ग्राउंड जीरो ने श्रीनगर में मचाई धूम, 38 सालों में पहली बार हुआ ऐसा प्रीमियर

Kaushiki | Apr 17, 2025, 17:13 IST
Share
ground zero movie
ground zero movie

इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' का श्रीनगर में भव्य प्रीमियर हुआ, जो पिछले 38 वर्षों में रेड कार्पेट प्रीमियर पाने वाली पहली फिल्म बन गई है। संसद हमले से संबंधित इस फिल्म का दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है।

ग्राउंड जीरो, जो कि इमरान हाशमी स्टारर फिल्म है, 18 अप्रैल 2025 को श्रीनगर में भव्य रेड कार्पेट प्रीमियर के साथ लॉन्च हुई। यह ऐतिहासिक फिल्म पिछले 38 सालों में श्रीनगर में प्रीमियर करने वाली पहली फिल्म बन गई है। इस इवेंट ने नए स्टैण्डर्ड एस्टाब्लिशड किए हैं, क्योंकि लंबे समय से किसी भी फिल्म का श्रीनगर में ऐसा ग्रैंड प्रीमियर नहीं हुआ था। फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों से बहुत प्यार मिल रहा है, और इसने उत्सुकता और इंतजार को और बढ़ा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... रिद्धि डोगरा की फिल्म पर महाराष्ट्र में मचा बवाल

फिल्म की कहानी

ग्राउंड जीरो की कहानी 2001 में हुए भारतीय संसद हमले से जुड़ी है। इस हमले के मास्टरमाइंड गाजी बाबा का पता लगाने के लिए एक बीएसएफ अधिकारी की जांच दो साल तक चलती है। इस फिल्म में इमरान हाशमी बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र नाथ दुबे के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में गाजी बाबा, जो जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष रैंकिंग कमांडर और आतंकी समूह हरकत-उल-अंसार का मुखिया था, को पकड़ने के मिशन को दिखाया गया है।

गाजी बाबा को 13 दिसंबर 2001 को भारतीय संसद पर हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है, और उसकी गिरफ्तारी के बाद भारत का सबसे बड़ा आतंकवाद विरोधी अभियान संभव हो पाया था। यह फिल्म एक सशक्त और थ्रिलिंग कहानी पेश करती है, जो दर्शकों को भारतीय सुरक्षा बलों की हिम्मत और कड़ी मेहनत की ओर ले जाती है।

फिल्म की टीम और रिलीज डेट

ग्राउंड जीरो का निर्देशन तेजस देवस्कर ने किया है और इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर में विशाल रामचंदानी, सुंदीप सी. सिधवानी, अरहान बगाती, कासिम जगमगिया, निशिकांत रॉय और अभिषेक कुमार शामिल हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया बहुत सकारात्मक रही है और फिल्म 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ये खबर भी पढ़ें... NASA का ख्वाब छोड़, कैसे बने Allu Arjun साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार

इमरान हाशमी का करियर

इमरान हाशमी के लिए यह फिल्म एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि यह उन्हें एक नए अवतार में दर्शकों के सामने लाएगी। इस फिल्म से पहले इमरान हाशमी ने आवारापन (2007) जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी और अब वह आवारापन 2 की घोषणा कर चुके हैं। इमरान का एक्शन-ड्रामा आवारापन 23 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

क्यों देखनी चाहिए ग्राउंड जीरो

ग्राउंड जीरो न केवल एक ऐतिहासिक फिल्म है, बल्कि यह दर्शकों को एक हिस्टोरिकल कनफ्लिक्ट और भारतीय सुरक्षा बलों की बहादुरी के बारे में जागरूक करने का एक इम्पोर्टेन्ट मध्यम है। इसकी मजबूत कहानी, बेहतरीन अभिनय और दिलचस्प निर्देशन इसे एक जरूरी फिल्म बना देता है, जो हर भारतीय को देखनी चाहिए।

entertainment news | Bollywood News | Emraan Hashmi | मनोरंजन न्यूज

ये खबर भी पढ़ें...

मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा रेप केस में गिरफ्तार

Raid 2 Trailer: फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, विलेन अवतार में नजर आएंगे रितेश देशमुख

Tags:
  • Bollywood News
  • entertainment news
  • इमरान हाशमी
  • Emraan Hashmi
  • फरहान अख्तर
  • मनोरंजन न्यूज
  • ग्राउंड जीरो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच