इस दिन OTT पर रिलीज होगी रणवीर की Dhurandhar 2, नेटफ्लिक्स को लग गया बड़ा झटका

Kaushiki | Apr 09, 2026, 11:04 IST
Share
dhurandhar-2
dhurandhar-2

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 अब मई के अंत या जून 2026 में इस OTT पर स्ट्रीम होगी। 16 सौ करोड़ रुपए की ब्लॉकबस्टर कमाई के कारण इसकी OTT रिलीज आईपीएल के बाद तय की गई है।

Dhurandhar 2 OTT: अगर आप भी थिएटर की भीड़ से बचकर सोफे पर पॉपकॉर्न के साथ इस धांसू एक्शन का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। बॉलीवुड के पॉवरहाउस रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar 2: The Revenge ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी दहाड़ मारी है कि अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए।

ये फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ऑडियंस ने इसे बहुत ज्यादा प्यार दिया और खूब तारीफ की। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर दी है। अब हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है - भाई, ये फिल्म OTT पर कब आएगी? तो इंतजार की घड़ियां समाप्त हो चुकी है। आइए जानें किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे आप।

धुरंधर 2 ओटीटी पर रिलीज: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ऑनलाइन रिलीज होने में देरी क्यों हो सकती है?
धुरंधर 2 ओटीटी पर रिलीज: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ऑनलाइन रिलीज होने में देरी क्यों हो सकती है?

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का रिकॉर्ड परफॉरमेंस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 16 सौ करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं। इसकी जबरदस्त कमाई की वजह से मेकर्स बहुत ज्यादा खुश हैं। फिल्म अभी भी कई सिनेमाघरों में हाउसफुल चल रही है।

इसी वजह से इसकी OTT रिलीज को फिलहाल टाल दिया गया है। आमतौर पर बड़ी फिल्में 8 हफ्ते बाद ही ऑनलाइन आती हैं। मेकर्स चाहते हैं कि थिएटर से पूरी कमाई वसूल कर ली जाए।

धुरंधर 2' ने 15वें दिन की ताबड़तोड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर,  वर्ल्डवाइड कितनी रही कमाई - India TV Hindi
धुरंधर 2' ने 15वें दिन की ताबड़तोड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, वर्ल्डवाइड कितनी रही कमाई - India TV Hindi

इस प्लेटफॉर्म पर आएगी धुरंधर 2

इस बार फिल्म के डिजिटल राइट्स को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। धुरंधर का पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। लेकिन धुरंधर 2 के लिए JioHotstar (ओटीटी रिलीज) ने बाजी मार ली है।

उन्होंने करीब 120-150 करोड़ रुपए में इसके डिजिटल राइट्स खरीदे हैं। ये एक बहुत बड़ी डील मानी जा रही है। जल्द ही इस पर ऑफिसियल सील लग सकती है।

Dhurandhar 2 Ott Release: धुरंधर 2' OTT पर कब आएगी? रणवीर सिंह की  ब्लॉकबस्टर की रिलीज डेट में देरी ने बढ़ाई बेचैनी
Dhurandhar 2 Ott Release: धुरंधर 2' OTT पर कब आएगी? रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर की रिलीज डेट में देरी ने बढ़ाई बेचैनी

आखिर कब देख पाएंगे ओटीटी पर

अगर आप घर बैठे फिल्म देखना चाहते हैं, तो थोड़ा इंतजार करें। फिल्म मई के आखिर या जून की शुरुआत में ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हो सकती है। अभी देश में IPL 2026 का क्रेज चल रहा है।

आईपीएल के दौरान बड़ी फिल्में रिलीज करना रिस्की होता है। इसलिए मेकर्स आईपीएल खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। जून 2026 के पहले हफ्ते में इसकी स्ट्रीमिंग(OTT Releases) शुरू हो सकती है।

क्या है फिल्म की स्टोरी और स्टार कास्ट

इस फिल्म की डारेक्टिंग टैलेंटेड डायरेक्टर आदित्य धर ने किया है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इसमें एक अंडरकवर एजेंट के रोल में हैं। उनके किरदार का नाम जसकीरत सिंह रांगी है।

वे पाकिस्तान में एक खतरनाक मिशन पर जाते हैं। फिल्म में संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी शामिल हैं। आर. माधवन ने भी इसमें एक दमदार रोल निभाया है। ये फिल्म जासूसी और धोखे की एक रोमांचक कहानी है।

ये खबरें भी पढ़ें...

क्या अप्रैल में खाली रहेंगे सिनेमाघर, धुरंधर 2 के खौफ से आधा दर्जन फिल्मों ने बदला अपना प्लान

सैयारा के बाद अहान पांडे की दूसरी फिल्म, अली अब्बास जफर और YRF के साथ शुरू की शूटिंग

फिल्म धुरंधर का वो गाना जो दाऊद ने बनवाया, उसी ने मारा, ओए-ओए गाने की असली कहानी

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर आउट, 14 साल बाद फिर दिखेगा वही पुराना जादू

Tags:
  • Ranveer Singh
  • रणवीर सिंह
  • OTT
  • ओटीटी
  • ओटीटी प्लेटफार्म
  • आदित्य धर
  • ओटीटी रिलीज
  • OTT Releases
  • Dhurandhar 2
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा