कैसे एक साधारण व्यक्ति ने भारतीय सिनेमा को दी नई पहचान, जानिए पूरी कहानी

Kaushiki | Published:
Share
DADA SHAEB
DADA SHAEB

भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहेब फाल्के ने संघर्ष और नवाचार से इतिहास रचा। क्या आप जानते हैं, उन्होंने अपना घर गिरवी रखकर पहली भारतीय फिल्म बनाई थी। चलिए जानें...

भारतीय सिनेमा की जब भी बात होती है, तो दादासाहेब फाल्के का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाता है। वे भारतीय फिल्म उद्योग (Indian film industry) के जनक माने जाते हैं। उनके बिना आज का बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा अधूरा होता। 30 अप्रैल 1870 को जन्मे दादासाहेब फाल्के ने भारत की पहली मूक (बिना आवाज वाली) फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' (1913) बनाई, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई।

उनके योगदान को सम्मान देने के लिए 1969 में उनके नाम पर 'दादासाहेब फाल्के पुरस्कार' शुरू किया गया, जो भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। उनका जीवन प्रेरणा, संघर्ष और अद्वितीय कल्पना का परिचायक है। 16 फरवरी 1944 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा, लेकिन उनकी बनाई विरासत आज भी जीवित है। तो चलिए आज उनके पुण्यतिथि के मौके पर उनके बारे में जानते हैं...

भारतीय सिनेमा की शुरूआत

दादासाहेब फाल्के ने उस समय सिनेमा बनाने का सपना देखा, जब भारत में फिल्में एक अनजानी चीज थीं। 1900 के दशक की शुरुआत में, जब भारत में विदेशी फिल्में दिखाई जाने लगी थीं, तब फाल्के ने सोचा कि अगर विदेशी लोग फिल्म बना सकते हैं, तो हम भारतीय क्यों नहीं? इस विचार ने उन्हें प्रेरित किया और उन्होंने फिल्म निर्माण की तकनीक सीखी। इसके लिए वे इंग्लैंड भी गए और वहां कैमरा, एडिटिंग और फिल्म निर्माण की बारीकियां समझीं।

भारत की पहली फिल्म

फाल्के का सपना था कि, भारत में भी हमारी पौराणिक कथाओं और संस्कृति पर आधारित फिल्में बनाई जाएं। 1913 में, उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ बनाई, जो भारत की पहली पूरी लंबाई वाली फीचर फिल्म थी। ये फिल्म बनाना आसान नहीं था, क्योंकि न तो उस समय फिल्म बनाने के लिए अच्छी तकनीक थी, न ही कोई बड़ा बजट था और न ही भारतीय समाज में फिल्म निर्माण को लेकर जागरूकता थी। माना जाता है कि, उन्होंने अपना घर गिरवी रखा, उधार लिया और कड़ी मेहनत किया। आखिरकार, उनका सपना पूरा हुआ और ‘राजा हरिश्चंद्र’ रिलीज हुई, जिसने भारत में सिनेमा का नया दौर शुरू किया।

CCINEMA
CCINEMA


भारतीय सिनेमा में नई सोच

दादासाहेब ने न केवल फिल्म बनाने में योगदान दिया, बल्कि भारत में फिल्म निर्माण की पूरी प्रणाली भी डेवेलप की। उन्होंने कैमरा ऑपरेटिंग, फिल्म एडिटिंग, स्क्रीनप्ले लिखने और निर्देशन में महारत हासिल की। उन्होंने फिल्मों में विशेष प्रभाव (स्पेशल इफेक्ट्स) का भी इस्तेमाल किया, जो उस समय भारत में किसी ने नहीं किया था। उनकी कुछ प्रसिद्ध फिल्में थीं:

  • लंका दहन (1917)
  • कालिया मर्दन (1919)
  • श्रीकृष्ण जन्म (1918)
  • उनकी फिल्मों ने भारतीय जनता को ये विश्वास दिलाया कि, फिल्में केवल मनोरंजन का माध्यम ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और मूल्यों को दर्शाने का सशक्त माध्यम भी हो सकती हैं।
AWARD
AWARD


दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

1969 में, भारत सरकार ने दादासाहेब की याद में उनके नाम पर एक पुरस्कार शुरू किया, जिसे भारतीय सिनेमा का सबसे ऊंचा सम्मान माना जाता है। ये पुरस्कार हर साल उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने भारतीय सिनेमा में बेमिसाल योगदान दिया हो। कुछ प्रसिद्ध हस्तियां जिन्हें यह पुरस्कार मिला:

  • देविका रानी (1969)
  • देव आनंद (2002)
  • लता मंगेशकर (1989)
  • अमिताभ बच्चन (2019)
  • रजनीकांत (2021)
  • मिथुन चक्रवर्ती (2022)
  • ये पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिया जाता है और भारतीय फिल्म उद्योग (Indian film industry) में योगदान देने वालों के लिए ये सबसे बड़ा सम्मान है।

फाल्के की प्रेरणा

दादासाहेब ने अपने जुनून और मेहनत से भारतीय सिनेमा को जन्म दिया। उनकी कहानी हमें सिखाती है कि

  • अगर कोई सपना देखते हो, तो उसे पूरा करने की हिम्मत भी रखो।
  • संघर्ष और मेहनत के बिना सफलता संभव नहीं।
  • नई सोच और नवाचार ही सफलता की कुंजी है।
  • आज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री दुनिया के सबसे बड़े सिनेमा उद्योगों में से एक है और इसका श्रेय दादासाहेब फाल्के को जाता है।
  • उनका योगदान सिर्फ भारतीय सिनेमा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने भारतीय कला और संस्कृति को भी विश्व स्तर पर पहचान दिलाई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bollywood News
  • भारतीय सिनेमा को सम्मान
  • दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स
  • latest news
  • Entertainment
  • भारतीय सिनेमा
  • Dadasaheb Phalke
  • मनोरंजन न्यूज
  • Dadasaheb Phalke Award
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर