात का असर, 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट: प्रदूषण में दिल्ली नहीं, MP का पीथमपुर पहले नंबर पर; AQI 286 दर्ज

By Arohi Raj

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट: प्रदूषण में दिल्ली नहीं, MP का पीथमपुर पहले नंबर पर; AQI 286 दर्ज
राज्योत्सव पर रायपुर के आसमान में दिखेगा रोमांच, ध्रुव हेलीकॉप्टर भरेंगे उड़ान, 2 नवंबर को होगा शानदार एयर शो

By Harrison Masih

राज्योत्सव पर रायपुर के आसमान में दिखेगा रोमांच, ध्रुव हेलीकॉप्टर भरेंगे उड़ान, 2 नवंबर को होगा शानदार एयर शो
छोटे कोचिंग सेंटरों पर ताले, बड़े संस्थानों में क्लास जारी, जयपुर में JDA की कार्रवाई पर भेदभाव के आरोप, जांच की मांग

By Raghvendra Singh Rathore

छोटे कोचिंग सेंटरों पर ताले, बड़े संस्थानों में क्लास जारी, जयपुर में JDA की कार्रवाई पर भेदभाव के आरोप, जांच की मांग
SIR पर कांग्रेस को जवाब देगी BJP, भजनलाल शर्मा, अश्विनी वैष्णव और ज्योतिरादित्य सिंधिया निकालेंगे पदयात्रा

By Ashish Bhardwaj

SIR पर कांग्रेस को जवाब देगी BJP, भजनलाल शर्मा, अश्विनी वैष्णव और ज्योतिरादित्य सिंधिया निकालेंगे पदयात्रा