सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन, दंगल में निभाया बबीता का रोल

Rahul Garhwal | Feb 17, 2024, 16:22 IST
Share
Dangal girl Suhani Bhatnagar died at 19
Dangal girl Suhani Bhatnagar died at 19

दंगल गर्ल सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन हो गया। आमिर खान की फिल्म दंगल में उन्होंने छोटी बबीता का किरदार निभाया था। सुहानी को दवाइयों का रिएक्शन हो गया था और उनके शरीर में पानी भर गया था।

MUMBAI. दंगल गर्ल सुहानी भटनागर (Dangal girl Suhani Bhatnagar) ने 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सुहानी भटनागर ने आमिर खान (Amir Khan) की फिल्म दंगल (Dangal Movie) में बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाया था। सुहानी आमिर खान की ऑन-स्क्रीन बेटी बनकर मशहूर हो गई थीं। उनके निधन की खबर ने फैंस को बहुत बड़ा शॉक दिया है।

दवाइयों के साइड इफेक्ट ने ली जान

सुहानी भटनागर फरीदाबाद की रहने वाली थीं। कुछ समय पहले एक्सीडेंट में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। उसके इलाज में उन्होंने जो दवाइयां लीं उनके उन्हें रिएक्शन हो गया। धीरे-धीरे उनके शरीर में पानी भर गया। वे काफी दिनों से दिल्ली के एम्स में भर्ती थीं।

सुहानी भटनागर कौन थीं ?

सुहानी भटनागर जानी-मानी चाइल्ट आर्टिस्ट थीं। 2016 में आई आमिर खान की ब्लॉकबस्टर दंगल से उन्हें लाइमलाइट मिली। दंगल में उन्होंने बबीता फोगाट के बचपन का रोल निभाया था। उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। सुहानी ने कई टीवी एड्स में भी काम किया था।

फिल्मों से दूर हो गईं थीं सुहानी

दंगल फिल्म से मशहूर होने के बाद सुहानी भटनागर के पास फिल्मों की लाइन लग जाती, लेकिन उन्होंने काम से ब्रेक लेने का फैसला किया। दरअसल, सुहानी पहले पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू ने बताया था कि वे पढ़ाई के बाद फिल्मों में वापसी करेंगी।

2021 से सोशल मीडिया छोड़ा

सुहानी भटनागर 25 नवंबर 2021 के बाद से इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टिव नहीं हुईं। इससे पहले वे अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती थीं। सुहानी का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर उनके फैंस काफी हैरान थे। उनका लुक भी बहुत बदल गया था। वे पहले से ज्यादा खूबसूरत और ग्लैमरस हो गई थीं।

ये खबर भी पढ़िए..

MP के इस छोटे से गांव में क्यों पहुंचीं आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव

गहना वशिष्ठ ने फैजान और पूनम पर लगाए आरोप, बोलीं- चोर-चोर मौसेरे भाई

हमेशा दिलों में रहेंगी सुहानी

आमिर खान की टीम ने भी सुहानी को श्रद्धांजलि देकर उनके टैलेंट की तारीफ की। आमिर खान की टीम ने लिखा कि सुहानी के गुजर जाने की खबर से हम बेहद दुखी हैं। उनकी मां पूजा जी और पूरे परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। सुहानी बेहद टैलेंटेड लड़की थीं, हमेशा टीम प्लेयर बनकर काम करती थीं। उनके बिना दंगल अधूरी रहती। सुहानी आप हमारे दिलों में हमेशा स्टार रहेंगीं। सुहानी भटनागर ने भले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया हो, लेकिन वे हमेशा फैंस के दिलों में रहेंगी। दंगल में उनकी शानदार एक्टिंग को हमेशा याद किया जाएगा।

Tags:
  • Dangal movie
  • Amir Khan
  • Suhani Bhatnagar
  • Suhani Bhatnagar passed away
  • Dangal girl Suhani Bhatnagar passes away
  • Aamir Khan on screen daughter passes away
  • Suhani Bhatnagar Died
  • Dangal girl Suhani Bhatnagar Died
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड