मां- बाप के सेक्स के बयान वाला वीडियो यू-ट्यूब ने हटाया, रणवीर अल्लाहबादिया को पुलिस का समन

Kaushiki | Feb 11, 2025, 16:27 IST
Share
Ranveer Allahabadia
Ranveer Allahabadia

समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में विवादित टिप्पणियों के बाद देशभर में नाराजगी फैल गई। इस शो में अपमानजनक और अश्लील टिप्पणियां की गई थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विरोध हुआ। यूट्यूब ने इस एपिसोड को प्लेटफॉर्म से हटा लिया है।

समय रैना के स्टैंड-अप कॉमेडियन शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का एक एपिसोड विवादों में आ गया है। ये एपिसोड 8 फरवरी को रिलीज हुआ था, जिसमें महिलाओं और पेरेंट्स पर कंट्रोवर्शियल बातें कही गईं। शो के बोल्ड और अश्लील कंटेंट को लेकर देशभर में नाराजगी व्यक्त की गई। इंदौर, मुंबई और असम में शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।

वहीं, NHRC ने भी यूट्यूब से विवादित एपिसोड को हटाने की सिफारिश की, जिसके बाद यूट्यूब ने कार्रवाई की। शो के दुनियाभर में 73 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और हर एपिसोड को औसतन 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिलते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

file 2
file 2

शो के खिलाफ शिकायत दर्ज

शो में किए गए आपत्तिजनक कमेंट्स को लेकर मुंबई के खार थाने में एडवोकेट आशीष राय की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं, असम में भी इस मामले को लेकर कानूनी शिकायत दर्ज की गई है। विवाद बढ़ने पर शो के होस्ट रणवीर अल्लाहबादिया ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है।

इंदौर में भी एडवोकेट अमन मालवीय ने तुकोगंज थाने में समय रैना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मालवीय ने आरोप लगाया कि शो में गालियों और अश्लील डायलॉग का यूज होता है, जो समाज में गलत संदेश देता है। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं पर इस तरह के कंटेंट का बुरा असर पड़ता है। इसके चलते इस शो पर तुरंत प्रतिबंध लगाने और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

शो में कंट्रोवर्शियल बातें कहने का आरोप

बता दें कि, शिकायतकर्ताओं का कहना है कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में रिश्तों की मर्यादा का उल्लंघन करते हुए अभद्र संवादों का यूज किया गया है। शो में माता-पिता, भाई-बहन जैसे रिश्तों पर कंट्रोवर्शियल टिप्पणियां आम बात है। आरोप है कि इस प्रकार के कंटेंट को टीआरपी और व्यूज के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। कई बार बच्चे परिवार के बीच इस तरह के कंटेंट देख लेते हैं, जिससे समाज पर गलत प्रभाव पड़ता है।

ये खबर भी पढ़ें...

मुंबई पुलिस रणवीर अल्लाबादिया के घर पहुंची

असम पुलिस द्वारा यूट्यूबर रणवीर अल्लाबादिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद, अब मुंबई पुलिस भी उनके घर पहुंच गई है। रणवीर के विवादित बयान पर बड़े राजनेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है और उनकी निंदा की है। इसके साथ ही महिला आयोग ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें..

शो के फॉर्मेट पर सवाल

शो के फॉर्मेट को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हर एपिसोड में नए कंटेस्टेंट्स को परफॉर्म करने का मौका दिया जाता है, जिन्हें 90 सेकेंड में अपना टैलेंट दिखाना होता है। शो में जज की भूमिका भी बदलती रहती है, लेकिन समय रैना और बलराज घई परमानेंट होस्ट हैं। इस शो में जिस प्रकार का कंटेंट दिखाया जा रहा है, उस पर अब कई संगठनों और कानूनी संस्थाओं ने आपत्ति जताई है।

ये खबर भी पढ़ें..

FAQ

  1. समय रैना के शो पर विवाद क्यों हुआ?
    शो में महिलाओं और पेरेंट्स पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, जिससे लोग नाराज हुए।
  2. कहां-कहां शिकायत दर्ज हुई है?
    इंदौर, मुंबई और असम में इस शो के खिलाफ शिकायतें और एफआईआर दर्ज की गई हैं।
  3. NHRC ने क्या कदम उठाया?
    NHRC ने यूट्यूब को विवादित एपिसोड हटाने का निर्देश दिया है।
  4. शो का फॉर्मेट कैसा है?
    हर एपिसोड में नए कंटेस्टेंट्स को 90 सेकेंड में परफॉर्म करने का मौका मिलता है, जबकि जज बदलते रहते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर
  • Indore
  • latest news
  • यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया
  • इंडियाज गॉट लैटेंट
  • अपूर्व मखीजा
  • आशीष चंचलानी
  • समय रैना
  • रणवीर इलाहाबादिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग