नई टीवीएफ सीरीज ग्राम चिकित्सालय रिलीज को तैयार, सोशल मैसेज पर बेस्ड है स्टेरी

Kaushiki | Apr 29, 2025, 17:26 IST
Share
gram-chikitsalay-web-series
gram-chikitsalay-web-series

ग्राम चिकित्सालय एक वेब सीरीज है, जिसमें एक शहरी डॉक्टर गांव में बंद अस्पतालों को फिर से चालू करने के लिए संघर्ष करता है। यह सीरीज समाज में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दर्शाती है और इसके माध्यम से एक जरूरी संदेश देती है।

ग्राम चिकित्सालय: ‘ग्राम चिकित्सालय’ एक नई और दिलचस्प वेब सीरीज है, जो एक शहरी डॉक्टर की ट्रेवल पर बेस्ड है। यह डॉक्टर गांव में बंद पड़े अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को फिर से चालू करने की कोशिश करता है। इस स्ट्रगल में उसे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, गांववालों की डॉब्टस और छोटे कस्बों में होने वाली परेशानियों से जूझना पड़ता है।

फिल्म की इस कहानी में दर्शकों को गांव के स्वास्थ्य सेवा के मुद्दों से भी अवगत कराया जाएगा, और इसके माध्यम से एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश भी दिया जाएगा। कुल मिलाकर यह वेब सीरीज 5 एपिसोड्स में देखने को मिलेगी, जो मनोरंजन के साथ समाज के बड़े मुद्दों पर भी सोचने के लिए मजबूर करेगी।

ये खबर भी पढ़ें... एक फिल्म के लिए इतनी बड़ी रकम चार्ज करती हैं Samantha Ruth Prabhu

कास्ट और रोल्स

इस वेब सीरीज में मेजर किरदारों में अमोल पाराशर और विनय पाठक नजर आएंगे। इन दोनों के शानदार अभिनय के साथ, आकांक्षा रंजन कपूर, आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी और गरिमा विक्रांत सिंह जैसे टैलेंटेड कलाकार भी इम्पोर्टेन्ट रोल्स में दिखाई देंगे। ये सीरीज को और भी आकर्षक बनाते हैं। इन कलाकारों का अभिनय इस सीरीज को देखने का एक और कारण बनता है।

डायरेक्शन और प्रोडक्शन

‘ग्राम चिकित्सालय’ को ‘द वायरल फीवर’ (TVF) के बैनर तले बनाया गया है। इसके निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा हैं, जिन्होंने ‘पंचायत’ जैसी सफल सीरीज का निर्देशन किया था। इस वेब सीरीज की कहानी वैभव सुमन और श्रेया श्रीवास्तव ने लिखी है, जिनकी लेखनी ने इस सीरीज को खास और दिलचस्प बनाया है।

ये खबर भी पढ़ें...Bollywood Flop Movies 2025: 2025 की 5 फ्लॉप्स बॉलीवुड फिल्में, जानिए इनके फ्लॉप होने के कारण

प्रीमियर

इसका प्रीमियर 9 मई 2025 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होने जा रहा है। दर्शक इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि यह शहरी डॉक्टर के संघर्ष और गांव की सच्चाई को शानदार तरीके से पेश करती है।

सीरीज का मैसेज

यह वेब सीरीज सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन नहीं करेगी, बल्कि समाज को एक इम्पोर्टेन्ट मैसेज भी देगी। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की चुनौतियों को हल करने के लिए एक शहरी डॉक्टर स्ट्रगल करता है। इस सीरीज के माध्यम से भारत की डाइवर्सिटी और हेल्थ सर्विसेज की असमानता को डिस्प्ले किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...कोई एक्टर नहीं, कोई क्रू नहीं, AI से बनी भारत की पहली फिल्म Love You

क्यों देखें ग्राम चिकित्सालय

अगर आपको समाज से जुड़े मुद्दों पर आधारित थॉट-प्रोवोकिंग कंटेंट पसंद है, तो यह वेब सीरीज आपको जरूर पसंद आएगी। अमोल पाराशर और विनय पाठक के शानदार एक्टिंग से लेकर टीवीएफ के एक्टिंग तक, इस सीरीज में सब कुछ है, जो एक अच्छे सोशल ड्रामा से उम्मीद की जाती है। ये एक मनोरंजक और गहरी सोच पैदा करने वाली सीरीज है, जो समाज में बदलाव लाने का संदेश भी देती है।

ये खबर भी पढ़ें...

Terrorism Based Bollywood Films: आतंकी हमलों को पर्दे पर बखूबी दर्शाती ये बॉलीवुड फिल्में

web series | latest web series | ओटीटी पर ये वेब सीरीज होंगी रिलीज | Amazon Prime Video | मनोरंजन न्यूज

Tags:
  • ओटीटी पर ये वेब सीरीज होंगी रिलीज
  • web series
  • वेब सीरीज
  • Entertainment
  • मनोरंजन न्यूज
  • Amazon Prime Video
  • अमेजन प्राइम वीडियो
  • latest web series
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज