फिल्म मां और कन्नप्पा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, धीमी हुई हाउसफुल 5 की कमाई

Kaushiki | Jun 29, 2025, 17:32 IST
Share
bollywood box office collection june
bollywood box office collection june

हाउसफुल 5 की कमाई धीमी हो गई है, जबकि सितारे जमीन पर और काजोल की मां ने अच्छा प्रदर्शन किया। 'कन्नप्पा' ने शानदार शुरुआत की, 9 करोड़ की कमाई की।

साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, नाना पाटेकर और रितेश देशमुख जैसे बड़े सितारे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में अब तक 22 दिन बिता चुकी है और इसकी कमाई अब अन्य फिल्मों के मुकाबले धीमी हो चुकी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने अब तक करीब 180.95 करोड़ रुपए की कमाई की है, लेकिन शुक्रवार को फिल्म ने केवल 30 लाख रुपए ही कमाए हैं। इसके बावजूद, इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 273.50 करोड़ रुपए के करीब है, जिसमें विदेशों में 58.00 करोड़ रुपए की कमाई शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें...फिल्म Sitaare Zameen Par ने ऑडियंस को किया इमोशनल, दूसरे दिन कर डाली डबल कमाई

सितारे जमीन पर ने दर्शकों को किया आकर्षित

रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान की फिल्म'सितारे जमीन पर में बच्चों की जटिल समस्या डिस्लेक्सिया को शानदार तरीके से दर्शाया गया है। फिल्म ने 8वें दिन भी अपनी चमक जारी रखते हुए 6.50 करोड़ रुपए की कमाई की।

अब तक इस फिल्म ने 94.40 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है और 150 करोड़ रुपए के आसपास वर्ल्डवाइड कमाई कर चुकी है, जिसमें विदेशों से 40.00 करोड़ रुपए की कमाई है।

काजोल की मां का कलेक्शन

रिपोर्ट के मुताबिक, काजोल की 'मां' एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसमें काजोल एक मां के रूप में अपनी बेटी को बचाने के लिए इनविजिबल फोर्सेज से लड़ती हैं। फिल्म ने पहले शुक्रवार को 4.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर ने छठे दिन कमाए 82 करोड़ रुपए, हिट होने की ओर बढ़ी

ब्रैड पिट की एफ 1 स्पोर्ट्स मूवी

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रैड पिट की 'एफ 1' एक स्पोर्ट्स ड्रामा रेसिंग फिल्म है, जिसमें ब्रैड पिट के साथ डैमसन इदरीस मेन रोल में हैं। फिल्म ने भारत में पहले दिन 5.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसमें मैक्स वर्स्टैपेन, फर्नांडो अलोंसो जैसे फॉर्मूला 1 के सितारे कैमियो करते दिखे हैं।

कन्नप्पा की शानदार शुरुआत

'कन्नप्पा' फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। इस फिल्म में विष्णु मंचू, अक्षय कुमार, प्रभास, मोहनलाल और काजल अग्रवाल जैसे बड़े सितारे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, कन्नप्पा ने पहले दिन करीब 9.00 करोड़ रुपए की कमाई की है। यह फिल्म एक आम नास्तिक आदिवासी से शिव भक्त बनने की रोंगटे खड़ी कर देने वाली कहानी है। फिल्म का प्रेजेंटेशन अब तक बहुत अच्छा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...हॉरर फिल्म मां में काजोल की शानदार एक्टिंग से इंप्रेस हुए लोग, जानें कैसी है ये फिल्म

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

कन्नप्पा से अक्षय का लुक | Kannappa | Kannappa फिल्म | एक्ट्रेस काजोल | box office collection | मनोरंजन न्यूज | entertainment news | Bollywood News

Tags:
  • Bollywood News
  • entertainment news
  • एक्ट्रेस काजोल
  • Entertainment
  • मनोरंजन न्यूज
  • box office collection
  • Kannappa
  • कन्नप्पा से अक्षय का लुक
  • Kannappa फिल्म
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती